सोनारी में शेखर-शेरु बिल्डर ने मचा रखा है आतंक, धड़ाधड़ कर रहे हैं अवैध बिल्डिंगों का निर्माण, विभाग मौन 

  जमशेदपुर : झारखंड हाईकोर्ट की फटकार के बाद जहां एक ओर जमशेदपुर अक्षेस विभाग शहर के बिल्डिंगों के बेसमेंट को खाली कराकर पार्किंग में तब्दील करने में लगी हुई है। वहीं दूसरी ओर सोनारी के बिल्डर शेखर-शेरु ने क्षेत्र में आतंक मचा रखा है। इन बिल्डरों को ना ही विभाग का खौफ और ना ही जिला प्रशासन की कोई फिक्र है। जिसके कारण ये क्षेत्र में धड़ाधड़ अवैध बिल्डिंगों का निर्माण करते जा रहे हैं। इनके द्वारा नक्शा का विचलन कर सोनारी कागलनगर रोड नंबर 4 में एक, कागलनगर…

Read More

सिदगोड़ा बाबूडीह ग्वाला बस्ती में दो पक्षों में कचरे को लेकर हुआ विवाद, चली तलवार, दो गंभीर रूप से घायल 

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत भुइंयाडीह बाबूडीह ग्वाला बस्ती में शनिवार की सुबह लगभग 6 बजे दो पड़ोसियों के बीच कचरे को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे तलवार और बोल्डर से हमला कर दिया। जिसमें दोनों से पांच लोग घायल हो गए। जिसमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं। घटना में पहले पक्ष से जयकृष्ण झा, उनकी पत्नी बेबी झा और बेटा रोहित झा शामिल हैं। घटना में बेटे के सर पर तलवार से गंभीर चोटें आई है। इसी तरह जयकृष्ण…

Read More

साकची बाजार शिव मंदिर में जीण माता का सिंघारा उत्सव 15 को

  जमशेदपुर: शहर की धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर द्वारा गुरूवार 15 अगस्त को आदिशक्ति मां जीण भवानी का झूला एवं सिंधारा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। साकची बाजार स्थित श्री शिव मंदिर के दूसरे तल्ले में आयोजित होने वाले इस धार्मिक महोत्सव में मंगल पाठ का आयोजन भी होगा। इस संबंध में संस्था के संस्थापक शंभू खन्ना ने बताया कि उस दिन दोपहर 3.30 बजे से मां भवानी जीण शक्ति का मंगल पाठ के साथ साथ संध्या में भजनों की अमृत वर्षा होगी। उन्होंने बताया कि मंगलपाठ…

Read More

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में भाजपाइयों ने किया पुतला दहन 

  जमशेदपुर : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में भाजपा कदमा मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष अजित सिंह उर्फ भीम सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार की संध्या भाजपाइयों ने कदमा रंकिनी मंदिर से पैदल यात्रा निकाली और जो कदमा बाजार में पहुंचकर कर संपन्न हुआ। इस दौरान भाजपाइयों ने बांग्लादेश सरकार का पुतला भी दहन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि बांग्लादेश में तख्तापलट होने के बाद एक साजिश के तहत हिंदूओं को निशाना बनाया जा रहा है। उनकी…

Read More

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में नए छात्रों के लिए श्रीनाथ शंखनाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि डीसी हुए शामिल 

जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय के नए सत्र में नव नामांकित विद्यार्थियो के लिए 2024 के श्रीनाथ शंखनाद (इंडक्शन कार्यक्रम) का शुभारंभ जमशेदपुर के प्रतिष्ठित एक्सएलआरआई प्रेक्षागृह में शुक्रवार को संपन्न हुआ। समारोह में शासन और प्रशासन की प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बनाया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिले के डीसी अनन्य मित्तल शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में आरटीए कोल्हान दिनेश रंजन, जेसीएपीसीएल के एमडी उज्जवल चक्रवर्ती, मार्केट डेवलपमेंट के रीजनल हेड सीरीष मुदगल, एंपायर ऑटो के निदेशक देवांग गांधी, झारखंड फॉर्मेसी स्टेट काउंसिल…

Read More

विश्व आदिवासी दिवस पर रंजीत लोहरा ने सबर महिलाओं को किया सम्मानित 

  जमशेदपुर : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रंजीत लोहारा द्वारा क्षेत्र में स्थित सबर बस्ती वासियों को सम्मानित किया गया। साथ ही उनके नेतृत्व में मुख्यमंत्री मंईयां योजना का सभी महिलाओं का फॉर्म आंगनबाड़ी के सेविका एवं कार्यालय कर्मी द्वारा आवेदनों भरवाकर जमा भी किया गया।

