वर्षा में गिरे मकान का मुआवजा के लिए आवेदन दें : सीओ शिशुपाल आर्य

खलारी: खलारी अंचलाधिकारी शिशुपाल आर्य ने क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से क्षतिग्रस्त हुए घरों का आवेदन करने का लोगों से आग्रह किया। उक्त जानकारी मंगलवार को अंचलाधिकारी शिशुपाल आर्य ने देते हुए कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा आपदा प्रबंधन के तहत क्षेत्र में हो रहे लगातार बारिश से क्षतिग्रस्त हुए घरों का आवेदन पंचायत के मुखिया से सत्यापित करावाने के बाद गिरे घर का फोटो,अपना आधार कार्ड ,बैंक पासबुक का फोटो कॉपी खलारी अंचल कार्यालय में जल्द से जल्द जमा करने की बात कही जिसके भौतिक निरीक्षण…

Read More

मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी ने मृतक के परिवार को आर्थिक मदद दिया

खलारी: मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान किया है। मौके पर अब्दुल्ला अंसारी ने बताया की राय पंचायत स्थित दरहाटाड़ निवासी अजय राम और ठरहा गांव निवासी लालदेव महतो का अचानक तबियत खराब होने के कारण ईलाज के आभाव में उनकी मृत्यु हो गयी । जानकारी मिलने पर अब्दुल्ला उनके घर जाकर संवेदना व्यक्त करते हुए परिजन को खाद्य सामग्री देकर आर्थिक सहायता दिया। मौके पर सुनील सिंह, रामावतार राम, जलेश्वर महतो, मुन्ना राम, जग्गू महतो सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

Read More

हुंडरू फॉल में बहा बिहार का युवक, नहाने के क्रम में फिसला पैर

रांची : राजधानी रांची समेत राज्यभर में लगातार बारिश हो रही है। रांची के सिकिदिरी स्थित हुंडरू फॉल में सोमवार को घूमने पहुंचा एक युवक पानी में नहाने के लिए उतरा था। बताया जाता है कि युवक अपने छह दोस्तों के साथ हुंडरू फॉल घूमने पहुंचा था वहां पहुंचने के बाद वह फॉल के ऊपर से गिर रहे पानी में नहाने नीचे उतरा। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बह गया। युवक बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है, जिसकी पहचान बोधगया…

Read More

खलारी: स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया

खलारी: उत्तरी कर्णपुरा श्रमिक महाविद्यालय डकरा के राष्ट्रीय सेवा योजना के इकाई एक और इकाई दो के स्वयंसेवकों द्वारा संयुक्त रूप से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम महाविद्यालय में स्वयंसेवकों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई उसके बाद महाविद्यालय से डकरा मुख्य मार्ग से होते हुए मोहन नगर छठ घाट सीएचपी तालाब तक रैली का आयोजन किया गया. उसके उपरांत महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा मोहन नगर सीएचपी तालाब छठ घाट की साफ सफाई की गई । इस कार्यक्रम को सफल…

Read More

झारखंड में  छह अक्टूबर तक भारी वर्षा का पूर्वानुमान, देखें 

रांची : झारखंड में अभी मानसून सक्रिय है। शनिवार शाम से हो रही बारिश से मौसम खुशगवार हो गया है। तापमान में गिरावट आई है। आज सुबह से ही बारिश हो रही है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। रांची स्थित मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ अभिषेक आनंद ने कहा है कि राज्य में छह अक्टूबर तक जमकर बारिश होगी। कुछ जिलों के लिए येलो और कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश के आसार हैं। यहां गर्जन और…

Read More

राज्य के दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के साथ षडयंत्र कर रही हेमंत सरकार: सुदेश

रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो कहा कि हेमंत सरकार राज्य के दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के साथ षडयंत्र कर रही है। खतियान आधारित स्थानीयता नीति झारखंड के मूलवासियों एवं आदिवासियों का सिर्फ एक मांग पत्र नहीं है। यह हमारे पूर्वजों का सपना है। इसके लिए झारखंड की धरती ने बहुत कुर्बानियां दी है। महतो आजसू पार्टी महाधिवेशन के दूसरे दिन शनिवार को मोरहाबादी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विनोद बिहारी महतो एवं शहीद निर्मल महतो के बलिदान को व्यर्थ नहीं होने देगा। पूर्वजों…

