झारखंड में एनडीए की नौ और पांच पर इंडी गठबंधन की जीत

रांची : लोकसभा चुनाव-2024 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। झारखंड की 14 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को झटका लगा है। पिछले चुनाव में 11 सीट जीतने वाली भाजपा को तीन सीटों का नुकसान हुआ है। आजसू ने गिरिडीह में दूसरी बार चुनाव जीता। एनडीए से आजसू के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी ने अपनी जमीन बचा ली। भाजपा राज्य की सभी पांच आदिवासी सुरक्षित सीट हार गई है। कालीचरण मुंडा ने डेढ़ लाख वोटों से दी अर्जुन मुडा को कड़ी शिकस्त राज्य की सबसे हाई प्रोफाइल खूंटी सीट से…

Read More

पीएलएफआई के एरिया कमांडर सहित दो उग्रवादी गिरफ्तार

खूंटी: खूंटी जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के कमांडर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से देशी कट्टा, गोली और अन्य सामान बरामद हुए हैं। पुलिस ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि पीएलएफआई के इन उग्रवादियों को रनिया के जंगल से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार पीएलएफआई उग्रवादियों के नाम हर्षद गुड़िया उर्फ बोगदा पाहन (24) और प्रकाश प्रमाणिक (34) हैं। पुलिस के अनुसार खूंटी एसपी को सूचना मिली थी कि रनिया थाना क्षेत्र के जलमादी…

Read More

लेवी वसूलने आए पीएलएफआई के दो उग्रवादी गिरफ्तार, देसी कट्टा, गोली बरामद

खूंटी: एसपी अमन कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित छापामार टीम ने मंगलवार को अड़की थानांतर्गत डोल्डा बगड़ी मोड़ के पास छापामारी कर लेवी वसूलने आए पीएलएफआई के एरिया कमांडर लंबू उर्फ राडूंग बोदरा उर्फ टीरा बोदरा दस्ता के दो सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार उग्रवादियों में अड़की थानांतर्गत रूमचु गांव के सामू मुंडा (22 ) तथा रूंगड़ू गांव निवासी बोयर सिंह पूर्ति (32 ) शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने मौके पर एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोली, नक्सली संगठन पीएलएफआई का छह…

Read More

कांशीनाथ सांगा खूँटी लोकसभा के लिए एक योग्य उम्मीदवार : सुनील साह

जिलाध्यक्ष कुमार ब्रजकिशोर की अध्यक्षता में कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ खूँटी: मौके पर उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि लोकहित अधिकार पार्टी आम जनता के लिए एक आंदोलन है. सामाजिक न्याय, देश-प्रदेश की पहली आवश्यकता है.  इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए प्रयास जारी रहेगा ! कांशीनाथ सांगा पार्टी के घोषित लोकसभा प्रत्याशी हैं, जो योग्य एवं इमानदार हैं. विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी मो. अजहर आलम ने कहा कि लोकहित अधिकार पार्टी आम जनता को शिक्षा और चिकित्सा पुरी तरह निःशुल्क दिलाने के लिए…

Read More

राज्य में पहली बार शुरू हुई अबुआ आवास योजना, मिलेगा तीन कमरों का आशियाना : हेमंत सोरेन

खूंटी : मुख्यमंत्री हेमंत सोरन ने कहा कि राज्य में पहली बार अबुआ आवास योजना की शुरुआत खूंटी जिले से हो रही है। इस योजना के लाभुकों को तीन कमरे वाला आवास दिया जायेगा। इसमें लाभुक को दो लाख की वित्तीय सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री मंगलवार को तोरपा के एनएचपीसी मैदान में आयोजित अबुआ आवास योजना स्वीकृति पत्र वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2027 तक राज्य के 20 लाख जरूरतमंदों को तीन कमरों वाला आवास उपलब्ध करा दिया जायेगा। उन्होंने…

Read More

बिना घूस दिये सरकारी कार्यालयों में नहीं होता काम : एनोस एक्का

खूंटी : झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और राज्य के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री एनोस एक्का ने कहा कि हेमंत सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है। बिना घूस के किसी सरकारी कार्यालय में कोई काम नहीं होता। हेमंत सोरन अपना खजाना भरने में लगे हैं। एनोस एक्का गुरुवार को तोरपा में आयोजित झारखंड पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यकर्ताओं से भरे खचाखच भरे विवाह मंडप में उनोस एक्का ने कहा कि राज्य सरकार में शामिल झामुमो, कांग्रेस को मणिपुर में एक आदिवासी युवती से…

Read More

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, हजारों के सामान जलकर खाक

खूंटी: मुरहू थाना क्षेत्र के दारला गांव निवासी राम महतो के घर में सोमवार की सुबह करीब छह बजे बिजली के शॉर्टसर्किट से आग लग गई। आग लगने से 20 हजार रुपये नकद सहित काफी सामान जलकर खाक हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर खूंटी के विधायक प्रतिनिधि और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष काशीनाथ महतो पीड़ित के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। काशीनाथ महतो ने बताया कि घटना की जानकारी मुरहू के प्रखंड किवकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि…

Read More

खूंटी को अनुपम सौंदर्य से सजाया है प्रकृति ने,दर्शनीय स्थलों से भरा है एक-एक कोना

खूंटी : आमतौर पर जब छुट्टी या नव वर्ष में सैर-सपाटे की बात आती है, तो लोग उत्तराखंड, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश आदि की ओर रुख करते हैं, पर यदि आप खूबसूरत झरनों, घने जंगलों, पहाड़ियों और अन्य प्राकृति सौंदर्य का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो आपको कहीं बाहर जाने की जरूररत नहीं है। राजधानी रांची से महज 35 किलोमीटर की दूरी पर बसा खूंटी जिला आपका का सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल हो सकता है, जो हर तरह के प्राकृतिक सौंदर्य से जबरेज है। खूंटी जिले में आप हिरणों को कुलांचे…