Read More

विश्व आदिवासी दिवस पर सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

मंत्री बन्ना गुप्ता, डीसी व एसएसपी समेत अन्य भी हुए शामिल   जमशेदपुर : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शुक्रवार सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति व परंपरा की झलक देखने को मिली। वहीं दर्शकों से खचाखच भरे सभागार में आदिवासी परंपरा एवं संस्कृति को जीवंत करते कलाकारों की अद्भुत प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ साथ डीसी अनन्य मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल, आईटीडीए दीपांकर चौधरी, एएमसी मानगो नगर निगम रंजीत लोहरा, जिला…

Read More

टाटा स्टील यूआईएसएल ने कर्मचारी के लिए किया शोकसभा का आयोजन

  जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल ने शुक्रवार बीते दिनों हुए स्व. ओम प्रकाश साहू के निधन पर श्रद्धांजलि देने के लिए एक शोक सभा का आयोजन किया। स्वर्गीय ओम प्रकाश सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा विभाग में वरिष्ठ स्वच्छता पर्यवेक्षक थे। जिसमें टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी रितु राज सिन्हा, जुस्को श्रमिक यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ पांडे, जुस्को श्रमिक यूनियन के पदाधिकारियों के साथ-साथ, वरिष्ठ नेतृत्व टीम और टाटा स्टील यूआईएसएल के कर्मचारी भी मौजूद थे। यह शोक सभा टाटा स्टील यूआईएसएल परिवार के भीतर मजबूत बंधन और ऐसे कठिन समय में…

Read More

टाटा स्टील यूआईएसएल के सुपरवाइजर ने कार्यालय में फंदे से लटककर की आत्महत्या

  सुसाइड नोट में काम का अत्यधिक दबाव होना बताई वजह   जमशेदपुर : टाटा स्टील कंपनी की अनुषंगी इकाई टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) के सुपरवाइजर 56 वर्षीय ओम प्रकाश साहू ने बुधवार की दोपहर गोलमुरी स्थित कार्यालय में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूत्रों के अनुसार वे कई दिनों से काम के कारण अत्यधिक दबाव में थे। बताया जा रहा है कि गोलमुरी गाढ़ाबासा लाइन नंबर 4 निवासी ओम प्रकाश साहू टाटा स्टील यूआईएसएल हेल्थ विभाग में वर्षों से सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। उनका…

Read More

खान निरीक्षक ने पटमदा बामनी मौजा में बंद खदान का किया निरीक्षण, जेसीबी से काटा ट्रेंच

  जमशेदपुर : डीसी उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण के विरूद्ध छापेमार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में खान निरीक्षक द्वारा पटमदा अंचल के बामनी मौजा में बंद खदान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जांच में वर्तमान में किसी प्रकार के अवैध खनन की पुष्टि नहीं हुई। तत्पश्चात बंद खदानों की ओर जाने वाले मार्ग पर जेसीबी के माध्यम से ट्रेंच काटा गया। जिससे अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लग सके।

Read More

टाटा स्टील यूआईएसएल ने जारी किया बयान, कर्मचारी के आत्महत्या का मामला

  जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल ने आत्महत्या के मामले में एक बयान जारी करते हुए कहा कि हमें पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट में कार्यरत रहे सीनियर सेनेटरी सुपरवाइजर 56 वर्षीय ओम प्रकाश साहू के दुर्भाग्यपूर्ण निधन की सूचना देते हुए दुख हो रहा है। बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे उनका शव गोलमुरी स्थित ऑफिस के सीलिंग फैन से लटका हुआ पाया गया।साथ ही पुलिस को सूचित भी कर दिया गया है और अभी जांच भी जारी है। जिसके तहत मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया…

Read More

उड़िसा में पत्रकारों को मिले बीमा, पेंशन और सुरक्षा कानून – प्रीतम भाटिया

  राज्यपाल रघुवर दास को एआईएसएम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन   जमशेदपुर : पत्रकारों की अग्रणी व राष्ट्रीय संस्था ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा उड़िसा के राज्यपाल रघुवर दास को 7 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। वहीं ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने जमशेदपुर प्रवास के दौरान राज्यपाल से पत्रकार सुरक्षा कानून, बीमा, पेंशन समेत 7 सूत्री मांगे सौंपी हैं। जिसपर राज्यपाल द्वारा मामले को उड़िसा के मुख्यमंत्री को अग्रसारित करते हुए आवश्यक सहयोग का आश्वासन पत्रकारों को दिया है। इस दौरान…

Read More

प्रमंलीय आयुक्त की अध्यक्षता में हुई एसएसआर की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