Read More

पंडरा थाना परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया

रांची: मन की बात’ के 105वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सभी नागरिकों से सामूहिक रूप से ‘स्वच्छता के लिए एक घंटे का श्रमदान’ करने की अपील की और कहा कि यह पूर्व संध्या पर महात्मा गांधी को ‘स्वच्छांजलि’ होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘स्वच्छता के लिए एक घंटे के श्रमदान’ की अपील के जवाब में 1 अक्टूबर को देशव्यापी स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. गांधी जयंती से पहले प्रधानमंत्री ने साथी नागरिकों से एक अनोखा आह्वान किया है. इस कार्यक्रम की तहत आज पंडरा थाना…

Read More

झामुमो के केंद्रीय महासचिव ने पार्टी पदाधिकारियों को सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने काे दिए निर्देश

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने शनिवार को साहिबगंज जिला समिति के सभी पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। बैठक में शामिल सदस्यों के जरिये दिए गए मंतव्य एवं सुझावों पर चर्चा के बाद केन्द्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने पदाधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में शामिल सभी सदस्यों के साथ गोड्डा तथा साहिबगंज जिला में संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए जिला समिति की ओर से क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों का आकलन किया गया। साथ ही उपस्थित पदाधिकारी…

Read More

महिलाओं की सच्ची हितैषी कौन कांग्रेस या भाजपा, जानें

Ranchi : झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस का मैत्री महासम्मेलन शनिवार को सेलिब्रेशन बैंक्वेट हॉल में हुआ. अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा, झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे समेत मौजूद नेताओं ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण और पार्टी का झंडा फहरा कर सम्मेलन की शुरुआत की. झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो महिलाओं की सच्ची हितैषी है. कांग्रेस ने ही पहली बार किसी महिला को पार्टी का अध्यक्ष, मुख्यमंत्री , राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, स्पीकर और विभिन्न पदों पर बिठाया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महिला आरक्षण का…

Read More

एनके एरिया डकरा में बिहार कोलियरी कामगार यूनियन का दो दिवसीय रीजनल सम्मेलन सम्पन्न

ख़लारी: बिहार कोलियरी कामगार यूनियन का दो दिवसीय रीजनल सम्मेलन शनिवार को वीआईपी क्लब डकरा में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के केन्द्रीय अध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में कोयला कर्मचारियों के लिए बहुत ही संकट भरा है जैसे कोयला खदान का निजी कारण करना, शेयर बेचने , साथ ही कोल इंडिया का 64 हजार करोड़ रुपए प्रधानमंत्री के द्वारा छीन लिया गया है कोयला मजदूरों की संख्या घट रही है सब आउटसोर्सिंग में काम…

Read More

भूतनगर में चेहल्लुम मेला सह लाठी खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

खलारी: डकरा भूतनगर में शनिवार को चेहल्लुम मेला सह लाठी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खलारी सीओ एसपी आर्य एवं अतिथि जिप सदस्य शाल्या परवीन ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। सीओ व विशिष्ट अतिथि इकबाल हुसैन व मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी सहित अन्य अतिथियों ने लाठी खेलकर प्रतियोगिता की शुरूआत की। इससे पहले अतिथियों का पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया। मालूम हो कि दो दशक से अधिक समय से भूतनगर में चेहल्लुम मेला का आयोजन होता आ रहा…

Read More

झारखंड : 15 अंचलों में नए सीओ की पोस्टिंग

रांची: राज्य सरकार ने 15 अंचल अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया है। इस संबंध में शुक्रवार को भू राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक राकेश कुमार श्रीवास्तव को अंचल अधिकारी नगड़ी, सुमन कुमार सौरभ को अंचल अधिकारी अरगोड़ा, पंकज कुमार भगत, सीओ पांचाल मंडोर, प्रणव ऋतुराज अंचल अधिकारी गिरिडीह, अभिषेक कुमार को अंचल अधिकारी नवाडीह, रणवीर कुमार को अंचल अधिकारी चतरा, अमरदीप सिंह को अंचल अधिकारी मेदिनी नगर सुदीप इक्कू अंचल अधिकारी पुटकी बालेश्वर राम अंचल अधिकारी बड़का गांव, राजेंद्र कुमार दास…

