विभिन्न बीमारियों का रामबाण है पलाश के फूल संजय सागर —————— बड़कागांव: हजारीबाग जिले के बड़कागांव की धरती इन दिनों दुल्हन की तरह सजी-धजी नजर आती है. पलाश के फूल के साथ-साथ कई तरह के रंग बिरंगे फूल खिले नजर आते हैं .जिससे लगता है कि बड़कागांव की धरती विभिन्न रंगों से कढ़ाई किए गए चादर से ओढ़ ली है . सोंधी सोंधी सी खुशबू आम के मंजरें भी इठलाती नजर आती है. जिससे लोगों का मन मोह लेता है .वही पौ फटते ही पक्षियों की चहचहाहट एवं कोयल की…
Read MoreCategory: Jharkhand
विलुप्त होते गिद्ध को संरक्षण की है आवश्यकता
संजय सागर बड़कागांव : बड़कागांव तथा आसपास के क्षेत्र में गिद्ध विलुप्त के कगार पर हैं . सुप्रसिद्ध पक्षीविद डॉक्टर सालिम अली ने अपनी पुस्तक ‘इंडियन बर्ड्स’ में गिद्धों का वर्णन सफाई की एक कुदरती मशीन के रूप में किया है. गिद्धों का एक समूह एक मृत सांड को मात्र 30 मिनट में साफ कर सकता है. अगर गिद्ध हमारी प्रकृति का हिस्सा न होते तो हमारी धरती हड्डियों और सड़े मांस का ढेर बन जाती. गिद्ध मृत शरीरों का भक्षण कर हमें कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं.…
Read Moreलोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पश्चिमी मंडल की बैठक
संजय सागर बड़कागांव : लोकसभा चुनाव को लेकर बड़कागांव मुख्य चौक स्थित जुगरा निवास में भाजपा के बड़कागांव मंडल की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता व संचालन पूर्व उप मुखिया नरसिंह प्रसाद व इंद्र भूषण ने किया. बैठक में बड़कागांव पश्चिम मंडल के 12 पंचायत को 4 कलेक्टर में विभक्त कर सर्वेक्षण दल का गठन किया गया. यह सर्वेक्षण दल पूर्व से किए गए बूथ स्तरीय कमेटी का पुर्ननिरीक्षण किया जाएगा. पहला कलस्टर चेपाकला, सिंदुआरी, डाडीकला पंचायत को मिलाकर एक कलेक्टर बनाया गया है. दूसरा कलस्टर में सिकरी, सिरमा, कांडतरी पंचायत…
Read Moreगिद्ध को किया गया इलाज
बड़कागांव : बड़कागांव वन क्षेत्र के मध्य पंचायत के झरीवा नदी तट के पास बीमार पड़े गिद्ध को बड़कागांव वन विभाग कार्यालय लाया गया. यह गिद्ध दो दिनों से बीमार था. वह झरीवा नदी के मैदान में बेहोशी हालत में पड़ा हुआ था. जिसकी सूचना प्रभात खबर प्रतिनिधि संजय सागर द्वारा वन विभाग के जिला वन सहायक संरक्षक एक परमार को दी गई थी.श्री परमार के नेतृत्व में वनपाल विनोद बेसरा, वनरक्षक केशव महतो, अमर साहू, कृष्णा प्रसाद महतो , अजय यादव गिद्ध को लाकर वन विभाग लाया. जहां वन…
Read Moreरामनवमी पुजा समिति के अध्यक्ष बने जितेंद्र व मीडिया प्रभारी बने नंदकिशोर
बड़कागांव : होली पर्व समाप्त होते हैं बड़कागांव के गांव में रामनवमी पर्व की शुभ गहत शुरू हो गई है प्रखंड के गंगादोहर में रामनवमी पूजा समिति की बैठक हुई. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा . हरली मेला तक शांतिपूर्वक जुलूस निकाली जाएगी. जुलूस के लिए झांकी प्रस्तुत की जाएगी. इसके लिए पुजा समिति का गठन किया गया .जिसमें अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद दांगी, सचिव पवन कुमार, कोषाध्यक्ष महेंद्र महतो, झांकी निर्माण प्रभु दयाल कुशवाहा, मिडिया प्रभारी नंदकिशोर मेहता, पुजारी कृष्ण कुमार…
Read Moreलोकसभा चुनाव को लेकर विधायक अंबा प्रसाद से मिले संजीव बेदिया
बड़कागांव : हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल की उम्मीदवारी घोषित किए जाने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक संजीव कुमार बेदिया विधायक अंबा प्रसाद से उनके हजारीबाग आवास में मिले. दोनों नेताओं ने लोकसभा चुनाव को लेकर काफी देर तक मंथन किया.इस दौरान इंटक प्रदेश सचिव अंकित राज भी मौजूद रहे.
