जमशेदपुर : जिले की सहायक आयुक्त बिमला लकड़ा को अवैध रूप से विदेशी शराब बोतल बंद कर बेचने की मिली गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की संध्या लगभग 4 बजे उत्पाद विभाग की टीम ने सिदगोड़ा थाना अंतर्गत ग्वाला बस्ती स्थित एक घर में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने खिड़की से भागने की कोशिश कर रहे आरोपी दीपक यादव को भी गिरफ्तार किया। साथ ही टीम ने मौके से 316.92 लीटर विदेशी शराब, खाली बोतल, ढक्कन व कॉर्क और काफी मात्रा में बोतल में चिपकाने वाला विभिन्न…
Read MoreCategory: जमशेदपुर
टेंपो चालक ने किशोरी से की छेड़खानी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के साथ मंगलवार की सुबह एक टेंपो चालक ने छेड़खानी की। इस दौरान दूसरे टेंपो चालक के सहयोग से आरोपी को पुलिस ने पकड़ा। जिसके बाद पुलिस टेंपो को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में लेकर थाने चली गई। गिरफ्तार आरोपी तैयब अली मानगो जवाहर नगर रोड नंबर 14 का रहने वाला है। मामले में बताया जा रहा है कि टेल्को की रहने वाली किशोरी मानगो जवाहर नगर स्थित जामियां मदरसा में पढ़ने जाने के लिए साकची पहुंची।…
Read Moreआदित्यपुर में कृष्णा गोप हत्याकांड के मुख्य गवाह पर आधा दर्जन अपराधियों ने चलाई गोली
– गर्दन में फंसी गोली, टीएमएच से कोलकाता रेफर, पुलिस कर रही तलाश जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत सालडीह बस्ती निवासी सुभाष प्रामाणिक पर मंगलवार की सुबह लगभग आधा दर्जन अपराधियों जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। साथ ही घटना को अंजाम देकर सभी मौके से फरार हो गए। इधर घटना में घायल सुभाष को परिवार समेत स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में टीएमएच पहुंचाया। जहां उसका इलाज किया गया। घटना में एक गोली उसके गर्दन में जा लगी। जबकि दूसरी गोली उसके कंधे…
Read Moreबिस्टुपुर में भागवत कथा के पांचवे दिन गोवर्धन पूजा के साथ हुए छप्पन भोग के दर्शन
जमशेदपुर: बिस्टुपुर स्थित सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में चल रहे भागवत कथा के पांचवें दिन मंगलवार को कथा वाचक हिमांशु महाराज ने ठाकुर जी कि मनमोहक झांकी की प्रस्तुति के बीच श्रीबाल कृष्ण लाल की अनेकों बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि व्रज में तीन उत्सव जन्मोंउत्सव, नंदोत्सव,श और गोकुल उत्सव मनाए जाते है। इस दौरान भगवान गोवर्धन महाराज की झांकी का दर्शन भी कराया गया। साथ ही भगवान गिरिराज जी महाराज के समक्ष सुंदर छप्पन भोग के दर्शन कराए गए। उन्होंने गोवर्धन पूजा की दिव्य कथा विस्तार…
Read Moreश्याम भटली परिवार के गगन रुस्तगी बने अध्यक्ष, ललित डांगा बने सचिव
जमशेदपुर: शहर की धार्मिक संस्था श्री श्याम भटली परिवार जमशेदपुर की एक बैठक में पुरानी कमिटी को भंग कर सर्वसम्मति से नयी कमिटी का गठन किया गया। जिसमें गगन रुस्तगी को अध्यक्ष एव ललित डांगा को सचिव तथा संदीप बजाज को कोषाध्यक्ष बनाया गया। मंगलवार बिस्टुपुर स्थित एक होटल में निर्वतमान अध्यक्ष राजेश पसारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। इस दौरान संस्था के नए अध्यक्ष गगन रुस्तगी ने बताया कि यह कार्यकाल दो साल का होगा। जिसके बाद दूसरे वरिष्ठ सदस्यों को पदाधिकारी बनाया जाएगा। कोई भी पदाधिकारी…
Read Moreबिस्टुपुर में निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर 29 से 31 अगस्त तक
जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था जेसीआई जमशेदपुर पहचान का तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर नवजीवन का आयोजन 29 से 31 अगस्त तक बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन में होने जा रहा है। स्व. मुन्ना बाबू गुप्ता ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित हो रहे इस निःशुल्क शिविर में श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति और तुलसी भवन प्रबंधन का पूरा सहयोग मिल रहा हैं। उक्त जानकारी कार्यक्रम की संयोजिका सोनल अग्रवाल एवं किरण अग्रवाल तथा संस्थापक अध्यक्ष कविता धुत ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। जिसमें…
Read Moreकोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप-मर्डर के विरोध में रोटरी क्लबों का प्रदर्श
