बिरसानगर, मोहरदा, बागुनहातु, बागुननगर, बारीडीह में पेयजलापूर्ति की दिक्कत

  15 दिनों में सब करें दुरुस्त, अन्यथा होगा आंदोलन   – विधायक के निजी सचिव ने मोहरदा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के अफसरों को दिया अल्टीमेटम   जमशेदपुर: मोहरदा, बागुनहातु, बागुननगर, बारीडीह व बिरसानगर के सारे जोन समेत कई इलाकों में पेयजलापूर्ति नहीं हो रही है। इसका कारण यह बताया जा रहा है कि बरसात की वजह से नदी और नाले का गंदा पानी और कचरा इंटेकवेल में आ गया है। इससे पानी नदी से ट्रीटमेंट प्लांट तक नहीं पहुंच पा रहा है। जिस कारण पेयजलापूर्ति बाधित है। जब इस…

Read More

टाटा मोटर्स कन्वाई चालकों को 728 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से करें भुगतान – सरयू राय

  जमशेदपुर: विधायक सरयू राय ने बुधवार टाटा मोटर्स के 2000 से ज्यादा कन्वाई चालकों के वेतन में बढ़ोत्तरी का मामला विधानसभा में उठाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कन्वाई चालकों को 24 घंटे के हिसाब से न्यूनतम 728 रुपए प्रतिदिन का मेहनताना मिलना चाहिए। वहीं उनके निजी सचिव द्वारा जारी बयान में कहा गया कि सरयू राय ने शून्यकाल में यह मामला उठाया। उन्होंने कहा कि देश भर में टाटा मोटर्स की चेचिस कन्वाई चालकों की संख्या 2000 से ज्यादा है। पूर्वी सिंहभूम के मोटर यान निरीक्षक ने श्रम…

Read More

इनर व्हील क्लब ने अनाथालय निर्माण कार्य में किया सहयोग

  जमशेदपुर: इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर जेस्ट की अध्यक्ष प्रीति गोयल ने क्लब के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर गोलमुरी स्लम एरिया के एक अनाथालय में निर्माण कार्य की आवश्यकता को देखते हुए 20 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। उक्त जानकारी एडिटर संगीता मित्तल ने दी। साथ ही उन्होंने बताया कि यह योगदान उन्हें अपना काम सफलतापूर्वक पूरा करने और बच्चों के लिए बेहतर माहौल बनाने में मदद करेगा।

Read More

विधायक सरयू राय ने स्वास्थ्य विभाग में लगाए बड़े घोटाले का आरोप

  कारवाई के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंपा अभ्यावेदन   जमशेदपुर : विधायक सरयू राय ने स्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य मंत्री पर गंभीर घोटाला करने का आरोप लगाया है। साथ ही इस संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक अभ्यावेदन भी सौंपा है। जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में मंत्रिपरिषद के निर्णय के अनुसार चयनित मानव बल आपूर्ति करने वाले आउटसोर्सिंग एजेंसियों का इम्पैनल्ड रद्द करने का आदेश दिया है। और तो और एक माह के भीतर नये सिरे से आउटसोर्सिंग एजेंसी का चयन करने के लिए अस्पतालों…

Read More

एमजीएम दलदली में मजदूरों से भरी पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, कई घायल 

  जमशेदपुर : एमजीएम थाना अंतर्गत दलदली गांव मोड़ के पास बुधवार की सुबह लगभग 9 बजे मजदूरों से भरी एक तेज रफ्तार पिंकअप वैन अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गई। जिसमें 30 वर्षीय मजदूर गुरुपदो सिंह सरदार की मौत हो गई। जबकि कई मजदूर घायल हो गए। जिन्हें पुलिस द्वारा इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। घायलों में तरुण सिंह सरदार, शंभू सिंह सरदार, सकुंतला, दीपाली सबर, लक्खी सिंह सरदार, शिवनाथ सरदार और अरुण सिंह सरदार के अलावे तीन अन्य…

Read More

सिदगोड़ा पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

जमशेदपुर : बीते 29 जुलाई एसएसपी को मिली गुप्त सूचना पर सिदगोड़ा थाना अंतर्गत आदर्श पथ वर्धन कॉलोनी स्थित तीन तल्ले मकान में छापेमारी कर पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने इनके पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किया। जिसके बाद पुलिस दोनों को थाने लेकर चली आई। गिरफ्तार अपराधियों में अमरजीत सिंह उर्फ सेठी और हरप्रीत सिंह उर्फ ऋतिक शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने 4 देसी कट्टा, 2 देसी पिस्टल, एक मैगजीन, 15 जिंदा कारतूस के अलावा नगद 4000 रुपए…

Read More

डीसी के निर्देश पर खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध कार्रवाई हुई तेज