Read Moreपुंदौल में रामनवमी बनाने हेतु की गई कमेटी की गठन
बड़कागांव:- चंदौल पंचायत अंतर्गत ग्राम पूँदौल में महावीर मंदिर प्रांगण में रामनवमी पर्व मनाने हेतु एक बैठक की गई बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी विनोद यादव के द्वारा की गई. बैठक में मुख्य रूप से कमेटी का निर्माण किया गया. जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सागर यादव, उपाध्यक्ष राकेश यादव , सचिव राहुल पासवान , उपसचिव सुनील साहू , कोषाध्यक्ष अमित ठाकुर, संगठन मंत्री संतोष कुमार सिन्हा, उपसंगठन मंत्री रघुनाथ यादव , संरक्षक दिनेशवर पासवान, सुरेश चौधरी एवम महेंद्र यादव चुने गए. बैठक में मुख्य रूप से रामनवमी पूजा की अष्टमी…
Read Moreबड़कागांव के जेएमएस चर्च में मनाया गया गुड फ्राइडे
प्रभु यीशु ने प्रेम सत्य और न्याय का दिया संदेश: सुशील दास संजय सागर बड़कागांव: बड़कागांव के जे एम एस चर्च में गुड फ्राइडे मनाया गया. इसकी अध्यक्षता पास्टर नकुल महतो ने किया. अपने अध्यक्ष से भाषण में नकुल महतो ने कहा कि गुड फ्राइडे का मतलब पवित्र शुक्रवार है, जिसे ईसा मसीह के मृत्यु दिवस के तौर पर मनाया जाता है. प्रभु यीशु ने इंसानों की भलाई के लिए ही अपनी जान कुरबान की थी. मुख्य अतिथि सुशील दास प्रभु यीशु का अवतार प्रेम, सत्य, न्याय के लिए हुआ…
Read Moreदीप नारायण सिंह के नेतृत्व में आनंद दास ने जदयू की सदस्यता ली
कतरास: 29/03/2024 को श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में जदयू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। इस दौरान बाघमारा प्रखंड अंतर्गत केशलपुर पंचायत निवासी सामाजिक कार्यकर्ता आनंद दास ने जदयू के सर्वमान्य नेता नितीश कुमार और खीरु महतो में आस्था व्यक्त करते हुए दीप नारायण सिंह की उपस्थित में जदयू पार्टी में शामिल हुआ। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने पार्टी में शामिल होने वाले आनंद…
Read Moreविधायक ने हरिनाम संकीर्तन में शामिल होकर की सुख, शांति और समृद्धि की कामना
जमशेदपुर : बहरागोड़ा प्रखंड के विभिन्न गांवों में आयोजित हरिनाम संकीर्तन समारोह में स्थानीय विधायक समीर मोहंती शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राधा गोबिंदो को प्रणाम कर क्षेत्रवासी के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना भी की। वहीं कुमारडूबी, मानुषमुड़िया, महुलडांगरी, बामडोल और डिंगासाई गांव में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया था। मौके पर झामुमो नेता सुमित माइती, बापी साव, राजीव लेंका, कुंवर घटवारी, देवाशीष पैरा, राबिन मुर्मू, तारक घटवारी, नंदलाल गिरी, अनूप दास, चंदन माईती समेत ग्रामीण भी मौजूद थे।
Read Moreसावधान रहें सतर्क रहें, भटके हुए तेंदुआ के रेस्क्यू में वन विभाग को करें सहयोग
जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत मिल्कीत होटल रोड स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में गुरुवार की संध्या एक तेंदुआ देखा गया है। जिसके बाद वन विभाग द्वारा बचाव अभियान के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए आवश्यक संयंत्रों की व्यवस्था भी की जा चुकी है। ऐसी परिस्थिति में तेंदुआ से जान-माल की सुरक्षा के लिए निम्नलिखित सावधानियों बरतने की अपील भी की गई है। जिसमें – बच्चों को घर के बाहर अकेले न छोड़ें। – रात्रि के समय किसी भी प्रयोजन के लिए घर से बाहर कम से…
Read Moreकदमा में न्यायालय के आदेश पर टाटा स्टील को दिलाया दखल, जेसीबी से अवैध निर्माण किया जमींदोज
जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत रंकिनी मंदिर से नीचे स्थित प्रकृति बिहार कॉलोनी के बगल में शुक्रवार की दोपहर कोर्ट के आदेश पर नाजीर सह मजिस्ट्रेट धीरज कुमार ने अपने सहायक कर्मियों के साथ मिलकर टाटा स्टील लैंड विभाग को डिग्री होने पर दखल दिलाया। इस दौरान टाटा स्टील एंक्रोचमेंट टीम ने जेसीबी की मदद से उक्त भूखंड पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। अभियान में टाटा स्टील सुरक्षा कर्मियों के साथ-साथ पुलिस बल भी मौजूद थी। जिसके कारण टीम को विरोध का सामना नहीं करना पड़ा। मामले…
Read Moreआदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अबतक 25 गिरफ्तार
रांची: रांची पुलिस ने चुनाव आयोग की ओर से आदर्श आचार संहिता लागू करने के बाद से अबतक अवैध रुप से शराब के निर्माण और व्यापार एवं अवैध कार्यों में संलिप्त 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को बताया कि लोकसभा चुनाव के स्वतंत्र निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित कराने के लिए अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब निर्माण, भंडारण , व्यापार और तस्करी के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से सघन अभियान चलाया जा रहा है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अबतक विभिन्न थाना,ओपी…
Read Moreचतरा में अफीम और हीरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
चतरा: चतरा पुलिस ने गिद्धौर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में अफीम और हीरोइन बरामद किया है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों तस्करों का नाम ललन दांगी और राजेंद्र दांगी है। दोनों गिद्धौर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। एसपी विकास पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि चतरा-हजारीबाग जिले सीमान्त पर स्थित बलबल चेकनाका के समीप चलाए जा रहे एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 45 किलो प्रतिबंधित अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।…
Read Moreजेपीएससी कार्यालय का घेराव एक अप्रैल को
रांची: रांची के मोरहाबादी मैदान में शुक्रवार को जेपीएससी कार्यालय घेराव की रणनीति पर चर्चा के लिए एक बैठक हुई। तय हुआ कि राज्य के सभी जिलों से जेपीएससी के छात्र बापू वाटिका, मोरहाबादी पहुंचेंगे और वहीं से जेपीएससी कार्यालय पहुंच कर शांतिपूर्ण तरीके से घेराव करेंगे। झारखंड यूथ एसोसिएशन के संयोजक इमाम सफी ने कहा कि 11वीं जेपीएससी हड़बड़ी में गड़बड़ी कर दिया है। छात्रों के विरोध पर परीक्षा रद्द करने की बजाय जल्दबाजी में गलत उत्तर कुंजी जारी कर दिया, जिससे छात्रों में सरकार के प्रति काफी आक्रोश…
Read Moreबेड़ो प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर जामटोली मे राजी पाड़हा के समिति द्वारा सरना प्रार्थना सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे शामिल हुई : विधायक शिल्पी नेहा तिर्की
Md Mumtaz बेड़ो: बेड़ो प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर जामटोली पंचायत मे सरना धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस प्रार्थना सभा मे स्थानीय विधायक शिल्पी नेहा तिर्की पहुंची।। सरना स्थल मे सरना धर्म भक्तो के साथ पानी ढाल कर एवं माथा टेक्कर मांडर विधानसभा क्षेत्र के वासियो के सुख समृद्धि एवं उनके लम्बे जीवन के लिए प्रार्थना भी किया।। सरना स्थल मे विधिवत प्रार्थना के पश्चात विधायक ने उपस्थित तमाम लोगो को सम्बोधन किया। सम्बोधन करते हुए कहा कि आदिवासी सभ्यता संस्कृति को बरकरार बनाए रखने के लिए सरना प्रार्थना…
