रांची : राज्य सरकार ने शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूल को बंद करने का आदेश दिया है। सभी स्कूल 26 से 31 दिसम्बर तक बंद रहेंगे। इस संबंध में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने गुरुवार को अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना सरकार के अपर सचिव कुमुद सहाय ने जारी की है। अधिसूचना में कहा गया है कि माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विद्यालय आवश्यकता अनुसार वर्ग-10 से वर्ग-12 तक की कक्षाओं का संचालन कर सकेंगे।
Read MoreCategory: रांची
नक्सलियों ने झारखंड में रेल पटरी को उड़ाया, चक्रधरपुर मंडल में ट्रेनों का परिचालन ठप
रांची : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नक्सलियों ने गुरुवार रात करीब 11 बजे गोइलकेरा और पोसैता स्टेशन के बीच बम विस्फोट कर रेल पटरी को उड़ा दिया। इससे चक्रधरपुर रेल मंडल के हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलमार्ग में ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है। इसके बाद ऐहतियातन शालीमार-कुर्ला अप एक्सप्रेस ट्रेन(18030 ) को गोईलकेरा स्टेशन में रोक दिया गया। प्रतिबंधित नक्सली संगठन ने 22 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। बंद शुरू होने से पहले ही नक्सलियों ने चक्रधरपुर रेल मंडल के गोइलकेरा और पोसैता रेलवे स्टेशनों…
Read Moreवरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की हुई शानदार गोष्ठी
राँची : वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की दिसम्बर माह की काव्य गोष्ठी मंच की उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में उन्हीं के आवास मेंकी गई। स्वागत संबोधन मंच की अध्यक्ष संगीता सहाय के द्वारा किया गया। गोष्ठी में मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलन के बाद मंच की सदस्य बिम्मी प्रसाद जी के द्वारा मंत्रोच्चारण किया गया एवं बिम्मी प्रसाद जी व रेनू बाला धार जी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। फिर सभी ने अपनी रचनाओं का वाचन प्रस्तुत किया। डॉक्टर सुरिन्दर कौर नीलम,कविता रानी सिंह,मंजुला सिन्हा,अर्चना श्रीवास्तव,डाॅ…
Read Moreझारखंड में 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला, उत्कर्ष कुमार बने रांची सदर एसडीओ
रांची : झारखंड राज्य के 11 आईएएस अफसरों का तबादला-पदस्थापन किया गया है। इस संबंध में गुरुवार देर शाम कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार -अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर दीपक कुमार दुबे को स्थानांतरित करते हुए उन्हें डीडीसी गिरिडीह के पद पर स्थापित किया गया है। -एसडीओ चास दिलीप सिंह शेखावत को स्थानांतरित करते हुए डीडीसी लोहरदगा के पद पर नियुक्त किया गया है। -एसडीओ कोडरमा संदीप कुमार मीणा को स्थानांतरित करते हुए डीडीसी पश्चिम सिंहभूम के पद पर नियुक्त किया गया…
Read Moreरांची : स्पीकर रवीन्द्रनाथ महतो के आवास के सामने घर में लगी भीषण आग
रांची : गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड स्थित स्पीकर रवीन्द्रनाथ महतो के आवास के सामने बुधवार सुबह एक घर में भीषण आग लग गयी है। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी। लोगों ने घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पाकर दमकल गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। आग लगने की वजह से कांके रोड में आने जाने वाली गाड़ियों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है।
Read Moreभाजपा के दो विधायकों को मार्शल ने टांगकर सदन से बाहर कर दिया
रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में हंगामा करने के मामले में भाजपा के दो विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर दोनों विधायकों को मार्शल ने टांगकर सदन से बाहर कर दिया। भाजपा विधायक लगातर अलग-अलग मुद्दों को लेकर हंगामा कर रहे थे। हंगामे की वजह से प्रश्नकाल बाधित हो रहा था, जिसके बाद स्पीकर ने नाराजगी जताते हुए असंसदीय व्यवहार के लिए भाजपा विधायक बिरंची नारायण और भानु प्रताप शाही को सस्पेंड कर दिया।