  जमशेदपुर : डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण के विरूद्ध छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को प्राप्त सूचना के आधार पर खान निरीक्षक द्वारा पटमदा अंचल के बंद खदानों में छापेमारी की गई। इस दौरान जांच में पता चला कि वर्तमान में किसी प्रकार के अवैध खनन की पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही स्थल पर कोई भी वाहन या व्यक्ति नहीं पाया गया। जिसके बाद बंद खदानों की ओर जाने वाले मार्ग पर जेसीबी के माध्यम से…

Read More

“दो साल पहले गोलमुरी थाने में दर्ज कराई गई थी प्राथमिकी”

  एनसीएलटी का आदेश 4 जून 2021 को किया था रद्द, कंपनी में ऋणदाताओं की कमेटी कभी बनी ही नहीं   जमशेदपुर : झारखण्ड विधान सभा में मंगलवार को विधायक सरयू राय द्वारा पूछे गए अल्पसूचित प्रश्न का सही उत्तर सरकार ने नहीं दिया है। जिसके तहत कंडिका 1 में सरकार ने कहा कि ‘‘स्थानीय गोलमुरी थाने में इकाई द्वारा चोरी की कोई घटना/प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है’’ और जो सरासर गलत है। विधायक ने दो वर्ष पहले इस बारे में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसपर कोई कार्रवाई…

Read More

बड़ाबाम्बो ट्रेन दुर्घटना के बचाव कार्य में तीन जिलों के एसपी ने संभाला मोर्चा, पल-पल की ले रहे हैं खबर

  जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के राजखरसांवा स्थित बड़ा बड़ाबाम्बो स्टेशन के पास मंगलवार की तड़के हावड़ा-मुंबई मेल के मालगाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद से राहत कार्य लगातार जारी है। जिसके तहत सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस भी बचाव कार्य में लगी हुई है। वहीं वरीय पुलिस पदाधिकारियों के दिशा निर्देश पर सरायकेला एसपी मुकेश कुमार लुनायत, पश्चिमी सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर और पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग सुबह से ही राहत कार्य में लगे हुए है। साथ ही तीनों जिले की…

Read More

मंत्री बन्ना गुप्ता ने ट्रेन दुर्घटना स्थल का किया निरीक्षण, विधायक और डीसी रहे मौजूद

  जमशेदपुर : राज्य के स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने मंगलवार की सुबह सरायकेला-खरसावां जिले के राजखरसांवा बड़ा बामबो में हुए ट्रेन दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर विधायक दीपक बिरुआ और दशरथ गहराई के साथ-साथ डीसी रवि शंकर शुक्ला भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने वहां चल रहे बचाव कार्य की जानकारी भी ली। साथ ही उन्होंने घटनास्थल पर उपस्थित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी रेल दुर्घटना रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं। रेल मंत्रालय ने…

Read More

साकची बाजार शिव मंदिर में हुई सहस्त्रघट जलाभिषेक पूजा

सुल्तानगंज से टैंकर में 12 हजार लीटर गंगाजल लाकर हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक जमशेदपुर: सावन माह के शुभ अवसर पर लगातार तीसरे साल मंगलवार को साकची बाजार स्थित श्री श्री साकची शिव मंदिर में सुलतानगंज से गंगाजल लाकर भोले बाबा का सहस्त्रघट जलाभिषेक पूजा किया गया। वहीं शिव मंदिर कमिटी के लालचंद अग्रवाल एंव बबलू अग्रवाल ने पिता स्व. विनोद कुमार अग्रवाल की याद में इसका आयोजन किया है। जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने शामिल होकर गंगाजल से भोले बाबा का सहस्त्रघट जलाभिषेक किया। सुबह 10 बजे…

Read More

आईएस की तैयारी कर रही महिला ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या, परिवार में मातम, कुछ दिनों से कर रही थी अजिब वर्ताव 

  जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत गदड़ा स्थित ससुराल में 29 वर्षीय शर्मिला माझी ने रविवार की रात्रि कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जिसके बाद उसे इलाज के लिए देर रात्रि लगभग 12:30 बजे सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए उसे एंबुलेंस द्वारा एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के क्रम में रात्रि 2:30 बजे उसकी मौत हो गई। मगर सोमवार को महिला के परिजनों के ना आने पर पोस्टमार्टम न हो सका। वहीं मंगलवार को महिला के परिजन भी अस्पताल पहुंचे।…

Read More

बाबा वैद्यनाथ सेवा संघ ने विकास सिंह के नेतृत्व में 1100 कांवरियों के साथ निकाली विशाल कांवर यात्रा

