Big news : मुख्यमंत्री आज फ्लाईओवर का करेंगे लोकार्पण

जबलपुर : शहर में महानद्दा से मदन महल के बीच के बाधित यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से निर्मित किए जा रहे फ्लाईओवर के एक हिस्से का खोला जा रहा है। करीब 1100 मीटर के इस हिस्से का निर्माण पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज (बुधवार को) जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में इस फ्लाई ओवर को जनता के लिए समर्पित करेंगे। इसके बाद मदन महल पर लगने वाले जाम से जनता को निजात मिल पाएगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, महानद्दा से गुलाटी…

Read More

वनों पर निर्भर लोगों को उनका अधिकार देना प्राथमिकता : हेमंत सोरेन

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में वनों पर निर्भर लोगों को उनका अधिकार मिले इस निमित्त राज्य में आगामी अक्टूबर महीने से मिशन मोड में “अबुआ वीर दिशोम वनाधिकार अभियान” के तहत वनपट्टा के लिए दावा का सृजन, स्वीकृति और वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अभियान को लेकर अधिकारियों को एक बेहतर कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की सोच है कि वैसे व्यक्ति जिन्हें वास्तव में वन पट्टा अब तक मिल जाना चाहिए था लेकिन नहीं मिल पाया…

Read More

चान्हो : बकरी चराने गए किशोर की आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, दूसरी घायल

चान्हो : प्रखंड की रघुनाथपुर पंचायत के रघुनाथपुर गांव में शाम चार बजे की है। बताया जाता है कि रोशनी उरांव ( 14वर्ष) एक अन्य लड़की कंचन उरांव के साथ गांव से थोड़ी दूर नदी के किनारे बकरियां चराने गई थी। उसी दौरान वज्रपात की चपेट में आने से रोशनी की घटनास्थल पर मौत हो गई और कंचन घायल हो गई। जानकारी मिलते ही परिजन दोनों बालिकाओं को सीएचसी चान्हो ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रोशनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं कंचन का इलाज उसी अस्पताल…

Read More

बलबीर दत्त की पुस्तक ‘भारत विभाजन और पाकिस्तान के षडयंत्र’ का विमोचन

पूरी प्रामाणिकता के साथ लिखी गयी है पुस्तक : हरिवंश रांची: वरिष्ठ पत्रकार और लेखक बलबीर दत्त की पुस्तक ‘भारत विभाजन और पाकिस्तान के षड्यंत्र’ का विमोचन सोमवार को राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने किया। प्रभात प्रकाशन से प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन चेंबर भवन में किया गया। पुस्तक का विमोचन करते हुए हरिवंश ने कहा कि भारत विभाजन पर कई पुस्तकें लिखी गयी हैं लेकिन बलबीर ने इस पुस्तक में कई नई तथा रोचक जानकारियों का समावेश किया है। काफी शोध, मेहनत तथा लगन से इस पुस्तक की…

Read More

झामुमो तुमांग पंचायत कमेटी का हुआ गठन

मोहम्मद मुमताज अहमद खलारी : करकट्टा बस्ती में झारखंड मुक्ति मोर्चा तुमांग पंचायत कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो खलारी प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान एवं संचालन संयुक्त सचिव चितरंजन सिंह ने किया। बैठक में ग्रामीणों को राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया। वहीं अनिल कुमार पासवान ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि झारखंड सरकार की जो भी योजना है उसे जरूरतमंद व्यक्ति को जरूर दिलाने का प्रयास करें। क्योकिं सरकार का प्रयास है की संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक मिले। कहा…

Read More

महिला से एक करोड़ 12 लाख की ठगी मामले में चार गिरफ्तार

रांची : रांची के सुखदेव नगर थाना पुलिस ने एक करोड़ 12 लाख की ठगी मामले में चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में नवादा बिहार निवासी ज्योतिष कुमार, मोहन कुमार , अजीत कुमार और सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के इरगु टोली निवासी नीरज कुमार शामिल है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से 85 एटीएम कार्ड, 23 स्मार्ट फोन, 18 बैंक पासबुक , एक मॉडम, करीब एक लाख रुपया नगद , दो कार,तीन बाइक, एक लाख 39 हजार नगद बरामद किया गया है। सिटी एसपी राजकुमार…