सरकार से ऐसी घटनाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग जमशेदपुर: कोल्हान क्षेत्र के नौ रोटरी क्लबों ने पश्चिम बंगाल कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 9 अगस्त को एक ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के विरोध में मंगलवार साकची की सड़कों पर रैली निकाली। साथ ही जिले के डीसी से मुलाकात कर सरकार से ऐसी घटनाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान रोटरी सदस्यों ने महिलाओं खासकर मेडिकल प्रोफेशनल्स के खिलाफ होने…
Read Moreटाटा स्टील ने मनाई सर दोराबजी टाटा की 165 वीं जयंती
जमशेदपुर : टाटा स्टील ने मंगलवार सर दोराबजी टाटा की 165 वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई। इस अवसर पर जमशेदपुर में सर दोराबजी टाटा पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में चैतन्य भानु, वाईस प्रेसिडेंट (ऑपरेशन्स), टाटा स्टील जमशेदपुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। साथ ही डॉ टी मुखर्जी, पूर्व डेप्युटी मैनेजिंग डायरेक्टर (स्टील), सम्मानित अतिथि और संजीव कुमार चौधरी, प्रेसिडेंट, टाटा वर्कर्स यूनियन, विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस अवसर पर टाटा स्टील और समूह की अन्य कंपनियों के…
Read Moreजिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन को लेकर दी जानकारी
1854767 कुल मतदाता में पुरुष 927747, महिला 926883 और थर्ड जेंडर 137, 20748 मतदाता का नाम हटाया जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी अनन्य मित्तल द्वारा जानकारी दी गई कि द्वितीय संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसएसआर-2024) के तहत मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। जिसका अवलोकन सभी मतदान केंद्र व एईआरओ, ईआरओ कार्यालय तथा जिला निर्वाचन कार्यालय में मतदाता कर सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन माध्यम से भी मतदाता अपने नाम की जांच कर सकते हैं।…
Read Moreडीसी की अध्यक्षता में हुई आत्मा शासकीय निकाय एवं जिला खाद्य सुरक्षा मिशन कार्यकारिणी समिति की बैठक
जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में मंगलवार को डीसी सह अध्यक्ष अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आत्मा शासकीय निकाय एवं जिला खाद्य सुरक्षा मिशन कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में आत्मा, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के तहत किए जाने वाले कृषक गतिविधियों के बारे में चर्चा भी की गई। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा ने बताया कि इस वर्ष आत्मा, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजनान्तर्गत जिला प्रसार कार्य योजना के लिए कुल 232.53180 लाख राशि स्वीकृत है और जिसपर आत्मा शासकीय निकाय द्वारा…
Read Moreटाटा स्टील फाउंडेशन और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने झारखंड में इंटीग्रेटेड वाटर शेड और जलवायु संरक्षण परियोजना पर किया सहयोग
जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने 23 अगस्त को झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के नोआमुंडी ब्लॉक में इंटीग्रेटेड वाटर शेड और जलवायु संरक्षण परियोजना को लागू करने के लिए एक नया सहयोगात्मक प्रयास शुरू किया है। इस पहल का लक्ष्य वाटर शेड परियोजना क्षेत्र में मिट्टी और जल संसाधनों का संरक्षण करना और 15 गांवों के 1500 परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना है। यह कार्यक्रम स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक की सस्टेनेबिलिटी पहलों के साथ पूरी तरह से जुड़ा हुआ है। जिसमें एक महत्वाकांक्षी…
Read Moreविधायक सरयू राय ने लक्ष्मी-नारायण मंदिर परिसर में लगाए 11 अशोक के पौधे
जमशेदपुर : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने गोलमुरी केबुल टाउन स्थित श्री लक्ष्मी-नारायण मंदिर परिसर में अशोक के 11 पौधे लगाए। मौके पर स्वर्णरेखा ट्रस्ट विकास क्षेत्र के मुख्य ट्रस्टी अशोक गोयल, कैलाश अग्रवाल, अमित राय, इंद्रजीत सिंह, असीम पाठक, साकेत गौतम, पीएन मिश्रा, अर्पिता अन्नू, सुधीर सिंह समेत अन्य भी मौजूद थे।
Read Moreबिस्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में भागवत कथा का चौथा
जेल में जन्में भगवान कृष्ण माया से प्रेरित होकर पहुंचे गोकूल धाम – हिमांशु महाराज जमशेदपुर : बिस्टुपुर स्थित सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में चल रहे भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन सोमवार को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा वाचक हिमांशु महाराज ने व्यासपीठ से श्रीराम और श्री कृष्ण जन्मोत्सव कथा के प्रसंग का व्याख्यान करतेे हुए कहा कि भगवान कृष्ण का जन्म जेल में हुआ था। फिर भी वे माया से प्रेरित होकर गोकूल पहुंचे। साथ ही उन्होंने भगवान कृष्ण की लीलाओं का…