  डीजे के धून पर झूमे कांवरिए, जोरदार आतिशबाजी भी हुई   जमशेदपुर : सावन मास के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानगो स्थित बाबा वैद्यनाथ सेवा संघ द्वारा संयोजक भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में विशाल कांवर यात्रा का आयोजन किया गया। वहीं रविवार को कदमा बाजार मेन रोड स्थित श्री श्री बजरंग संघ समिति हनुमान मंदिर से गाजे बाजे के साथ सैकड़ों कांवरिए पैदल यात्रा करते हुए उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो समाधि स्थल तक पहुंचे। इस दौरान डीजे की भक्ति भाव धून…

Read More

बाढ़ से निपटने के लिए डीसी की अध्यक्षता में हुई बैठक, हेल्पलाइन नंबर जारी करने का दिया निर्देश 

  जमशेदपुर : शहर में स्वर्णरेखा एवं खरकई नदी के जलभराव वाले संभावित इलाकों में बाढ़ के संभावित खतरों से निपटने के सन्दर्भ में समीक्षा करते हुए रविवार डीसी अनन्य मित्तल ने चिन्हित पंचायत क्षेत्रों एवं नगर परिषद क्षेत्रों में इंसिडेंट कमांड सेंटर स्थापित करने, हेल्पलाइन नंबर सार्वजनिक करने समेत नियमित अंतराल पर साफ सफाई, जरूरी दवाईयों का वितरण, राशन, पेयजल के लिए टैंकर, बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। बैठक में उन्होंने इमरजेंसी सेवा उपलब्ध कराने वाले विभागों को चौबिसों घंटे सातों दिन…

Read More

कदमा में सड़क चौड़ीकरण का काम कर रही है सरकार, बदनाम हो रही है जुस्को”

  उलियान निर्मल महतो स्टेडियम से लेकर टाटा कमांड एरिया रंकिनी मंदिर तक हुआ निर्माण   जमशेदपुर : बीते कुछ दिनों से कदमा क्षेत्र के उलियान निर्मल महतो स्टेडियम से लेकर टाटा स्टील कमांड एरिया मेन रोड रंकिनी मंदिर तक पथ निर्माण विभाग द्वारा विधायक निधि से लीडिंग कंस्ट्रक्शन नामक ठेका कंपनी के माध्यम से सड़क चौड़ीकरण का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। वहीं जब तक प्राइवेट एरिया में सड़क का काम चल रहा था, तब तक तो सबकुछ ठीक-ठाक ही रहा। लेकिन जैसे ही ठेका कंपनी द्वारा उलियान…

Read More

कारगिल विजय दिवस पर एयर चीफ मार्शल का होगा शहर आगमन 

  जमशेदपुर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एयर वाइस मार्शल एचपी सिंह, वीर चक्र विशिष्ट सेवा मेडल का रविवार को जमशेदपुर शहर में आगमन होने वाला है। वहीं परिषद द्वारा आयोजित होने वाले कारगिल विजय दिवस रजत जयंती समारोह में शामिल होने के लिए उनका लौहनगरी में आगमन हो रहा है। एयर वाइस मार्शल एचपी सिंह वर्ष 1965 और 1971 के युद्ध में शामिल रहे थे। 1971 के भारत पाक युद्ध के दौरान पूर्वी पाकिस्तान के युद्ध क्षेत्र में अपने लड़ाकू विमान द्वारा भारी…

Read More

झारखंड और ओडिशा में स्तन कैंसर पर जागरूकता सत्र आयोजित

जमशेदपुर : टाटा स्टील समुदाय के सदस्यों और महिला कर्मचारियों के बीच स्तन कैंसर और उसके शुरुआती पहचान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के प्रयास को लेकर टाटा स्टील के ओर माइन्स और क्वेरीज डिवीजन और टाटा ट्रस्ट्स द्वारा नोआमुंडी और जोडा में शुक्रवार एक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। जिसमें लोगों के स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया गया। इस सत्र में टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। जिसमें अनुबंध कार्यबल और आस-पास के समुदाय की महिलाएं भी शामिल थीं। इस सत्र को डॉ…

Read More

संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ के कारण तेजी से घट रही आदिवासियों की आबादी – संजीव कुमार 

  जमशेदपुर : सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ के कारण आदिवासियों की आबादी तीव्र गति से घट रही है। इस संबंध में गोड्डा के सांसद निशीकांत दूबे द्वारा संसद में दिया गया वक्तव्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। सन 2000 से लेकर अद्यतन जनगणना में संथाल परगना में आदिवासियों की आबादी 36 से घटकर 26 प्रतिशत हो जाना अत्यंत चिंता जनक है। सच तो यह है कि बांग्लादेशी घुसपैठ सिर्फ संथाल परगना तक ही सीमित न होकर बल्कि पूरा झारखंड…

