सासंद ने ग्रामीणों की समस्या को लेकर की उपायुक्त से मुलाकात

जमशेदपुर : उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के कार्यालय कक्ष में गुरुवार सांसद विधुत वरण महतो ने मुलाकात कर डुमरिया प्रखंड के छोटा अस्ति गांव के 12 परिवारों को ग्राम प्रधान द्वारा सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों से बहिष्कृत करने का मामला संज्ञान में लाया है। इस दौरान सासंद के साथ आए पीड़ित परिवार के प्रतिनिधियों ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा 12 परिवारों को सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों से बहिष्कृत कर दिया गया है। वहीं ग्रामीणों ने यह भी बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा आवश्यक कार्यों के लिए जरूरी दस्तावेजों में दस्तखत…

Read More

जेल से बाहर आते ही मुखे ने विरोधियों के खिलाफ खोला मोर्चा

– कहा सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने साजिश के तहत फंसाया जमशेदपुर : सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह ने महिला का सहारा लेकर षड़यंत्र के तहत झूठे मुकदमे में फंसाकर उन्हें जेल भिजवाया है। ताकि वे प्रधान पद का चुनाव जीत सके। उक्त बातें सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे ने गुरुवार प्रेस वार्ता के दौरान कही। बताते चलें कि मुखे बुधवार ही सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हुए थे। उनपर कदमा थाना अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार जैसे…

Read More

होमगार्ड जवानों ने उपायुक्त से की वेतन दिलाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर : एमजीएम और सदर अस्पताल में कार्यरत होमगार्ड जवानों ने गुरुवार जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात कर बकाया वेतन दिलाने की मांग की है। इस दौरान जवानों ने उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा। जिसके माध्यम से जवानों ने कहा कि साकची स्थित एमजीएम अस्पताल में 90 होमगार्ड जवान कार्यरत है और जिन्हें अक्टूबर 2023 से वेतन नहीं मिला है। इसी तरह परसुडीह खासमहल स्थित सदर अस्पताल में भी होमगार्ड के 42 जवान कार्यरत है और जिन्हें 6 माह से वेतन नहीं मिला है। वहीं वेतन न मिलने…

Read More

जमशेदपुर कार्निवल 2024 का उद्घाटन आज, भारतीय सेवा हथियारों और उपकरणों का करेगी प्रदर्शन

जमशेदपुर : बिस्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा आज शुक्रवार 12 से 14 जनवरी तक तीन दिवसीय कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी नागरिकों का प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है। यह समारोह शहर के लोगों को खुब लुभाएगा। वहीं शुक्रवार को कार्निवल में “मेडली ऑफ कलर्स ऑफ इंडिया” शीर्षक से एक मनमोहक गीत और नृत्य की प्रस्तुति होगी। जिसका उद्घाटन टाटा स्टील के वीपी कॉर्पोरेट सर्विसेज चाणक्य चौधरी द्वारा किया जाएगा। जिसके बाद एक शानदार कोल्ड पायरो का शो भी होगा।…

Read More

एसएसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जमशेदपुर : पुलिस ऑफिस में गुरुवार एसएसपी किशोर कौशल ने एसपी सिटी मुकेश कुमार लुनायत और एसपी ग्रामीण ऋषभ गर्ग की उपस्थिति में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी डीएसपी, पुलिस निरीक्षक व थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी को लेकर एक बैठक की। जिसमें उन्होंने पूर्व से लंबित कांड, वारंट व कुर्की का शीघ्र निष्पादन, क्षेत्र में सघन गश्ती एवं छापेमारी, बैंक एवं एटीएम की सुरक्षा में विशेष सतर्कता बरतने के साथ साथ अन्य विषयों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों…

Read More

राजस्थान सेवा सदन अस्पताल का अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट हुआ पूरा, कई सुविधाएं हुई शामिल, मरीज को होगा लाभ