Read Moreसदन में मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने किया दावा, जल्द आएगी नई नियोजन नीति
रांची : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने सदन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि सरकार जल्द ही नयी नियोजन नीति लाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों से सरकार लगातार नियुक्तियां कर रही है। खाली पदों के लिए विज्ञापन भी जारी हो रहा है। सरकार जनहित में कार्य भी कर रही है। सदन में भाजपा विधायकों द्वारा नियोजन नीति के लिए उठाए मसले पर भोक्ता ने कहा कि विपक्ष सरकार द्वारा दी गई नौकरियों को अपना ही…
Read Moreप्रश्नकाल को हंगामाकाल कर दें क्या: स्पीकर
रांची : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को सदन की कार्यवाही 11 बजकर 9 मिनट पर शुरू हुई। कार्यवाही शुरू होते ही नियोजन नीति के मुद्दे को लेकर भाजपा विधायक वेल में पहुंच गये और जोरदार हंगामा करने लगे। भाजपा विधायकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस पर स्पीकर ने कहा कि प्रश्नकाल को हंगामाकाल कर दें क्या? हंगामे के कारण स्पीकर रविंद्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही 12.30 तक स्थगित कर दी। इससे पहले भानु प्रताप शाही ने राज्य में नियुक्तियां नहीं…
Read Moreरांची में पान मसाला कारोबारी सिंघानिया के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा
रांची : झारखंड के बड़े पान मसाला व्यापारी जय कुमार सिंघानिया के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। मंगलवार सुबह दो गाड़ियों से पहुंचे अधिकारियों की टीम राजधानी रांची के अपर बाजार स्थित जय सिंघानिया के ठिकानों पर छानबीन कर रही है। इस कारोबारी के एक ठिकाने के बाहर आयकर विभाग की गाड़ी खड़ी है। साथ ही सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवान भी तैनात हैं। किसी को भी अंदर से बाहर या बाहर से अंदर नहीं जाने दिया जा रहा । बताया गया है कि टीम सिंघानिया के…
Read Moreझारखंड में मां का दूध उपलब्ध कराने के लिए बन रहे स्पेशल बैंक
रांची : राज्य के चार जिलों में नवजातों के लिए मां का दूध उपलब्ध कराने के लिए स्पेशल बैंक बन रहे हैं, जो नवजात शिशुओं के लिए वरदान साबित होंगे। कई बार नवजात मां के दूध से कई कारणों से वंचित रह जाते हैं। अब ऐसे शिशुओं की माताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, अब उन्हें बैंक से ही मां का दूध मिल जायेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और राज्य योजना के तहत राज्य के बोकारो, दुमका, हजारीबाग एवं रांची के अस्पतालों में मानव दूध बैंक यानी ह्यूमन…
Read Moreझारखंड बना अफीम तस्करी का मुख्य गढ़
रांची: झारखंड अफीम तस्करी का गढ़ माना जाता है। तस्कर कुरियर के रूप में युवाओं को लालच देकर इसमें लिप्त कर रहे हैं। कम समय में अधिक रुपये कमाने व मौज-मस्ती के साथ शौक पूरे करने का सपना लेकर युवा तस्करों के संपर्क में आ रहे हैं। एक से दूसरे तस्कर तक मादक पदार्थ पहुंचाने के लिए युवा कुरियर के रूप में काम करते हैं। तस्करी का नेटवर्क राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों तक फैला हुआ है। राज्य में अफीम की बेखौफ तस्करी हो रही है। अफीम के अलावे…
Read Moreझारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन हंगामेदार रहने के आसार
रांची : भाजपा ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन सोमवार को राज्यसभा सांसद धीरज साहू से करोड़ों की नकदी बरामदगी, मुख्यमंत्री को ईडी के समन और युवाओं की बेरोजगारी का मुद्दा सदन में उठाने का एलान किया है। विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा कि हम चाहते हैं कि सरकार शीतकालीन सत्र के दौरान जनता के मुद्दों और सवालों का जवाब दे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार बीजेपी के सवालों का जवाब नहीं देगी तो हंगामा होगा। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर…
Read Moreमैट्रिक और इंटर परीक्षा के पैटर्न में बदलाव : अब पेन-पेपर बेस्ड होगी JAC बोर्ड की परीक्षा
