डीसी और एसएसपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर की बैठक 

  जमशेदपुर : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर डीसी अनन्य मित्तल और एसएसपी किशोर कौशल द्वारा एसपी ग्रामीण ऋषभ गर्ग की उपस्थिति में प्रखंड सभागार मुसाबनी में एक समीक्षात्मक बैठक की गई। जिसमें चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया गया। साथ ही मुसाबनी थाना अंतर्गत कलस्टर एवं बूथों का निरीक्षण भी किया गया।

Read More

झारखंड और ओडिशा में लहराएंगे भाजपा का झंडा – गुरप्रीत सिंह राजा

जमशेदपुर : भाजपा कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह राजा ने कहा कि इस बार झारखंड के साथ साथ ओडीशा में भी भाजपा का झंडा लहराएंगे। साथ ही देश में मोदी सरकार फिर से बनाएंगे और 400 पार करके भी दिखाएंगे। वहीं ओडीशा संबलपुर लोकसभा सीट से टिकट धर्मेंद्र प्रधान को टिकट दिया गया है। इसी तरह संबलपुर के विधायक की टिकट जय नारायण मिश्रा ओडीशा में प्रतिपक्ष के नेता पूर्व परिवहन मंत्री को मिला है। जिससे भाजपा की एक तरफा जीत है। झारखंड जमशेदपुर महानगर से विद्युत वरण महतो को टिकट मिला…

Read More

हिन्दू नव वर्ष की तैयारियां हुई पूरी, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम 

जमशेदपुर : शहर में 1992 से हिन्दू नव वर्ष की यात्रा निकाली जा रहीं है। साथ ही विगत कुछ वर्षों से इसकी भव्यता बढ़ती जा रही है। इस दौरान पूरा मार्ग भगवा ध्वज से पटा हुआ रहता है। वहीं अयोध्या में राम लल्ला की वापसी के बाद इस बार इसे और भव्य रूप मे मनाया जा रहा है। इस संबंध में आयोजकों ने कहा कि यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि पहली जनवरी को मनाएं जाने वाला नया साल पाश्चात्य सभ्यता को दर्शता है। जबकि…

Read More

सिंहभूम जनकल्याण विकास सोसायटी संस्था ने मनाई “लोक सुंदर पुस्तकालय” की वर्षगांठ

जमशेदपुर : सिंहभूम जनकल्याण विकास सोसायटी संस्था द्वारा संचालित “लोक सुंदर पुस्तकालय” की वर्षगांठ के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया। जिसमें 150 छात्र-छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। साथ ही विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष सुनैना देवी, मुख्य अतिथि उत्तरी घाघीडीह पंचायत की मुखिया मीना देवी, उप मुखिया रीना सिंह, पंचायत समिति सदस्य आशा जायसवाल समेत नेहा सिंह, लाल बिहारी भगत, मोहित पंडित, भोला तिवारी, पूजा कुमारी व ईश्वर दयाल भी उपस्थित रहे।

Read More

बुधनी हटिया प्रांगण में राष्ट्रीय नाई महासभा बैनर तले समाज के लोगो की बैठक

धनबाद: तोपचांची में बुधनी हटिया के प्रांगण में राष्ट्रीय नाई महासभा” के बैनर तले नाई समाज के लोगों ने एक बैठक रखा। बैठक का कारण यह है ,कि पूजा कुमारी पिता श्री विनोद ठाकुर ग्राम हरिहरपुर थाना हरिहरपुर जिला धनबाद की रहने वाली है ।जिसका विवाह संजय कुमार ठाकुर पिता श्री बदरी हजाम ग्राम आजाद नगर थाना गोमो जिला धनबाद के साथ 11 मार्च 2023 को हुआ था। जिनका आपसी विवाद के कारण दोनों एक दूसरे से बिछड़ गए हैं ।दोनों के बीच आपसी समझौता कराने हेतु समाज द्वारा 30…