जमशेदपुर : जुगसलाई स्थित राजस्थान सेवा सदन अस्पताल में गुरुवार रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी और राजस्थान सेवा सदन के संयुक्त तत्वावधान में अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट पूरा किया गया। साथ ही इसमें कई नयी सुविधाओं को जोड़ा भी गया है। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक 3250 के पूर्व डिस्ट्रिक गवर्नर संजीव कुमार ठाकुर और विशिष्ट अतिथि के रुप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर कुणाल षाडंगी ने कहा कि राजस्थान सेवा सदन अस्पताल में…

Read More

सीएमपीएफ घोटाले की जांच की मांग को लेकर बीएम एस ने किया धरना प्रदर्शन

टंडवा: भारतीय मजदूर संघ के आवाहन पर सीएमपीएफ घोटाला और ठेका मजदूरों से जुड़े समस्यायों को लेकर गुरुवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। मगध संघमित्रा क्षेत्र में महाप्रबंधक कार्यालय के समझ धरना प्रदर्शन किया और महाप्रबंधक के माध्यम से कोयला मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। धरने के बाद जीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इसमे क्षेत्रीय सचिव नीरज कुमार सिंह, शशि भूषण तिवारी, रमेश कुमार वर्मा, आम्रपाली क्षेत्रीय सचिव शिव कुमार सिंह ,कल्याण बोर्ड सदस्य मुकेश कुमार, अनमोल कुजूर, वसीम, दीपक रविदास, पूनम देवी, कुंती देवी, अंजनी कुमारी, गंगोत्री…

Read More

टंडवा में अक्षत व निमंत्रण पत्र का विधायक बांटें

टंडवा: विश्व हिंदू परिषद के द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए टंडवा व धनगडा पंचायत के सभी गांव में घर-घर अक्षत एवं निमंत्रण पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को किया गया।कार्यक्रम के संयोजक रितेश गुप्ता नेतृत्व में धनगडा शिव मंदिर में पूजा पाठ के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ आरंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिमरिया विधानसभा के विधायक किशुन कुमार दास भाजपा मंडल अध्यक्ष भाजपा गोविंद तिवारी अक्षयवट पांडे मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।इस दौरान रामभक्तों ने घर घर…

Read More

फोरेस्ट लैंड से मिट्टी काटने का आरोप

टंडवा: शिवपुर कठौतिया रेल लाइन में ब्रिज का काम कर रही आई ए सी कंपनी पर फोरेस्ट लैंड से फुलवरिया और बदबिगहा में मिट्टी उठाने का आरोप है। इस संबंध में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष गोविंद तिवारी का आरोप है कि ब्रिज में मिटटी भराई का काम किया जा रहा है इसमें मिट्टी उठाने का काम अवैध रूप से वन भूमि में किया जा रहा है जिसके कारण पर्यावरण एवं वन भूमि पर प्रतिकूल असर है। भाजपा का आरोप है कि जिस जगह से मिट्टी उत्खनन हो रहा है वहां कुछ…

Read More

जनसंपर्क अभियान के 29-वें दिन जन शक्ति दल के अध्यक्ष सुरज महतो जी ने बाघमारा विधानसभा के वार्ड-6 में जन संपर्क अभियान चलाया

कतरास: 11/01/2024 बाघमारा जन शक्ति दल के अध्यक्ष सुरज महतो ने जनसंपर्क अभियान के 29-वें दिन वार्ड-6 मे जनसम्पर्क में वार्ड-6 के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है. सभी लोगों को अब यह विश्वास हो रहा है कि बाघमारा में जो विकास की गति रुक गई थी अब वह सुरज महतो जी के नेतृत्व में पूरा होगा. लोगों से जनसंपर्क कर उनकी जन समस्याओं से अवगत हो रहे है सुरज महतो के जनसंपर्क से बाघमारा विधानसभा में परिवर्तन की लहर को लेकर चर्चा जोरों पर है हर एक परिवार…

Read More

धनबाद के नव प्रोन्नत 05 डीएसपी को पीपिंग समारोह में SSP ने बैच लगाकर किया सम्मानित