Read Moreस्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रक्षित झा ने जीता गोल्ड
जमशेदपुर: झारखंड स्टेट पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा धनबाद में आयोजित दो दिवसीय स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शहर के छोटा गोविंदपुर दयाल सिटी निवासी रक्षित झा ने 70 किग्रा वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है। इससे पूर्व भी उसने इसी वर्ष बिहार के सिवान में आयोजित अंतरराज्यीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल हासिल किया था। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार और चाहने वालों ने उन्हें शुभकामनाएं भी दी हैं।
Read Moreछोटा गोविंदपुर दयाल सिटी में हुआ दुर्गा पूजा का भूमि पूजन
जमशेदपुर: प्रत्येक साल की भांति इस साल भी छोटा गोविंदपुर स्थित दयाल सिटी में दुर्गा पूजा को हर्ष और उल्लास के साथ मनाने के लिए सोमवार पूजा पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दयाल सिटी निवासियों के साथ-साथ पूजा कमेटी के अध्यक्ष रामनवमी सिंह, महासचिव डॉ रोशन झा, कोषाध्यक्ष बबलू कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य भी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने पूजा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भव्य तरीके से मनाने का संकल्प लिया। मौके पर साहब सिंह भाटिया, ललन शाह,…
Read Moreगोलमुरी नामदाबस्ती के नए प्रधान ने संभाला चार्ज, बदला निशान साहेब का चोला
जमशेदपुर : गोलमुरी नामदाबस्ती गुरुद्वारा के नए प्रधान जत्थेदार दलजीत सिंह ने रविवार विधिवत रूप से अपना चार्ज संभाल लिया है। वहीं पूर्व प्रधान महेन्द्र सिंह बोझा से उन्होंने प्रभार लिया। साथ ही नए प्रधान की प्रधानगी में पहली बार निशान साहेब का चोला बदलने की सेवा भी की गई। इस अवसर पर संगत ने दलजीत सिंह के साथ सेवा में हाथ बढ़ाया। निशान साहेब को बसंती रंग का चोला चढ़ाया गया। यह सेवा कुलवंत सिंह चोना परिवार की ओर से की गई थी। इससे पूर्व अरदास हुई और…
Read Moreराष्ट्रीय खेल दिवस पर मायुमं मंच ने किया साइक्लोथॉन 4.0 का आयोजन
जमशेदपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रविवार मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा, टाटानगर अचीवर्स शाखा, स्टील सिटी शाखा और अग्रवाल युवा मंच जमशेदपुर द्वारा संयुक्त रूप से पहली बार साइक्लोथॉन 4.0 का आयोजन किया गया। जिसमें 350 से अधिक लोग शामिल हुए। साथ ही 250 प्रतिभागियों ने निःशुल्क पंजीकरण कराया। इस दौरान 100 को विशिष्ट इवेंट टी-शर्ट प्रदान की गईं। जबकि सभी 250 प्रतिभागियों को रिस्टबैंड और पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट भी दिया गया। यह बिस्टुपुर स्थित सर दोराबजी टाटा पार्क (मोदी पार्क) से शुरू होकर बाग-ए-जमशेद गोल चक्कर, रेड…
Read Moreअखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की राज्य स्तरीय बैठक आयोजित
जमशेदपुर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के राज्य कार्यकारिणी की प्रतिनिधि सभा की बैठक रविवार बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन में संपन्न हुई। जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष कर्नल एआर सिन्हा, प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धनाथ सिंह, उपाध्यक्ष राजेश पांडे व रवि रंजन दुबे और सचिव चुन्नू कुमार भी उपस्थित रहे। बताते चलें कि हर 3 महीने में राज्य के अलग-अलग प्रांतों में एक बैठक राज्य के पदाधिकारी द्वारा आयोजित किया जाता है और जिसमें राज्य के कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी शामिल होते है।इसके अलावा सभी जिला से आए पदाधिकारी एवं…
Read More118 वर्षों का सफर : टाटा स्टील ने राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई
जमशेदपुर : भारत अपनी स्वतंत्रता के 78 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। साथ ही टाटा स्टील, जो देश के औद्योगिक विकास का पर्याय है, अपनी 118 वीं स्थापना दिवस का जश्न मना रही है। 19 वीं सदी के अंत में एक साधारण शुरुआत से लेकर टाटा स्टील ने भारत की आर्थिक और औद्योगिक प्रगति में अहम भूमिका निभाई है। 1907 में जमशेदजी नौसेरवानजी टाटा द्वारा स्थापित टाटा स्टील कंपनी उस आत्मनिर्भरता की भावना का प्रतीक है, जिसने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को प्रेरित किया। कंपनी की स्थापना…