Read More

कदमा बाजार में सजा माता का दरबार, दो सालों से कदमा बॉयज क्लब करता आ रहा आयोजन

जमशेदपुर : कदमा बॉयज क्लब द्वारा लगातार दो सालों से कदमा बाजार मथुरा होटल लाइन में माता के विशाल जागरण का आयोजन किया जा रहा है। वहीं शनिवार की संध्या भी जागरण का धूमधाम से आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों के साथ साथ स्थानीय दुकानदारों की भारी भीड़ देखी गई। इस दौरान संजय साहू एंड टीम द्वारा भजनों की मनमोहक प्रस्तुति भी दी गई। जिसने भक्तों को झुमाया। साथ ही बर्फ का शिवलिंग और झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। वहीं माता के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। जागरण…

Read More

तलसवार रामनवमी पूजा समिति का गठन अध्यक्ष बने देवनंदन राणा

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने का लिया गया निर्णय बड़कागांव : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र के जन्मोत्सव के अवसर पर मनाए जाने वाला रामनवमी पूजा 2024 के लिए तलसवार में ग्रामीणों की बैठक की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रामनवमी पूजा धूमधाम एवं भव्य तरीके से मनाया जाएगा इसके लिए आने वाले मंगलवार को मंगला जुलूस, अष्टमी की रात नगर भ्रमण शोभायात्रा, नवमी की सुबह नयाटांड में पारंपरिक हथियारों एवं जुलूस के साथ झंडा मिलान एवं नवमी को ही दोपहर में हरली मेलाटांड़…

Read More

पंचायत में कई योग्य लाभुक हैं अबुआ आवास से वंचित तो कई लाभ पाकर ख़ुश

गिरिडीह:- सदर प्रखंड के खावा पंचायत में अबुआ आवास योजना का लाभ पाकर लाभुकों में प्रसन्नता देखी जा रही है तो वहीं कुछ योग्य लोग जो इस महत्वपूर्ण योजना के लाभ से वंचित हैं जिनके बीच असंतुष्टि एवं निराशा व्याप्त है। मनियांमांडी गांव निवासी अबुआ आवास योजना की लाभुक बेबी कुमारी ने बताया कि यह योजना पाकर ख़ुश हूं। पति विकलांग हैं। घर टूटा-फूटा और कच्चा होने के कारण उसमें रहना दुष्कर है लेकिन अब इस योजना के लाभ से हमारा अपना एक पक्का घर हो जाएगा। कहा कि उक्त…

Read More

झारखण्ड विश्वकर्मा बढ़ई कल्याण समिति ने धनबाद भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो को दिया अपना जनसमर्थन

कतरास: धनबाद लोकसभा भाजपा प्रत्याशी विधायक ढुल्लू महतो जी के आवास टुंडु चिटाही पहुंचकर धनबाद लोकसभा क्षेत्र से झारखंड विश्वकर्मा बढ़ई कल्याण समिति धनबाद जिला अध्यक्ष लखन लाल शर्मा जी के नेतृत्व में झारखण्ड विश्वकर्मा बढ़ई कल्याण समिति ने अपना जनसमर्थन देते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर जीत की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी.मौके पर धनबाद प्रखंड अध्यक्ष विजय शर्मा कोषाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष विलायती शर्मा दिलीप शर्मा राजु शर्मा महेश शर्मा गंगा शर्मा विशु शर्मा साथ में झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष बैजु शर्मा एवं महासचिव…

Read More

लिलोरी मंदिर, कतरास के निकट रेलवे फाटक को चौड़ीकरण करने के संबंध में समाजसेविका मधुमाला ने डीआरएम धनबाद को लिखा पत्र

कतरास: धनबाद रेल मंडल के अन्तर्गत लिलोरी मंदिर, कतरास के निकट रेलवे फाटक को चौड़ीकरण करने के संबंध में कतरास के समाजसेविका मधुमाला ने सीपीग्राम के माध्यम से डीआरएम महोदय, धनबाद के पास शिकायत दर्ज कराया, जिसका पंजीकरण संख्या -MORLY/E/2024/0007192 है, मधुमाला ने अपने पत्र में उल्लेख है कि धनबाद रेल मंडल के अन्तर्गत लिलोरी मंदिर, कतरास के निकट रेलवे फाटक का चौड़ाई बहुत ही कम है, एवं रेलवे फाटक संकीर्ण है जिसका फाटक संख्या-3Spl/3spt है, और रेलवे फाटक संकीर्ण होने से कार, बस, ट्रक की कतार बहुत ही लंबी…