Read More

झारखंड: 12 अधिकारियों की पोस्टिंग

रांची: राज्य सरकार ने पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत झारखंड प्रशासनिक सेवा (झाप्रसे) के 12 पदाधिकारियों को तैनाती दी है। इस संबंध में शुक्रवार रात कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इन अधिकारियों की इन पदों पर हुई पोस्टिंग प्रेमलता मुर्मू उपसचिव श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग झारखंड, अनंत कुमार उपसचिव स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग, फिलबियुस बारला उपसचिव कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, संतोष कुमार गर्ग उप सचिव स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग, विजय कुमार उपसचिव वित्त विभाग, रोहित सिंह उपसचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु…

Read More

आजसू पार्टी शहीदों के सपनों को साकार करेगी :सुदेश महतो

रांची : आजसू पार्टी का शुक्रवार से मोरहाबादी में तीन दिवसीय महाधिवेशन उत्साह और उल्लासपूर्ण माहौल में शुरु हुआ। मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलन के कोख से जन्मा और झारखंड के सपूतों के शहादत एवं बलिदान से सिंचित आजसू पार्टी शहीदों के सपनों को साकार करेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं, किसानों, मजदूरों, वंचितो और अल्पसंख्यकों एवं महिलाओं के आकांक्षाओं के लिए संघर्ष करने वाला एक राजनीतिक संगठन है। वर्ष 2000 से आजसू पार्टी एक राजनीतिक दल के रूप…

Read More

हर हाल में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर रोक लगाएं : हेमंत सोरेन

रांची :  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग) पर रोक लगाने के संबंध में पुलिस विभाग तथा महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य संबंधित विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग) राज्य में एक गंभीर समस्या बन रहा है। इसके रोकथाम के लिए सभी संबंधित विभाग, एनजीओ तथा सामाजिक संस्थाओं को बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्य योजना बनाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने…

Read More

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने कोबरा बटालियन के बलिदान हुए जवान को दी श्रद्धांजलि

रांची : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को सेक्टर-2 धुर्वा स्थित सीआरपीएफ कैंप परिसर पहुंचकर चाईबासा के टोंटो क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में बलिदान हुए सीआरपीएफ कोबरा बटालियन-209 के कांस्टेबल जवान राजेश कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ईश्वर से दिवंगत हुए शहीद जवान की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दु:ख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को नक्सल…

Read More

झामुमो महासचिव ने की बैठक, दिये कई निर्देश

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा ( झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को धनबाद जिला समिति के सभी पदाधिकारियों के साथ हरमू स्थित पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में बैठक की। बैठक में शामिल सभी सदस्यों के साथ धनबाद जिला में संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए जिला समिति की ओर से क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों का आकलन किया गया। बैठक में शामिल सदस्यों की ओर से दिए गए सुझावों पर चर्चा के बाद केन्द्रीय महासचिव ने पदाधिकारियों को कई जरूरी दिशा निर्देश दिए। साथ…

Read More

रांची में झामुमो नेता को गोली मारने की कोशिश नाकाम

रांची : कांके प्रखंड झामुमो कमेटी के उपाध्यक्ष सह उरुगुट्टू पंचायत के पूर्व मुखिया फलिंद्र मुंडा को गुरुवार को गोली मारने की कोशिश नाकाम हो गई। घटना ठाकुरगांव थाना क्षेत्र का है। घटना के वक्त मुंडा उरुगुट्टू स्थित घर के सामने अखबार पढ़ रहे थे। बताया गया है कि बाइक से पहुंचे दो अज्ञात अपराधियों ने फलिंद्र मुंडा की कनपट्टी पर रिवॉल्वर सटाकर गोली मारने का प्रयास किया लेकिन गन से फायर नहीं हुआ और वे बच गए। हालांकि, एक अपराधी को उन्होंने पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह फरार…

Read More

खलारी: राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बमने शराबियों और जुआरियों का बना अड्डा

मोहम्मद मुमताज अहमद छात्र छात्रों को हो रही परेशानी खलारी:  बमने पंचायत स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय इन दिनों शराबियों और जुआरियों का अड्डा बन हुआ है। विद्यालय में पढ़ रहे छात्रो ने बताया कि असामाजिक तत्व प्रतिदिन स्कूल परिसर में बने भवन में शराब पीते और जुआ खेलते नजर आते है। आए दिन परिसर में शराब की बोतलें देखने को मिलती है। वही छात्रों का कहना है की स्कूल परिसर में लोगों को शराब पीता देख और जुआ खेलते देख विद्यालय का माहौल खराब हो रहा है। साथ ही…