Read Moreउत्पाद विभाग की टीम ने नकली विदेशी शराब बनाने वाली एक बड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया
रांची: उत्पाद विभाग के सहायक उत्पाद आयुक्त अरुण मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने नामकुम के लोवाडीह में बुधवार देर शाम छापेमारी की और भारी मात्रा में अलग-अलग विदेशी ब्रांड की नकली शराब, खाली बोतले, स्प्रीट, स्टीकर और अन्य केमिकल जब्त किये हैं. छापेमारी के दौरान उत्पाद की टीम ने नकली शराब बनाने वाले किंगपिन नरेश सिंघानिया और उसके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है. उत्पाद की टीम गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है. नरेश सिंघानिया लंबे समय से नकली विदेशी शराब बना रहा था. इसकी सूचना उत्पाद…
Read Moreमाहे रमजान को न सिर्फ रहमतों और बरकतों की बारिश का महीना बताया बल्कि समूचे मानव जाति को प्रेम भाईचारे और इंसानियत का संदेश भी देने वाला महीना भी बताया: शेख वकील
Md Mumtaz खलारी। शेख वकील अहमद ने माहे रमजान को न सिर्फ रहमतों और बरकतों की बारिश का महीना बताया बल्कि समूचे मानव जाति को प्रेम भाईचारे और इंसानियत का संदेश भी देने वाला माह कहा। श्री अहमद ने इस्लाम में यह स्पष्ट है कि केवल धन ही नेकी के कामों का साधन नहीं हो सकता, बल्कि हर वह कार्य जो सम्पूर्ण मानव जाति के लिए भलाई का काम करें वो सदका है, जिससे संसार के प्रत्येक जीव जगत को फ़ायदा पहुंता है । साथ ही उन्होंने इस महीना इस्लाम…
Read Moreनीलांबर पीतांबर सनशाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल जामडीह में अमर शहीद नीलांबर पीतांबर का 166वा शहादत दिवस मनाया
Md Mumtaz खलारी: जामडीह स्थित नीलांबर पीतांबर सनसाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल में अमर शहीद नीलांबर पीतांबर के 166वां शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम स्कूल निदेशिका अनिता गंझू ने अमर शहीद नीलांबर पीतांबर का विधिवत पूजा अर्चना कर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दिया। जिसके बाद स्कूल की शिक्षिकाओं और बच्चों ने भी बारी बारी से पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर उपस्थित विद्यालय निदेशिका अनिता गंझू ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन अमर शहीद नीलांबर पीतांबर…
Read More2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक संपन्न
Md Mumtaz खलारी: खलारी प्रखंड सभागार भवन में आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी देने के साथ कई सख्त निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य रूप से खलारी प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार खलारी अंचल पदाधिकारी प्रणव अम्बष्ट बीएलओ उपस्थित थे। बैठक खलारी प्रखंड स्थित 60 बुथो में बीएलओ एवं सभी सुपरवाइजरों को प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार के द्वारा जरूरी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी को स्वतंत्र , निष्पक्ष पारदर्शी एवं स्वच्छ तरीके से निर्वाचन कार्य संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया। अंचल अधिकारी एवं…
Read Moreअशोक राम जेएलकेपी/जेबीकेएसएस के रांची जिला सचिव बने, लोगों ने दी बधाई