Read Moreस्वास्थ्य मंत्री ने कदमा रामजनम नगर में पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ
जमशेदपुर : सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा राज्य स्तरीय पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ कदमा रामजनम नगर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्रांगण में किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश मे पोलियो का कोई मरीज अभी नहीं है और इसपर हमलोग ने नियंत्रण कर लिया है। जिसको बरकार रखने के लिए पूरे राज्य भर में रविवार को पोलियो दिवस मनाया जा रहा है। देश ने पोलियो के गंभीर परिणाम देखें है और इस लिए हमें सजक रहने की जरूरत है। राज्य भर में कुल 6115703 बच्चों…
Read Moreटाटा स्टील यूआईएसएल ने टीकाकरण केंद्र का किया उद्घाटन
जमशेदपुर : टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टाटा स्टील यूआईएसएल) ने रविवार राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस – पल्स पोलियो कार्यक्रम के तहत कदमा में टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन किया। जिसमें सिविल सर्जन डॉ शाहिर पाल, आरसीएच अधिकारी डॉ पांडा, डब्ल्यूएचओ डॉ सौमाल्या, रोटरी क्लब के प्रतिनिधि डॉ अनिल कुमार और अग्रवाल समेत कई विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। उद्घाटन समारोह टाटा स्टील यूआईएसएल के डीजीएम जेटीओ कर्नल पॉल अर्नेस्ट की उपस्थिति में हुआ।वहीं जन स्वास्थ्य और सामुदायिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत टाटा स्टील यूआईएसएल राष्ट्रीय टीकाकरण…
Read Moreबिस्टुपुर पेब्को शोरूम में फायरिंग कर मांग रहे थे रंगदारी, दो गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद
जमशेदपुर : बीते 17 अगस्त की संध्या बिस्टुपुर थाना अंतर्गत के-रोड स्थित पेब्को मारुति सुजुकी शोरूम में अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद शोरूम के मैनेजर के बयान पर पुलिस ने थाने में मामला भी दर्ज किया। जिसके बाद एसएसपी ने मामले के उद्भेदन के लिए डीएसपी सिटी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया था। वहीं टीम ने अनुसंधान के क्रम में घटना को कारित करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसमें सिदगोड़ा बारीडीह विद्यापति नगर नवासी आलोक कुमार शर्मा और…
Read Moreबिरसानगर में 17 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार
जमशेदपुर : बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 3 डी ब्लॉक शिव मंदिर के पास रहने वाले करण कुमार द्वारा ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने की गुप्त सूचना एसएसपी को मिली। जिसके बाद उनके निर्देश पर डीएसपी सिटी के नेतृत्व में बनी पुलिस टीम ने बिरसानगर जोन नंबर वन भी गुड़िया मैदान के पास छापेमारी कर करण को पकड़ा। इस दौरान तलाशी लेने पर उसके पास से 17 पुड़िया ब्राउन शुगर भी पुलिस ने बरामद किया। जिसका कुल वजन 1.30 ग्राम था। साथ ही दो मोबाइल भी बरामद किया।…
Read Moreकोवाली हल्दीपोखर में विहिप ने 400 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ वाहन को पकड़ा
जमशेदपुर : कोवाली थाना अंतर्गत हल्दीपोखर रसुनचोपा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर ग्रामीणों के सहयोग से करीब 400 किलो प्रतिबंधित गौ मांस पकड़ा। मामले में बताया जा रहा है कि छोटा हांथी वाहन संख्या जेएच 22 एफ – 3050 में प्रतिबंधित मांस को ढंककर कर ले जाया जा रहा था। जिसकी सूचना पाकर ग्रामीणों के सहयोग से विहिप की टीम ने वाहन, चालक और प्रतिबंधित मांस को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मौके पर सिंहभूम विभाग गौ रक्षा प्रमुख मंटू दुबे, बदरंग दल सह संयोजक चंदन…
Read Moreकांग्रेस “चोर को कहो चोरी करो और साहूकार को कहो जागते रहो” की दोगली नीति पर चल रही है – सरयू राय”
विधायक ने किया जन आंदोलन का ऐलान, एक के बाद एक तीन ट्वीट में किए सुलगते सवाल जमशेदपुर: विधायक सरयू राय ने इंद्रा नगर-कल्याण नगर के 150 घरों को तोड़ने के विरुद्ध जन आंदोलन का ऐलान किया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक के बाद एक लगातार तीन ट्वीट में उन्होंने कहा कि जमशेदपुर जिला प्रशासन द्वारा मनमाना जेपीएलई (झारखंड पब्लिक लैंड एंक्रोचमेंट) नोटिस देकर घरों को तोड़ने की साजिश के विरूद्ध जन आंदोलन होगा। आज इंद्रा नगर-कल्याण नगर को नोटिस दी है तो कल बिरसा नगर…
Read More