रांची: राज्य में 16 फरवरी से शुरू होने जा रहे मैट्रिक और इंटर परीक्षा के पैटर्न में बदलाव कर दिया गया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) की बोर्ड बैठक में यह फैसला लिया गया है। इस बदलाव के मुताबिक, अब बोर्ड की परीक्षाओं में ओएमआर शीट को शामिल नहीं किया जाएगा। अब केवल पेन-पेपर बेस्ड बोर्ड की परीक्षा होगी। साल 2024 में होने जा रही बोर्ड की परीक्षा में 50 अंक की लिखित परीक्षा, 30 अंक कर ऑब्जेक्टिव परीक्षा और 20 अंक का प्रैक्टिकल लिया जाएगा। बोर्ड बैठक के बाद…
Read Moreआयकर रेड में बरामद रुपया मेरे परिवार का, मैं हर चीज का हिसाब दूंगा : धीरज साहू
रांची : कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने शुक्रवार को आयकर विभाग की छापामारी और उनके ठिकानों से कैश बरामदगी पर पहली पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह रकम उनकी फर्म की है। राज्यसभा सांसद धीरज साहू ने कहा कि आज जो हो रहा है, वह मुझे दुखी करता है। मैं स्वीकार कर सकता हूं कि जो पैसा बरामद किया गया है, वह मेरी फर्म का है, जो नकदी बरामद की गई है, वह मेरी शराब फर्मों से संबंधित है। उन्होंने कहा कि यह शराब की…
Read Moreझारखंड विधानसभा के बाहर धीरज साहू कैश कांड को लेकर भाजपा का धरना
झारखंड विधानसभा के बाहर धीरज साहू कैश कांड को लेकर भाजपा का धरना After Jharkhand Assembly elections, BJP’s protest over रांची : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन शुक्रवार शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू से संबंधित कंपनी के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी का मामला गूंजा। धीरज साहू के ठिकानों से 500 करोड़ की बरामदगी को लेकर विपक्ष (भाजपा) ने सदन के बाहर जमकर हंगामा किया। भाजपा विधायक पत्थर चोरी, कोयला चोरी, बालू चोरी या…
Read Moreझारखंड विधानसभा सत्र 18 दिसंबर सुबह 11 बजे तक स्थगित
रांची: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन शुक्रवार को सदन की कार्यवाही 11 बजकर 07 मिनट पर शुरू हुई। स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने विधानसभा की कार्य संचालन नियमावली के तहत इस सत्र के लिए सभापति, कार्य मंत्रणा समिति और विशेष आमंत्रित सदस्यों के नामों की घोषणा की। इसके बाद स्थानीय नीति विधेयक पर राज्यपाल की और से की गयी टिप्पणी को हुबहू सदन में पढ़ा। उन्होंने पिछले सत्र से इस सत्र के बीच दिवंगत हुए समाजसेवी, राजनेता, खिलाड़ियों और आम लोगों को श्रृद्धांजलि दी। स्पीकर के बाद मुख्यमंत्री…
Read Moreएनआईए का झारखंड सहित चार राज्यों में छापा
रांची : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) शुक्रवार को झारखंड सहित चार राज्यों में छापेमारी कर रही है। इनमें झारखंड, बिहार, दिल्ली और मध्यप्रदेश के कुल 26 ठिकानों पर रेड चल रही है। सूत्रों ने बताया कि उग्रवादी संगठन पीएलएफआई और नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।
Read Moreसीएम ने कहा, हम डरने वाले नहीं, झामुमो कार्यकर्ता हर परिस्थिति के लिए रहें तैयार
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से विगत 24 नवम्बर से 26 दिसम्बर तक पूरे राज्य में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम के तहत राज्य के सभी जिले, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर लोगों को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। सोरेन गुरुवार को आवासीय परिसर में आयोजित संवाद कार्यक्रम में खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, रांची, सिमडेगा तथा लोहरदगा जिले से पहुंचे झामुमो पार्टी के पंचायत स्तर से लेकर…
Read Moreमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिला से टकराया बाइक सवार युवक
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिला के सामने अचानक एक बाइक सवार गुरुवार को आ गया। घटना डोरंडा थाना क्षेत्र के हरमू बाईपास रोड स्थित डीपीएस चौक के पास की है, जहां विधानसभा से मुख्यमंत्री अपने कांके रोड स्थित आवास जा रहे थे। इसी दौरान सेल टाउनशिप से निकले मुख्यमंत्री के काफिले के सामने अचानक से बाइक सवार आ गया और वह मुख्यमंत्री के काफिले के पायलट वाहन से टकराकर गिर गया। युवक को मामूली चोट भी आई। ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव ने इसकी पुष्टि की है।