Read More

परसुडीह पुलिस ने चोरी और लूट मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल 

जमशेदपुर : बीते दिनों परसुडीह थाना अंतर्गत कीताडीह क्षेत्र के एक घर में घुसकर चोरी की घटना के असफल प्रयास के बाद चोरों ने रेलवे अस्पताल के पास एक व्यक्ति से उसकी स्कूटी और मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने थाने में मामला दर्ज कर अनुसंधान के क्रम में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें राज उर्फ मो. तौसिफ, शेख इरशाद उर्फ बल्लू और मो. फिरोज शामिल है। सभी आरोपी कीताडीह के रहने वाले है. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो मोबाइल…

Read More

प्याज उत्पादन में बड़कागांव हुआ आत्मनिर्भर

संजय सागर बड़कागांव: हजारीबाग जिले के कृषि प्रधान क्षेत्र बड़कागांव प्रखंड में प्याज का उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभाई है. इससे किसानों को आर्थिक आमदनी हो रही हैं. यहां के ताजा प्याज हर दिन बड़कागांव के डेली मार्केट से अन्य जिलों में निर्यात किया जा रह है. किसान प्याज उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहे हैं. सफल कृषक, दशरथ कुमार सांढ के हरिलाल महतो, मनोहर प्रसाद, कांडतरी के मुरारी महतो, धर्मनाथ कुमार का कहना है कि बड़कागांव प्रखंड के हर किसान 10 से 20 कठठा में प्याज की खेती…

Read More

बोरवेल गाड़ी व ट्रैक्टर में टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

बड़कागांव : बड़कागांव हजारीबाग पथ के टी पी चार के पास बोरवेल मशीन व आईसर ट्रेक्टर की टक्कर से ट्रैक्टर ड्राइवर कीर्तन प्रसाद दांगी पिता तिलेश्वर महतो के मौत घटनास्थल पर हो गई. यह घटना शनिवार सुबह की है. बताया जाता है दोनों गाड़ी हजारीबाग से बड़कागांव की ओर आ रही थी . इसी बीच बोरवेल गाड़ी नंबर के ए एस 18 1777 ने आयशर ट्रैक्टर जे एच O2 ए के 2853 क़ो टक्कर मार दी ट्रैक्टर ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटनास्थल से 50 गज की…

Read More

बड़कागांव में वार्षिक मूल्यांकन की कॉपी जांच शुरू

बड़कागांव : बड़कागांव के सी आर सी आदर्श मध्य विद्यालय में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के ज्ञापन 75 के आदेश अनुसार वार्षिक मूल्यांकन किन कॉपी जांच शुरू हो गई है . शिक्षकों द्वारा कॉपी जांच 5 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल तक कॉपी काटी जाएगी . सीआरसी केंद्र में कॉपी जांच का नेतृत्व संकुल संचालक प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार एवं सीआरपी अजय कुमार द्वारा की जा रही है. कॉपी जांच करने वालो में शिक्षक चेतलाल राम, हेमेंद्र कुमार ,संजय राम, शकुंतला कुमारी, चंद्रामती वर्मा ,बसंती देवी, मो जमशेद अंसारी ,…

Read More

कोलियरी परिषर में टाटा अधिकारी व कर्मियों ने ली मतदान करने की शपथ

सिजुआ: लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से टाटा सिजुआ कोलियरी परिसर में शनिवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। टाटा अधिकारी, राकोमयू के पदाधिकारी, टाटा कर्मी तथा ठेका कर्मियों ने 25 मई को मतदान करने तथा दूसरे लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। सिजुआ कोलियरी के हेड संजीव ठाकुर, प्रोडक्शन हेड संजय सिंह, हेड सेफ्टी दीपक चंद्रमुखी, सीनियर मैनेजर मानव संसाधन अनमोल श्रीवास्तव, यूनियन के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह सहित अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Read More