धनबाद: धनबाद जिला में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक से डीएसपी पद प्रोन्नत पांच पुलिस पदाधिकारी का पिपिंग समारोह बुधवार को आयोजित किया गया. जिसमे नए समाहरणालय में स्थित वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एस एस पी. एच पी जनार्दनन ने उन्हें पुलिस उपाधीक्षक का बैच लगाकर सम्मानित किया. डीएसपी बनने वालों में प्रभात कुमार सिंह, ए. इंदरवार, नयनसुख दादेल, किशोर तिर्की और बनारसी प्रसाद शामिल है. इस मौके पर ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी अजीत कुमार, डीएसपी साइबर सुमित लकड़ा एवं पुलिस एसोसिएशन जिला के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह सचिव…

Read More

निचितपुर बी.एच. में यात्री सुविधा की मांग को लेकर दीप नारायण सिंह ने डीआरएम को पत्र सौंपा

कतरास: 11/01/2024 को जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद खीरु महतो के नेतृत्व में रेलवे से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर जदयू का एक प्रतिनिधिमंडल धनबाद डीआरएम से मिला। इस दौरान डीसी ट्रेन बंद होने के बाद फिर से संचालन के लिए उन्हें बधाई दी। इस दौरान जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने यात्रि सुविधा की मांग को लेकर धनबाद डीआरएम को पत्र सौंपा और निचितपुर बी.एच. में बेहतर यात्री सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह…

Read More

बैंक ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में राजकमल में विश्व हिंदी दिवस संपन्न

विश्व भर में बोली जाने वाली भाषा है हिंदी : सुमन्त कुमार मिश्रा भाषाओं के बीच हिंदी की अलग पहचान : फुदान मुर्मू गोमो: बैंक ऑफ़ इंडिया धनबाद द्वारा राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद में विश्व हिंदी दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के 100 भैयाओं ने भाग लिया। विश्व हिंदी दिवस पर बताते हुए विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने कहा कि हिंदी भाषा विश्व में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। विश्व में लगभग 60 करोड़ लोग हिंदी बोलते हैं जिसमें…

Read More

लोकहित अधिकार पार्टी का सामाजिक न्याय रथ पहुंचा हजारीबाग

लोकहित अधिकार पार्टी सामाजिक न्याय यात्रा रथ हजारीबाग के ओरिया , बीरबीर, अमृत नगर , सिंघानी, रोला, केसुरा, सिल्वार, कोरा, विभिन्न गांव का भ्रमण किया जिसमें प्रदेश मंत्री -कुंजबिहारी साहु ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म के नाम पर अब राजनीति नहीं चलेगा हमारे देश में 85% आम जनता को धर्म के नाम पर डरा कर राजनीति किया जा रहा है, जो अब नहीं चलेगा। विशिष्ट अतिथि लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह जिला प्रभारी रामविलास साहू ने कहा कि इस देश में कांग्रेस…

Read More

75 वें गणतंत्र दिवस को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक हुई संपन्न

 एसएसपी और डीडीसी समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी रहे उपस्थित जमशेदपुर : 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह की तैयारी को लेकर समाहरणालय सभागार में गुरुवार उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें एसएसपी किशोर कौशल, डीडीसी मनीष कुमार, एसडीएम धालभूम पीयूष सिन्हा, एडीसी जयदीप तिग्गा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजीव रंजन, निदेशक एनईपी ज्योत्सना सिंह के अलावा प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी समेत संबंधित विभागीय पदाधिकारी व निजी कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे। वहीं बिस्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में जिला स्तरीय…

Read More

56 कैदियों की रिहाई पर बनी सहमति

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 30वीं बैठक में 109 कैदियों की रिहाई के बिंदु पर समीक्षा के बाद राज्य के विभिन्न जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 56 कैदी रिहा किए जाएंगे, यह सहमति बनी। समीक्षा के क्रम में अदालतों, संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक, जेल अधीक्षक और जिला प्रोबेशन पदाधिकारियों के मंतव्य पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। रिहा होने वाले कैदियों के पुनर्वास की व्यवस्था हो: हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जो…