Read More

सरकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का झामुमो महासचिव ने दिया निर्देश

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने रविवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक की। बैठक में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिला के सभी सदस्य मौजूद थे। सभी सदस्यों के साथ संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए जिला समिति के जरिये क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों का आकलन किया गया। साथ ही सभी उपस्थित पदाधिकारी तथा सदस्यों को झारखंड सरकार की योजनाओं की जानकारी और लाभ आम लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। बैठक में सदस्यों की ओर से दिए…

Read More

खलारी: मोहननगर में संत रामपाल जी महाराज के ऑनलाइन सत्संग में शामिल हुए श्रद्धालु

मोहम्मद मुमताज अहमद खलारी: मोहननगर में रविवार को संत रामपाल जी महाराज के ऑनलाइन सत्संग में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान संत रामपाल जी महाराज ने अपने वाचन में कहा कि शास्त्र अनुकूल भक्ति से ही मुक्ति संभव है। इसलिए पूर्ण संत से ज्ञान समझकर उनका सत्संग देखकर दीक्षा लेकर सच्चे मंत्र का जाप करने से मोक्ष संभव होगा। कहा कि हम सभी को शास्त्र अनुकूल भक्ति करने तथा 84 लाख योनियों के महाकश्ट से मुक्ति संभव है। काल के जाल से निकलने के लिए प्रयास करें, अन्यथा काल के…

Read More

मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची ने मनाया राधा कृष्ण जन्मोत्सव

Ranchi : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा के द्वारा राधा अष्टमी के शुभ अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राधा कृष्ण जन्म उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गीता डालमिया राष्ट्रीय संपादिका अलका सरावगी , राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष अनसूइया नेवटिया, राष्ट्रीय सह सचिव रेखा अग्रवाल के द्वारा गणेश जी की आराधना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा के सदस्यों द्वारा गए भजनों मे मैया यशोदा तेरा कन्हैया- प्रीशि सरावगी, माधवी नारसरिया राधे…

Read More

राजद युवा के राष्ट्रीय महासचिव विशु विशाल यादव का निधन

रांची : राजद युवा के राष्ट्रीय महासचिव और ओडिशा प्रभारी विशु विशाल यादव का रविवार को रिम्स में निधन हो गया। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें रिम्स लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। राजद प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि विशु विशाल यादव के असामयिक निधन से शोक की लहर है। पूरा राजद परिवार मर्माहत और दुखी है।हम सब ने एक तेज तर्रार और युवा नेता खो दिया।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और इस दुख के विकट क्षण में ईश्वर उनके समस्त…

Read More

बिनोद बाबू के जयंती पर सुदेश महतो ने क्या कहा सुनें

रांची /बोकारो : आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो एक महान समाज सुधारक और सशक्त झारखंडी दर्शन से पूर्ण नेता थे। बिनोद बाबू के दर्शन और सोच से ही झारखंड बढ़ेगा, झारखंड के लोगों को उनका हक मिलेगा। वह कहते थे पढ़ो और लड़ो, एक शिक्षित समाज ही देश राज्य का निर्माण कर सकती है। बिनोद बाबू ने इस राज्य और समाज के बारे में जो सपना देखा था वो अभी तक पूरा नहीं हो पाया। उनके सपनों में राज्य एवं राज्यवासियों के प्रगति की छाप…