रामकनाली ओपी क्षेत्र में यादव के अवैध कोयला भंडारन स्थल पर सी आई एस एफ द्वारा करीब 50 टन कोयला जब्त किया गया

कतरास: रामकनाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत 17 नंबर डेंप में 3 हाईवे कोयला अवैध रूप से भंडारण किया गया था , जहां रात्रि में योजनाबद्ध तरीके से पुलिस को आंख में धूल झोंककर कोयले को मंडियों में भेजने की तैयारी चल रही था , लेकिन मौक़े पर सीआईएसएफ पहुंच अवैध कारोबारियो के मनसूवे पर पानी फेर दिया. अवैध भंडारन स्थल पर रामकनाली ओपी पुलिस व सीआइएसएफ ने छापेमारी कर अवैध कोयला जब्त कर लिया.छापेमारी के बाद अवैध भंडारण स्थल से कोयला उठाकर बीसीसीएल कम्पनी को सपुर्द कर दिया गया, बता दे…

Read More

डीसी और एसएसपी ने पर्व-त्योहार को लेकर की बैठक 

जमशेदपुर : अप्रैल माह में कई पर्व त्योहार संपन्न होने वाले हैं। जिसके तहत वैशाखी, हिंदू नव वर्ष, रामनवमी अखाड़ा जुलूस, ईद और सरहुल पर्वों को लेकर जिला प्रशासन की ओर से केंद्रीय शांति एवं अखाड़ा समिति के साथ बैठक की गई। जिसमें अखाड़ा समितियों के सदस्यों द्वारा विभिन्न समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया गया। जिसमें नदी घाट में साफ-सफाई, बिजली एवं पानी की व्यवस्था की बात कही गई। साथ ही 9 से 18 अप्रैल तक होने वाले रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की बात भी कही…

Read More

लॉयर्स डिफेंस ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती के लिए ली अनुमति

जमशेदपुर : लॉयर्स डिफेंस का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार एसडीओ कार्यालय में जाकर आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर होने वाले कार्यक्रम के लिए अनुमति प्राप्त की है। उक्त कार्यक्रम साकची स्थित धालभूम क्लब में 11 बजे मनाया जाएगा। मौके पर अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव, अक्षय कुमार झा, विनोद कुमार मिश्रा, अमित कुमार, पंकज कुमार गुप्ता, विजय कुमार सिंह, दीपक कुमार, युवराज कुमार, रविंद्र कुमार, नीरज कुमार समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।

Read More

पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्याम किशोर प्रसाद का हुआ निधन

जमशेदपुर : जिला व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर के पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश 77 वर्षीय श्याम किशोर प्रसाद का शनिवार की सुबह लगभग 6:25 बजे इलाज के दौरान तामोलिय स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने अवकाश प्राप्त करने के बाद 25 अप्रैल 2005 को जमशेदपुर जिला बार संघ के सदस्यता ली थी। जिसके बाद उन्होंने वकालत करना शुरू किया। वर्तमान में उनके सुपुत्र अधिवक्ता आशुतोष कुमार अभी जमशेदपुर जिला बार संघ के सदस्य हैंं। वहीं रविवार को 9 बजे उन्हें विधिवत रूप से श्रद्धांजलि देने के बाद भुइंयाडीह स्वर्णरेखा…

Read More

जोगता थाना में शांति समिति की बैठक

डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा जानलेवा खेल दिखाने से परहेज़ करें: थानाप्रभारी कतरास: रामनवमी व ईद के मद्देनजर जोगता थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक की गई ।बैठक में दोनों त्योहार को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। सदस्यों ने पानी, बिजली सहित अन्य समस्याओं को उठाया और सुझाव दिए। थानेदार राजेश कुमार ने सरकारी गाइडलाइन के तहत दोनों त्योहारों को मनाने की अपील करते हुए कहा कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अखाड़ा दल निर्धारित रुट पर ही अखाड़ा निकालें और समय…