  जमशेदपुर : प्रमंडलीय आयुक्त कोल्हान प्रमंडल चाईबासा हरि कुमार केशरी ने जमशेदपुर परिसदन में बुधवार को मतदाता सूची द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसएसआर) 2024 के प्रगति कार्य की समीक्षा बैठक जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ किया। जिसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। उन्होंने विधानसभावार पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान अबतक जोड़े गए नए मतदाताओं, वरिष्ठ मतदाताओं, दिव्यांग मतदाताओं तथा मृत मतदाताओं के नाम विलोपित करने आदि के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। प्रमंडलीय आयुक्त ने…

Read More

सांसद ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात 

  जमशेदपुर : सांसद विद्युत वरण महतो ने बुधवार केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान बहरागोड़ा के एनएच 33 कालियाडिंगा चौक में फॉरेस्ट गेस्ट हाउस से मटिहाना चौक तक दोनों सर्विस रोड 4-4 किलोमीटर तक पीसीसी कंक्रीट पथ का निर्माण, बहरागोड़ा झरिया मोड में कलयाडिंगा चौक जो की त्रिवेणी संगम स्थल के नाम से भी जाना जाता है, इस सड़क को लेकर सांसद ने 28 जून को केंद्रीय मंत्री से मिले थे एवं…

Read More

एमवीआई ने मोती लाल नेहरू और राजेन्द्र विद्यालय के पास चलाया अभियान, स्कूल वैन का काटा चालान 

  जमशेदपुर : जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को एमवीआई सूरज हेंब्रम के नेतृत्व में साकची मोती लाल नेहरू स्कूल और राजेन्द्र विद्यालय के पास स्कूल वैन संचालकों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। यह अभियान दोपहर लगभग 1 बजे शुरू हुआ। इस दौरान एमवीआई ने वैन के कागजातों की जांच भी की। जिसमें कमी पाए जाने पर चालान भी काटा गया। वहीं अचानक शुरू हुए अभियान से संचालकों के बीच हड़कंप मच गया और सभी अपने-अपने वाहन लेकर मौके से फरार हो गए। इस संबंध में अधिकारी ने…

Read More

एमजीएम से बेहतर कार्य कर रहा सदर अस्पताल, भारत में दिलाना है तीसरा स्थान – प्रधान सचिव 

  जमशेदपुर : झारखंड सरकार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने मंगलवार को परसुडीह खासमहल स्थित सदर अस्पताल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एमजीएम से बेहतर कार्य कर रहा है सदर अस्पताल और इसको भारत में तीसरा स्थान दिलाना है। वहीं रांची सदर अस्पताल दूसरे स्थान पर है। साथ ही तीसरे स्थान के लिए इस सदर अस्पताल में कई सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। जिसे लेकर सिविल सर्जन को दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यहां जल्द ही 100 बेड और बढ़ाएंगे…

Read More

मानगो नगर निगम ने चलाया डेंगू को लेकर अभियान, वसूला 5000 जुर्माना

  जमशेदपुर : मानगो नगर निगम द्वारा डेंगू को लेकर मंगलवार कई क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। जिसके तहत पारडीह, बालीगुमा, बावनगोड़ा चौक, हयात नगर, गुडरूबासा और उलीडीह न्यू सुभाष कॉलोनी में अभियान चलाकर 5000 रूपए जुर्माना वसूला गया। टीम में शामिल नगर प्रबंधक राहुल कुमार व कुणाल कुमार सिंह, कार्यालय कर्मी श्रीनिवास राव द्वारा अभियान चलाया गया। इस दौरान जांच के क्रम में लोगों को चेतावनी भी दी गई। साथ ही क्षेत्र में एंटी लारवा का छिड़काव भी किया गया। वहीं लोगों से अपील किया गया कि अपने घर…

Read More

झारखण्ड मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना

  विशेष कैंप में 5000 आवेदनों की हुई ऑनलाईन इंट्री, 15 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे कैंप   जमशेदपुर : राज्य सरकार के दिशा-निर्देश पर झारखण्ड मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना के तहत सुयोग्य लाभुकों से आवेदन प्राप्त करने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में कुल 255 विशेष कैम्प प्रतिदिन आयोजित किए जा रहे हैं। जिसके तहत 21 से 50 आयु वर्ग की बहनों व माताओं जिन्हें अन्य किसी पेंशन योजना का लाभ नहीं मिलता हो, उन्हें पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर खर्च करने के लिए…

Read More

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने किया एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण, पाई की खामियां

  – अधीक्षक और उपाधीक्षक की ली जमकर क्लास, कहा एक सप्ताह के अंदर ठीक करें व्यवस्था, नहीं तो कारवाई के लिए रहें तैयार   जमशेदपुर : झारखंड सरकार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने मंगलवार साकची स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने इमरजेंसी विभाग का निरीक्षण किया। जहां मरीजों की भीड़ देख उन्होंने कहा कि यह इमरजेंसी है या फिर वेटिंग हॉल है। ऐसी इमरजेंसी होती है क्या। यहां मरीज ठीक न होकर और बीमार पड़…