Read More

खलारी थाना परिसर के समीप वा बाजार हाट में कचरे का अंम्बार

ग्रामीण सहित अन्य लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से की सफाई कराने की मांग खलारी: खलारी थाना परिसर के समीप गंदगी का अंम्बार बिमारी फैलने का खतरा बढ़ा । बुकबुका पंचायत स्थित थाना परिसर के समीप लगे गंदगी के अंबार एवं बड़ी बड़ी झाड़ियों उग गई है। जिसके कारण बीमारियां बढ़ने के आलावा जहरीले कीड़े मकोड़े आसपास के घरों में निकलने का खतरा बढ़ गया है। आरपी आई अम्बेडकर के जिला सचिव असलम अंसारी ने बताया कि उन्होंने कहा की कई बार पंचायत मुखिया को लिखित आवेदन देकर कर सफाई के…

Read More

अज्ञात अपराधियों ने हाईवा डंपर को किया आग के हवाले

खलारी : सीसीएल एनके एरिया के पिपरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले पूरनाडीह परियोजना के कोयला ढुलाई कार्य में लगी एक हाईवा डंपर को अज्ञात अपराधियों ने रात करीब 2:00 बजे आग के हवाले कर दिया। इस दौरान अपराधियों के द्वारा साथ राउंड फायरिंग किये जाने की भी सूचना है। जानकारी के अनुसार सभी अपराधी ट्रांसपोर्टिंग सड़क के किनारे झाड़ियां में छिपे हुए थे। जैसे ही हाईवे डंपर दामोदर नदी के किनारे पहुंची,अपराधी डंपर पर फायरिंग करने लगे। इस दौरान अपराधियों ने डंपर चालक का मोबाइल लूट लिया और पेट्रोल…

Read More

वजन से कम राशन मिलने पर नाराज ग्रामीणों ने किया प्रखंड कार्यालय का घेराव

बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड के ओझा साडम के ग्रामीण दो महीने की जगह पर एक महीने का राशन देने को लेकर नाराज ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर आज प्रखंड कार्यालय में घेराव किया ग्रामीणों की आरोप है कि राशन डीलर बद्दू यादव के द्वारा प्रत्येक महीना हमलोगो को वजन से कम राशन दिया. जाता है एवं विरोध करने पर बद्दू यादव द्वारा कहा जाता है कि प्रखंड से ही राशन कम मिला है तो हम आप लोगों को पूरा राशन कहां से दें हर महीने प्रखंड आपूर्ति से ही कटौती कर…

Read More

चदरा धौडा में कर्मा पूजा मनाने को लेकर मुखिया सुनीता देवी ने की बैठक

खलारी: मध्य चूरी पंचायत के चदरा धौडा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार को कर्मा पूजा को लेकर पंचायत मुखिया सुनीता देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में पंचायत के ग्रामीण सहित बुद्धिजीवियों ने कर्मा पूजा को धूमधाम से मनाने को लेकर आपस में चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण विचार दिए। वहीं सर्वसम्मति से कर्मा पूजा के सफल आयोजन के लिए अगली बैठक 24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे करने तथा एक कमिटी बनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही बैठक में गांव के सभी लोगों से बैठक में उपस्थित…

Read More

क्यों 3 दिन बाद दिल्ली से रांची लौटे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, एयरपोर्ट से सीधे पहुंचे आवास,

Ranchi:  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची लौट गये हैं। रांची एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। वह सीधा एयरपोर्ट से आवास निकल गये हैं। बता दें, कि दिशोम गुरू शिबू सोरेन की दिल्ली में तबीयत खराब है इसलिए वह अपने पिता से मिलने दिल्ली गये थे। सीएम ने शिबू सोरेन से मिलकर उनका स्वास्थ्य का हाल जाना। इस दौरान दिल्ली में सीएम ने लीगल टीम के साथ भी राय मशवरा किया। बता दें कि वह बुधवार (20 सितंबर) को दिल्ली दौरे पर गए थे। बता…