Read More

जोगता पुलिस ने 10 टन अवैध कोयला किया जब्त

कतरास: अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ जोगता पुलिस ने शनिवार को अभियान चलाया। पुलिस ने जोगता थाना क्षेत्र के श्यामबाजार में छापामारी कर लगभग दस टन कोयला जब्त किया। धंधेबाज बीसीसीएल की परियोजनाओं तथा रेलवे साइडिंग से कोयला लाकर श्यामबाजार में जमा कर रखा था। यहां मोटर साइकिल और साइकिल के जरिए गंतव्य के लिए भेजा जाता है। छापामारी की सूचना मिलते ही धंधेबाज वहां से भाग निकले।

Read More

मानगो पुलिस ने 11 बार बालाओं समेत सात कर्मियों को भेजा जेल, रॉयल हिल्स होटल का मामला 

जमशेदपुर : बीते दिनों मानगो थाना अंतर्गत रॉयल हिल्स होटल में एसडीएम पारुल सिंह ने ग्राहक बनकर अवैध तरीके से चल रहे डांस और हुक्का बार का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान एसडीएम पारुल सिंह और उनकी टीम ने स्थानीय थाने की पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर 11 बार बालाओं समेत कर्मचारियों को हिरासत में भी लिया था। साथ ही मौके से भारी मात्रा में विदेशी शराब, हुक्का समेत अन्य सामान भी बरामद किया था। जिसके बाद उत्पाद निरीक्षक रामदेव पासवान के बयान पर होटल संचालक राजीव सिंह उर्फ…

Read More

डीसी और डीडीसी ने सोशल मीडिया इंफ्लूएंशर, कला दल, स्पोर्ट्स, ट्रांसपोर्ट व रेसिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के साथ की बैठक

जमशेदपुर : बैग, वीएएफ व ईएलसी के माध्यम से 18 प्लस आयु वर्ग के योग्य मतदाता एवं मतदाता सूची में निबंधन से वंचित मतदाताओं को जोड़ने के लिए जिला प्रशासन 7 से 9 अप्रैल तक वोट महोत्सव के नाम से विशेष अभियान चलाएगा। जिसके तहत आवासीय सोसायटी, स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, बूथ स्तर तथा सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, संगठनों में संबंधित संस्थानों के द्वारा अपने-अपने कार्यालय एवं आवासीय व व्यवसायिक परिसर में योग्य एवं वंचित मतदाताओं का सत्यापन अभियान चलाकर वंचित लोगों को फॉर्म-6 भरा जाएगा। साथ ही मतदाता जागरूकता…

Read More

डीसी और एसएसपी ने झारखंड-पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती अंतर्राज्यीय चेकनाका केशरपुर का किया निरीक्षण

जमशेदपुर : स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को लेकर शनिवार घाटशिला प्रखंड अंतर्गत केशरपुर में स्थापित अंतर्राज्जीय चेकनाका का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी अनन्य मित्तल और एसएसपी किशोर कौशल के द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। लोकसभा आम चुनाव की तिथियां घोषित होने के साथ ही जिले में अंतर्राज्यीय एवं अंतरजिला चेकनाका सक्रिय हैं। साथ ही जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध शराब, पैसा, ड्रग्स या किसी प्रकार के उपहार का अवैध परिवहन न हो और जिससे चुनाव प्रक्रिया बाधित किया जा सके, इसके…

Read More

डीसी और एसएसपी ने घाटशिला प्रखंड में की चुनाव के तैयारियों की समीक्षा बैठक, कलस्टर का किया निरीक्षण

  जमशेदपुर : लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी अनन्य मित्तल और एसएसपी किशोर कौशल द्वारा प्रखंड मुख्यालयों में बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार जिले के वरीय पदाधिकारियों ने घाटशिला प्रखंड मुख्यालय में समीक्षात्मक बैठक किया। मौके पर डीडीसी मनीष कुमार, एसपी ग्रामीण ऋषभ गर्ग, पीडी आईटीडीए दीपांकर चौधरी, डीटीओ धनंजय, एसडीएम घाटशिला, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ, एसडीपीओ घाटशिला व सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में डिस्पैच सेंटर से कलस्टर एवं कलस्टर से…

Read More