Read Moreसंसद की सुरक्षा में चूक के बाद झारखंड विधानसभा में तैनात रहेंगे 1000 पुलिसकर्मी
रांची : लोकसभा में दो युवकों के दर्शक दीर्घा में कूदने की घटना से सबक लेते हुए 15 दिसंबर से शुरू हो रहे झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहेंगे। विधानसभा आने वाले दर्शकों की गहन जांच होगी। उनकी मेटल डिटेक्टर के अलावा मैनुअली जांच भी की जायेगी। सत्र के दौरान पांच आइपीएस, 12 डीएसपी और 1000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सुरक्षा में जैप, रैप, इको, आइआरबी, एसआइआरबी सहित पुलिसकर्मी शामिल रहेंगे। साथ ही हथियारबंद जवानों के अलावा डंडा पार्टी की भी तैनाती होगी। जिला के एसएसपी,…
Read Moreविधानसभा के शीतकालीन सत्र के मद्देनजर स्पीकर ने की उच्च स्तरीय बैठक
रांची : झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से शुरू होगा। इसके मद्देनजर गुरुवार को विधानसभा स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, आजसू विधायक लंबोदर महतो, भाकपा माले विधायक विनोद सिंह सहित सरकार के वरीय अधिकारियों संग एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें सत्र की तैयारियों और इसके सफल संचालन के साथ-साथ सत्र के दौरान होने वाली सुरक्षा को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक शुरू होने से पहले स्पीकर रवींद्रनाथ महतो, मुख्यमंत्री सह सदन…
Read Moreजैक ने इंटरमीडिएट परीक्षा के फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई
रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इंटरमीडिएट के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को बढ़ा दिया है। पहले परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर थी। अब 15 दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क के फॉर्म भरे जा सकेंगे। काउंसिल ने चालान जमा करने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर है। विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 16 से 20 दिसंबर तक और बैंक चालान के माध्यम से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर तय की गई है। इंटरमीडिएट की परीक्षा के फॉर्म 28…
Read Moreधीरज साहू प्रकरण में बौध डिस्टिलरीज के प्रबंधकों से पूछताछ, अबतक 500 करोड़ से अधिक कैश मिले
रांची : कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू से संबंधित बौध डिस्टिलरीज कंपनी के ठिकाने पर रविवार को पांचवें दिन भी आयकर विभाग (आईटी) की छापेमारी हुई। कंपनी के दोनों मैनेजर राजेश साहू और बंटी साहू से पूछताछ की जा रही है। जब्त नोटों की गिनती एसबीआई के बोलांगीर स्थित मुख्य ब्रांच में जारी है। नोटों की गिनती पूरी की जा सके इसके लिए अधिक काउंटिंग मशीनें और मैनपावर लगाए गए हैं। अबतक लगभग 500 करोड़ रुपये की गिनती हुई है। पहले दो-तीन दिनों की छापेमारी में 300 करोड़ से…
Read Moreझारखंड मंत्रालय : कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर
जनरल छात्रों को भी मिलेगी छात्रवृत्ति, किसानों को धान खरीद पर 117 रुपये का अतिरिक्त बोनस रांची : झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन प्रस्तावों में प्रमुख रूप से विधानसभा के शीतकालीन सत्र को 15 दिसंबर से आहूत करना है। सत्र 21 दिसंबर तक चलेगा। इसमें छह कार्य दिवस होंगे। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि बैठक में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले सामान्य वर्ग के छात्रों को भी एसटी-एससी, ओबीसी…
Read Moreरांची : नए मुख्य सचिव एल. ख्यांगते ने पदभार संभाला
रांची : राज्य के नए मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने प्रोजेक्ट भवन सचिवालय स्थित मुख्य सचिव कार्यालय में पूर्वाह्न 10:30 बजे सीएस पद का प्रभार लिया। नए मुख्य सचिव ने पत्रकारों से कहा कि राज्य का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगा। विकास योजनाएं सभी तक पहुंचें इस पर जोर होगा। राज्य सरकार ने छह दिसंबर को ही मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को स्थानांतरित करते हुए उन्हें एटीआई का डीजी बनाया था तथा एल खियांग्ते को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया…
Read More