Read More

खलारी : चूरी परियोजना अंतर्गत चलने वाली स्कूल बस ब्रेकडाउन

मोहम्मद मुमताज अहमद खलारी: सीसीएल एनके एरिया के चूरी परियोजना की स्कूल बस पिछले तीन दिनों से ब्रेकडाउन है। बस के ब्रेकडाउन होने से चूरी कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों से स्कूल जाने वाले बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं अभिभावकों को बच्चों को स्कूल ले जाना और ले आना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार चूरी परियोजना अंतर्गत चलने वाली बस का पंप खराब होने के कारण बस ब्रेकडाउन हो गई है। इधर स्कूलों में अभी मिड टर्म एक्जाम चल रहे है। जिसके…

Read More

खलारी: कोयलांचल में बढ़ रहा है नशे का करोबार

मोहम्मद मुमताज अहमद नशीले पदार्थों के बिक्री के रोकथाम को लेकर प्रशासन सुस्त व नाकाम खलारी: खलारी कोयलांचल में इन दिनों जेहलीटाड,गुलजारबाग, महावीर नगर के नवयुवकों द्वारा ब्राउन शुगर, गांजा व पंच्चर बनाने वाले सोलुशन बेचने व सेंवन करने का काम किया जा रहा है। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि इसमें नवयुवाओ को आसानी व सस्ती दर पर नशीले पदार्थ मिल जाने से युवा पीढ़ी तेजी से नशे के आदी होती जा रही है। इन दिनों विशेषकर किशोर और युवा में इसकी लत बढ़ रही है। वे शराब,…

Read More

सांसद संजय सेठ व कांके विधायक समरीलाल के द्वारा बुढ़मू मे किया गया विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास

बुढ़मू : डी एम एफ टी मद से बनने वाले योजनाओं का शिलान्यास सांसद संजय सेठ व विधायक समरीलाल के द्वारा नारियल फोड़ कर किया गया लगभग 18 करोड़ का योजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम में कोटारी, पिरागुटू, मुरीपीरी, मक्का,केदली, उमेडंडा, डिहुवा टोली सी एच सी बुढ़मू, चारदिवारी व भवन निर्माण का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर सांसद ने संबेदको को कहा की निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार का अनियमित बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हमारी सरकार गांव-गांव तक योजना को लाने में संकल्पित है और उन्हें गुणवत्ता पूर्ण करने…

Read More

Big news : मुख्यमंत्री आज फ्लाईओवर का करेंगे लोकार्पण

जबलपुर : शहर में महानद्दा से मदन महल के बीच के बाधित यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से निर्मित किए जा रहे फ्लाईओवर के एक हिस्से का खोला जा रहा है। करीब 1100 मीटर के इस हिस्से का निर्माण पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज (बुधवार को) जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में इस फ्लाई ओवर को जनता के लिए समर्पित करेंगे। इसके बाद मदन महल पर लगने वाले जाम से जनता को निजात मिल पाएगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, महानद्दा से गुलाटी…

Read More

वनों पर निर्भर लोगों को उनका अधिकार देना प्राथमिकता : हेमंत सोरेन

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में वनों पर निर्भर लोगों को उनका अधिकार मिले इस निमित्त राज्य में आगामी अक्टूबर महीने से मिशन मोड में “अबुआ वीर दिशोम वनाधिकार अभियान” के तहत वनपट्टा के लिए दावा का सृजन, स्वीकृति और वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अभियान को लेकर अधिकारियों को एक बेहतर कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की सोच है कि वैसे व्यक्ति जिन्हें वास्तव में वन पट्टा अब तक मिल जाना चाहिए था लेकिन नहीं मिल पाया…

Read More

चान्हो : बकरी चराने गए किशोर की आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, दूसरी घायल

चान्हो : प्रखंड की रघुनाथपुर पंचायत के रघुनाथपुर गांव में शाम चार बजे की है। बताया जाता है कि रोशनी उरांव ( 14वर्ष) एक अन्य लड़की कंचन उरांव के साथ गांव से थोड़ी दूर नदी के किनारे बकरियां चराने गई थी। उसी दौरान वज्रपात की चपेट में आने से रोशनी की घटनास्थल पर मौत हो गई और कंचन घायल हो गई। जानकारी मिलते ही परिजन दोनों बालिकाओं को सीएचसी चान्हो ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रोशनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं कंचन का इलाज उसी अस्पताल…

Read More