Read More

तोपचांची वाटर बोर्ड झील में पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा वनभोज प्रोग्राम का हुआ आयोजन

गोमो:  तोपचांची के वाटर बोर्ड झील में पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा बुधवार को वनभोज प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी सदस्य शामिल हुए। इस दौरान प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार ने कहा है आज तोपचांची प्रखण्ड के अंतर्गत हमारे सभी पंचायत समिति के माध्यम से हमलोग बनभोज का प्रोग्राम का आयोजन किए हैं। जिसमें सभी सदस्य काफी हर्षोल्लास के साथ सभी जुटे हैं। और हमलोग नव वर्ष अपने परिवार और सभी को मेरे तरफ से शुभकामनाएं देता हूं की 2024 सभी के लिए अच्छा हो सभी खुशहाल रहें। और…

Read More

जन शक्ति दल के अध्यक्ष सुरज महतो ने बाघमारा विधानसभा के भेलाटांड वार्ड 6 में जन संपर्क अभियान चलाया

कतरास: बाघमारा जन शक्ति दल के अध्यक्ष सुरज महतो ने जनसंपर्क अभियान के 28-वें दिन भेलाटांड वार्ड 6 मे जनसम्पर्क चलाया. भेलाटांड वार्ड 6 के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है. सभी लोगों को अब यह विश्वास हो रहा है कि बाघमारा में जो विकास की गति रुक गई थी अब वह सूरज महतो जी के नेतृत्व में पूरा होगा. लोगों से जनसंपर्क कर उनकी जन समस्याओं से अवगत हो रहे है सुरज महतो के जनसंपर्क से बाघमारा विधानसभा में परिवर्तन की लहर को लेकर चर्चा जोरों पर है.…

Read More

बैंक ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में राजकमल में विश्व हिंदी दिवस संपन्न

विश्व भर में बोली जाने वाली भाषा है हिंदी : सुमन्त कुमार मिश्रा भाषाओं के बीच हिंदी की अलग पहचान : फुदान मुर्मू गोमो: बैंक ऑफ़ इंडिया धनबाद द्वारा राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद में विश्व हिंदी दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के 100 भैयाओं ने भाग लिया। विश्व हिंदी दिवस पर बताते हुए विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने कहा कि हिंदी भाषा विश्व में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। विश्व में लगभग 60 करोड़ लोग हिंदी बोलते हैं जिसमें…

Read More

इस्लामपुर मंसूरी मोहल्ला गोमो में जलसा प्रोग्राम का हुआ आयोजन।

गोमो: नालापार इस्लामपुर मंसूरी मोहल्ला गोमो में बुधवार को समाज सेवी सगीर मंसूरी के मकान पर अपनी वालदा की याद में शानदार जलसा मिलाद शरीफ का आयोजन किया गया। इस दौरान उल्लेमाओं द्वारा शानदार तकरीर के साथ नात शरीफ और दीन की बातें हुई। उल्लेमाओँ द्वारा सभी को झूठ से प्रहेज और नमाज पढ़ने की हिदायत दी। मौके पर इमाम मिनहाजुद्दीन, कारी शमीम, ऐनल हक, मौलाना फैजान, अकरम, सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Read More

भारतीय मानक ब्यूरो के तहत प्रशिक्षण के तीसरे दिन बिरनी, डुमरी एवं तिसरी प्रखंड के जन-प्रतिनिधियों को दिया गया प्रशिक्षण जनप्रतिनिधियों को भारतीय मानक ब्यूरो के प्रति जागरूक एवं सक्षम बनाना प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य- डीपीआरओ