Md Mumtaz खलारी: खलारी निवासी अशोक राम को झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा सह झारखण्डी भाषा खतियान संघर्श समिति का रांची जिला सचिव मनोनित किया गया है। जेएलकेपी/जेबीकेएसएस के केन्द्रीय महासचिव षनि संदीप लोहरा ने जिला कमेटी का विस्तार करते हुए अशोक राम को रांची जिला सचिव पद पर मनोनित किया है। इधर अशोक राम के जेएलकेपी/जेबीकेएसएस के जिला सचिव बनने पर खलारी प्रखण्ड क्षेत्र के युवाओं में खुशी है। उन्हे बधाई देने वालों में रतिया गंझू, रवीन्द्रनाथ चौधरी, मनोज भुईयां, मनोज कुमार मेहता, किशुन लोहरा, जीतेन्द्र सिंह, सुनील मुंडा, सरोज…
Read Moreवीर शहीद नीलाम्बर पीताम्बर के शहादत दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि
Md Mumtaz खलारी: नीलाम्बर पीताम्बर जन कल्याण समिति के तत्वावधान में बड़की टॉड में वीर शहीद नीलाम्बर पीताम्बर के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।उपस्थिति लोगो ने नीलाम्बर पीताम्बर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।वही उपस्थित लोगों ने भी बारी बारी से उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी में नीलाम्बर पीताम्बर के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। नीलाम्बर पीताम्बर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।इस मौके पर बिगन सिंह भोगता ,विश्वनाथ गंझु अमृत भोगता ,मनोज गंझु,…
Read Moreगुमशुदा पत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहे पति के लिए अब पुलिस-प्रशासन ही एकमात्र सहारा
गिरिडीह:- पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर निवासी रशीद शेख की 25 वर्षीय पत्नी रुखसाना परवीन विगत 16 दिनों से लापता है जिसकी तलाश में रशीद शेख एवं उसका परिवार दर-बदर भटक रहा है लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद भी अब तक गुमशुदा युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका है। इस बाबत जानकारी देते हुए लापता युवती के पति रशीद ने कहा कि 2 रमजान से ही मेरी पत्नी लापता है। तमाम कोशिशों के बावजूद भी अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। कहा कि इस मामले की…
Read Moreमानगो नगर निगम क्षेत्र में टैंकर से हुई जलापूर्ति
जमशेदपुर : मानगो डिमना बस्ती में मोटर जलने के कारण जलापूर्ति बाधित होने की समस्या को देखते हुए मानगो नगर निगम द्वारा टैंकर के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों में गुरुवार को जलापूर्ति किया गया। ताकि आस-पास के लोगों को पानी की समस्या न हो। साथ ही मानगो नगर निगम द्वारा अन्य जगहों में भी टैंकर से जलापूर्ति की गई। जिसमें संकोसाई रोड नंबर 5, बगानशाही, श्याम नगर, रामनगर, संकोसाई रोड नंबर 1 के आंतरिक भाग, लक्ष्मण नगर आदि क्षेत्र शामिल हैं। वहीं अपर नगर आयुक्त रंजीत लोहरा ने नगर निगम…
Read Moreडीसी की अध्यक्षता में मतदान केन्द्रों के वल्नरेबल मैपिंग को लेकर हुई बैठक
जमशेदपुर : मतदान केन्द्रों के वल्नरेबल मैपिंग के संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान एसएसपी किशोर कौशल, डीडीसी मनीष कुमार, एसपी सिटी मुकेश लुणायत, एसपी ग्रामीण ऋषभ गर्ग, पीडी आईटीडीए दीपांकर चौधरी, एसडीएम धालभूम पारूल सिंह, एसडीएम घाटशिला सच्चिदानंद महतो समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों की समीक्षा में कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को लेकर वल्नरेबल बूथ की पहचान करने में किसी प्रकार का समझौता न…
Read More