Read More

खूंटी : पाड़िपुड़िंग जलप्रपात में डूबने से सैलानी की मौत

खूंटी : जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पाड़िपुड़िंग जल प्रपात में रविवार को डूबने से संतोष कुमार मेहता(40) सैलानी की मौत हो गई। संतोष मेहता रांची स्थित अध्ययन केंद्र नाम कोचिंग संस्थान के संचालक थे। संतोष मेहता रविवार को अपने कोंचिंग सेंटर के 40 छात्र-छात्राओं के साथ पाड़िपुड़िंग जलप्रपात पिकनिक आये थे। नहाने के दौरान वह जलप्रपात में डूब गये और वहीं उनकी मौत हो गई। अब तक पाड़िपुड़िंग जल प्रपात में डूबने से चार सैलानियों की मौत हो चुकी। घटना की जानकारी मिलते ही तपकारा के पुलिस अवर निरीक्षक…

Read More

राजा पीटर पांच साल बाद जमानत पर जेल से निकले बाहर

रांची : पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या के आरोप में जेल में बंद पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर पांच साल बाद जमानत पर जेल से बाहर निकले। शुक्रवार की देर शाम वह बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से बाहर आये। जेल गेट पर कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर उनका स्वागत किया। राजा पीटर ने वहां संवाददाताओं से कहा कि उन्हें इस मामले में फंसाया गया है। उन्हें न्यायालय पर भरोसा था। उल्लेखनीय है कि बुधवार को हाई कोर्ट से उन्हें सशर्त जमानत मिली थी। शुक्रवार को…

Read More

प्रधानमंत्री जंगल में रहने वाले आदिवासियों के लिए भी योजना लाएं : मुख्यमंत्री

खूंटी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले धरती आबा को नमन किया। बिरसा ओडा में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीद स्थल की मिट्टी का तिलक लगाया। राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। उन्हें शॉल और भगवान बिरसा की प्रतिमा दी। केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रधानमंत्री को टोपी और एक सरना शॉल भेंट की। इसके अलावा प्रधानमंत्री को प्रतिमा, पेंटिंग और कई अन्य उपहार भी दिए गए। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुऐ…

Read More

प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर खूंटी में 45 अफसरों की प्रतिनियुक्ति

रांची: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर को झारखंड का दौरा करेंगे। वे भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर रांची होते हुए खूंटी के उलिहातू जाएंगे। उनके दौरे को देखते हुए झारखंड प्रशासनिक सेवा के 45 अधिकारियों की विधि-व्यवस्था संभालने के लिए 13 से 15 नवंबर तक प्रतिनियुक्ति की गयी है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है। जिन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, उसमें 10 अधिकारी अपर समाहर्ता, 15 अधिकारी एसडीओ व 20 अधिकारी कार्यपालक दंडाधिकारी स्तर के हैं।…

Read More

Jharkhand: कार्डधारियों को नहीं मिला दो माह का राशन

खूंटी : सदर प्रखंड की तिलमा पंचायत के कई गांवों के ग्रामीण शुक्रवार को खूंटी पहुंचे और पंचायत के राशन डीलर सुनीता पूर्ति द्वारा सितम्बर और अक्टूबर माह का राशन लाभुकों के बीच अब तक वितरित नहीं करने का आरोप लगाते हुए हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि राशन डीलर द्वारा लाभुकों से अंगूठे का निशान ले लिया गया है, लेकिन राशन का वितरण नहीं किया गया है। इसके साथ ही राशन डीलर पर निर्धारित मात्रा से कम राशन लाभुकों को देने का…

Read More

बिना खर्चा-पानी दिये कहीं कोई काम नहीं होता: कोचे मुंडा

खूंटी: तोरपा के विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि राज्य के किसी भी कार्यालय में बिना खर्चा-पानी(चढ़ावा) दिये कोई काम नहीं होता। राज्य में हर ओर लूट-खसोट है। विधायक गुरुवार को तोरपा प्रखंड के टाटी और नावाटोली गांव के बीच पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के बाद कार्यक्रम स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने कहा कि गावों के विकास के लिए केंद्र सरकार राज्य को पैसे भेजती है, पर विकास की यह राशि न तो लाभुकों तक पहुंच पाती है और न ही पंचायतों…

Read More

झारखंड में  छह अक्टूबर तक भारी वर्षा का पूर्वानुमान, देखें 

रांची : झारखंड में अभी मानसून सक्रिय है। शनिवार शाम से हो रही बारिश से मौसम खुशगवार हो गया है। तापमान में गिरावट आई है। आज सुबह से ही बारिश हो रही है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। रांची स्थित मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ अभिषेक आनंद ने कहा है कि राज्य में छह अक्टूबर तक जमकर बारिश होगी। कुछ जिलों के लिए येलो और कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश के आसार हैं। यहां गर्जन और…

Read More

सड़क किनारे सहायक पुलिस कर्मी का शव पड़ा मिला, जांच में जुटी पुलिस

Khunti : जिले के तोरपा थाना क्षेत्र के छाता नदी के पास सड़क किनारे सहायक पुलिस कर्मी का शव पड़ा मिला है. मृतक की पहचान बरकुली पतरा टोली निवासी सहायक पुलिस कर्मी अंशु ओस्कर हेंब्रम के रूप में हुई है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और जांच में जुटी हुई है. बता दें कि अंशु खूंटी जिला बल में सहायक पुलिस था. वह तोरपा इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह की सरकारी गाड़ी चलाता था. आशंका जताई जा रही है कि शनिवार देर…

Read More