गिरिडीह:- जिला संसाधन केन्द्र में चल रहे भारतीय मानक ब्यूरो के तहत पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों के चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन बिरनी, डुमरी एवं तिसरी प्रखंड के जन-प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर उपस्थित जिला पंचायत राज पदाधिकारी मो. ज़हूर आलम ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों में भारतीय मानक ब्यूरो के प्रति जागरूकता फैलाते हुए उन्हें सही एवं गुणवत्तापूर्ण वस्तुओं की पहचान करने हेतु सक्षम बनाना है। कहा कि आज इस चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का तीसरा दिन है। कल इसके अंतिम…

Read More

सम्मेलन महज़ दिखावा एवं खानापूर्ति, विभाग जनप्रतिनिधियों को नहीं देता है महत्व

गिरिडीह:- नगर भवन में आयोजित जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन में विभागीय प्रबंधन एवं व्यवस्था पर कुछ जनप्रतिनिधियों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं जबकि कुछ ने अपने स्तर से सुधार हेतु सलाह दिया है। धनवार प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत परसन के मुखिया रामदेव यादव ने सम्मेलन को महज़ दिखावा एवं खानापूर्ति करार देते हुए कहा कि विभाग केवल दिखावा और खानापूर्ति करने का काम करता है। शिक्षा विभाग जनप्रतिनिधियों को उचित सम्मान तक नहीं देता है। हमारे द्वारा किए जाने वाले शिकायतों को कभी तरजीह नहीं दिया जाता है और…

Read More

अवैध चेम्बर आवंटन के विरुद्ध लड़ाई अंतिम साँस तक जारी रहेगी:- अधिवक्ता गजेन्द्र

कतरास: दिनांक 04/01/24 को अधिवक्ता गजेन्द्र द्वारा फ़ाइल रिट पर सुनवाई हुई. जिसमें अधिवक्ता द्वारा माननीय उच्च न्यायालय को बताया गया की बिना किसी मापदंड के चेम्बर को अपने क़रीबियों में महासचिव और अध्यक्ष द्वारा पद का दुरुपयोग करते हुए बाँट दिया गया, ना कोई ऑक्शन किया गया जिससे बार को ज़्यादा पैसा आता और ना ही कोई लॉटरी किया गया जिससे चेम्बर आवंटन में पारदर्शिता दिखा, वरीयता के आधार पर भी चेम्बर आवंटन नही करने का आरोप ख़ासकर महासचिव पर लगाया क्योंकि महासचिव द्वारा सबसे बड़ा चेम्बर अपने पिता…

Read More

पार्टी को जिले में मजबूत करने के लिए मिली है कमान- इरफान

आलाकमान के दिशा-निर्देश पर जिले भर में युवा राजद को मजबूत करने की दिशा में प्रयास जारी गिरिडीह:- नया परिसदन भवन में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान अपने संबोधन में नव निर्वाचित राजद युवा जिलाध्यक्ष मो. इरफान आलम ने कहा कि गिरिडीह जिले में युवा राजद का विस्तार किया जाएगा। संगठन की मजबूती के लिए पंचायत से गांव तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सक्रिय सदस्यों को उनके काम के अनुसार पद एवं उत्तरदायित्व सौंपा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में लोकसभा चुनाव होना है। इसके लिए राजद…

Read More

युवा कांग्रेस अध्यछ विकास सिंह के नेतृत्व में ट्रेन के ड्राइबर गार्ड को माला पहनाकर स्वागत किया 

कतरास: दिनांक 10/01/2024 को डीसी ट्रेन शुरू होने पर कतरास नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में ट्रेन के ड्राइवर, गार्ड को माला पहनाकर तथा बुके देकर स्वागत किया गया। मौके पर हजारों की संख्या में आम जनता ने भाग लेकर हर्ष जताया,इस अवसर पर कांग्रेस नेता विकास सिंह ने कहा की डीसी ट्रेन चालू होने से कोयलांचल की लाखो जनता के चेहरे पर मुस्कान आई हैं।श्री सिंह ने डीजीमएस के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण तथा अपने पूर्व के कुकर्म को छिपाने का प्रयास किया,उन्होंने कहा की जनभावना से…

Read More