Read More

भारत रत्न जेआरडी टाटा की 120 वीं जयंती पर एरो मॉडलिंग शो आयोजित

जमशेदपुर : भारत रत्न जेआरडी टाटा की 120 वीं जयंती समारोह के तहत शनिवार बिस्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में एरो मॉडलिंग शो आयोजित किया गया। जिसमें टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी, टाटा स्टील की वाइस प्रेसिडेंट (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट) अत्रेयी सान्याल और टाटा स्टील के चीफ, एविएशन सर्विसेज रवि राधाकृष्णन भी उपस्थित रहे। इस दौरान 13 विभिन्न आकार और प्रकार के मॉडल विमान प्रदर्शित किए गए। जिनमें डीजल इंजन, बैटरी संचालित इंजन और ग्लो इंजन वाले विमान शामिल थे। वहीं जमशेदपुर व कोलकाता के एरो मॉडलिंग…

Read More

कदमा शीतला मंदिर में तमिल समाज ने किया भजन संध्या का आयोजन, प्रसाद का हुआ वितरण 

जमशेदपुर : सावन मास के अवसर पर कदमा उलियान मोड़ स्थित श्री श्री शीतला मारी अम्मा मंदिर में तमिल समाज द्वारा धूमधाम से भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान ललन एंड ग्रुप द्वारा मनमोहक भजनों की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शीतला का दूध से अभिषेक कर हुआ। साथ ही शाम को श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद स्वरूप हलवा और चना का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग रहा। इसके सफल आयोजन में कमिटी के चेयरमैन राजा रेड्डी, अध्यक्ष कुमार नायडू,…

Read More

डीसी की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय खेल संचालन समिति की बैठक”

  ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने को लेकर हुई चर्चा जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीसी अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खेल संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। मौके पर डीडीसी मनीष कुमार, पीडी आईडीटीए दीपांकर चौधरी, जिला कल्याण पदाधिकारी राजेन्द्र गुप्ता, जिला खेल पदाधिकारी अविनेश त्रिपाठी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, डे बोर्डिंग के प्रशिक्षक, खेल संघ के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में सिद्धू कानू खेल क्लब का निबंधन, डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केन्द्र हेतु खेल सामग्री/खेल किट का क्रय की समीक्षा…

Read More

मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना का जिले में बेहतर क्रियान्वयन को लेकर डीडीसी ने की बैठक

  जमशेदपुर : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना का जिले में बेहतर क्रियान्वयन एवं सभी योग्य लाभुकों को योजना से आच्छादित किए जाने के लिए डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर बैठक की गई। वहीं वीसी के माध्यम से आयोजित बैठक की अध्यक्षता डीडीसी मनीष कुमार ने किया। जिसमें सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नेहा संजना खलखो, सभी प्रखंडों से बीडीओ, सीडीपीओ और महिला सुपरवाइजर भी जुड़ीं। मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना के तहत राज्य की महिलाओं को पोषण स्वास्थ्य और स्वच्छता पर खर्च करने के लिए प्रति माह…

Read More

डीसी की अध्यक्षता में हुई प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा लाभुकों के चयन की जिला स्तरीय समिति की बैठक

  जमशेदपुर : डीसी अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनांतर्गत लाभुकों के चयन के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें केन्द्र द्वारा प्रायोजित इस योजना में वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 के लाभुकों द्वारा किए गए कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। वहीं समीक्षा के क्रम में पाया गया कि समाचार पत्रों में बार-बार विज्ञापन प्रकाशित कराने एवं विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार के बाद भी तथा लाभुकों द्वारा लिखित रूप से योजना पूर्ण करने में असहमति व्यक्त करने पर 5 नए…

Read More

कारगिल विजय दिवस रजत जयंती पर शहीदों को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने किया नमन

  जमशेदपुर : “मैं अपनी आंखों में देशभक्ति की चमक रखता हूं। उम्मीद जाए कि सकुशल, इसलिए आवाज में धमक रखता हूं।” उक्त बातें संगठन के जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर द्वारा गोलमुरी स्थित शहीद स्थल में आयोजित कारगिल विजय दिवस समारोह के रजत जयंती में कही। वहीं कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए 527 फौजियों को नमन करते हुए शुक्रवार की संध्या शहीद स्थल पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें तीनों सेना से सेवानिवृत्त जांबाज सैनिकों ने कारगिल के उन बलिदानियों…

Read More

हिंदुस्तान जिंक का ‘ग्रीन’ जिंक इकोजेन हुआ लॉन्च

  जमशेदपुर/धनबाद : स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने इकोजेन का अनावरण किया है और जिसे एशिया का पहला कम कार्बन वाला ग्रीन जिंक ब्रांड बताया गया है। यह उपलब्धि भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक कंपनी हिंदुस्तान जिंक को धातु उद्योग में पर्यावरण संरक्षण के मामले में अग्रणी बनाती है। वहीं हिंदुस्तान जिंक की चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल हेब्बार ने इस बात पर जोर दिया कि स्थिरता हमारे सभी व्यावसायिक निर्णयों को आगे बढ़ाती है। एसएंडपी…

Read More