Read More

पुलिस ने हथियार और चाकू के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार, तीन फरार, कार जब्त

  जमशेदपुर : एमजीएम थाना अंतर्गत बालीगुमा गोड़गोड़ा चौक के पास सोमवार की सुबह लगभग 4:45 बजे पुलिस ने मारुति 800 कार संख्या जेएच 05 जी – 4530 पर सवार दो आरोपी को हिरासत में लिया। जबकि तीन आरोपी भागने में सफल रहे। मौके पर पुलिस ने तलाशी लेने के क्रम में गोलमुरी टुइलाडुंगरी निवासी जसपाल सिंह के पास से एक देसी पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस और साकची काशीडीह लाइन नंबर 1 बगान नंबर 3 निवासी राजदीप सिंह के पास से एक चाकू व राउटर के अलावा तीन मोबाइल…

Read More

ट्रैफिक प्रभारी ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया

  मेदिनीनगर: पलामू एसपी रिश्मा रमेशन के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद के नेतृत्व में मंगलवार को छह मुहान चौक के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक प्रभारी के द्वारा सभी दो पहिया चार पहिया वाहनों को रोक कर उनकी गहनता पूर्वक जांच की गई।वही वाहन जांच के क्रम में बिना हेलमेट और ट्रिपल लोड दर्जनों मोटरसाइकिल को जब्त कर उसे सुरक्षार्थ हेतु शहर थाना में रखा गया।इसके बाद ट्रैफिक प्रभारी के द्वारा कुछ वाहनों को चालान के सीजीएम कोर्ट भेजा गया।तो कुछ…

Read More

जिला प्रशासन ने कदमा बीना पानी नर्सिंग होम के बेसमेंट को कराया खाली

  इससे पहले मंगल टावर को कराया था खाली, काल टावर पर कब होगी कार्रवाई? जमशेदपुर : झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर जमशेदपुर अक्षेस विभाग शहर में लगातार बिल्डिंगों के बेसमेंट पर कार्रवाई करते हुए नजर आ रही है। इसी क्रम में मंगलवार की दोपहर विभाग द्वारा कदमा बाजार मेन रोड स्थित बीना पानी नर्सिंग होम के बेसमेंट को मजदूरों की मदद से खाली करा दिया गया। बताया जा रहा है कि बेसमेंट में व्यवसायिक गतिविधियां चल रही थी। जिसके तहत बेसमेंट में डॉक्टरों के क्लीनिक का संचालन हो रहा…

Read More

जदयू जिलाध्यक्ष ने दी सरयू राय को बधाई

  जमशेदपुर : विधायक सरयू राय के जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण करने पर सोमवार उनके बिस्टुपुर स्थित आवास पर सुबह से ही बधाईयों का सिलसिला लगा रहा। इस दौरान उन्हें बधाई देने वालों में जनता दल यूनाइटेड जमशेदपुर के जिलाध्यक्ष विश्राम प्रसाद के साथ रवींद्र नाथ चौबे एवं दर्जनों समर्पित कार्यकर्ता भी शामिल रहे। वहीं जिलाध्यक्ष विश्राम प्रसाद ने सरयू राय को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि अब झारखंड में जदयू बेहतरीन प्रदर्शन करेगा। इसके अलावा समाज के अन्य वर्गों के दर्जनों गणमान्य लोगों ने भी सरयू…

Read More

टाटा जू ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस, पेड़ों को बांधा फ्रेंडशिप बैंड

  जमशेदपुर : मित्रता दिवस यानी फ्रेंडशिप डे हर साल अगस्त के पहले रविवार को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दोस्तों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने के लिए मनाया जाता है। इस साल मित्रता दिवस 4 अगस्त रविवार को मनाया गया। वहीं टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में हमने इस दिन को प्रकृति और हमारे आस-पास की जैव विविधता के साथ अपनी मित्रता के सम्मान में समर्पित किया। यह अनोखी और अटूट मित्रता हमारे अस्तित्व की बुनियाद है।इस साल के मित्रता दिवस समारोह में नीव फाउंडेशन हर्लुंग के 36 ग्रामीण बच्चों और…

Read More

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के रूद्राभिषेक समारोह में मंत्री बन्ना गुप्ता पत्नी के साथ हुए शामिल

  जमशेदपुर : श्रावण मास की तीसरी सोमवारी के अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में रूद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य के स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता पत्नी सुधा गुप्ता के साथ सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना भी की। वहीं मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान भोलेनाथ हर कष्ट को हरते हैं और सबकी मनोकामना पूरी करते हैं। तभी तो वे देवो के देव कहलाते हैं। सावन मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष…

Read More