Read More

सबको उनका अधिकार मिलना चाहिए : हेमंत सोरेन

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को नई दिल्ली में पत्रकारों के साथ बातचीत में महिला आरक्षण बिल पर कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे को पूरा देश जान रहा है। उन्होंने झामुमो सांसद महुआ माजी द्वारा ओबीसी को भी आरक्षण दिये जाने की बात संसद में उठाये जाने पर कहा कि सबको अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने अपने दिल्ली दौरे के बारे में कहा कि कुछ निजी भी है और कुछ आधिकारिक भी है। हेमंत सोरेन गुरुवार को सबसे पहले अपने पिता शिबू सोरेन के आवास पर जाकर उनकी…

Read More

क्यों अब पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी मीडिया से नहीं करेंगे संवाद, जानें

रांची : डीजीपी अजय कुमार सिंह ने पुलिस की मीडिया नीति से संबंधित आदेश जारी किया है। इसके तहत अब पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी मीडिया से संवाद नहीं करेंगे। इसका मकसद है कि पुलिस विभाग की नीति के अनुसार उस समय मीडिया को संबंधित सूचना सही समय पर उपलब्ध कराई जाए जब अनुसंधान की प्रक्रिया प्रतिकूल रूप से बाधित न हो और पुलिस अभियान में बाधा उत्पन्न ना हो। साथ ही पुलिसकर्मियों की सुरक्षा खतरे में ना हो। पीड़ित और आरोपित के कानूनी और मूलभूत अधिकारों का हनन ना…

Read More

कांटाटोली फ्लाईओवर को लेकर हटाया गया अतिक्रमण

Encroachment removed from Kantatoli flyover रांची : रांची के कांटाटोली फ्लाईओवर को लेकर दंडाधिकारी और पुलिस की मौजूदगी में बुधवार को अतिक्रमण हटाया गया। बताया गया कि फ्लाईओवर का निर्माण कार्य दो रैयतों के विरोध के कारण प्रभावित हो रहा था। यह फ्लाईओवर के निर्माण में बाधक बने दो रैयतों के कब्जे से छह साल बाद अतिक्रमण कर हटाया गया। एचपीसीएल पेट्रोल पंप और वाईएमसीए की बाउंड्री से सटे अतिक्रमण को जुडको ने जिला प्रशासन की मदद से हटाया। इस दौरान पुलिस भी तैनात थी। जैसे ही जुडको की टीम…

Read More

रांची के जसलोक अस्पताल के संचालक ने की फायरिंग

रांची: रातू थाना क्षेत्र स्थित जसलोक अस्पताल के संचालक डॉक्टर जितेंद्र ने सोमवार देर रात अचानक रिंग रोड स्थित अपने नए निर्माणाधीन अस्पताल के समीप फ़ायरिंग कर दी। पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है की डॉक्टर नशे की हालत में था। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा की डॉक्टर नशे में था नहीं। डॉक्टर फायरिंग कर बवाल कर रहा था। पुलिस ने डॉक्टर का पिस्टल ज़ब्त कर लिया है। डॉक्टर का मेडिकल कराने के बाद उसे थाना में रखा गया है।…

Read More

तमाड़ प्रमुख और उप प्रमुख के समर्थन में उतरे पंचायत समिति सदस्य

तमाड़ : तमाड़ प्रमुख अजय कुमार मुंडा उप प्रमुख शकुंतला खंडित के समर्थन में करीब डेढ़ दर्जन पंचायत समिति के सदस्यों ने बुंडू अनुमंडल पदाधिकारी को अपना समर्थन पत्र सौंपा है । बताते चले की प्रमुख और उप प्रमुख के खिलाफ 28 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र सौंपा गया था ।वहीं अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा तमाड़ के सभी पंचायत समिति के सदस्यों को नोटिस जारी कर अपना अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया था। जिसपर सोमवार को प्रमुख और उप प्रमुख के समर्थन पर 16 समिति…

Read More

चैम्बर ऑफ कॉमर्स का चुनाव 23 को, मतदान 24 को

रांची :  फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2023-24 के लिए मतदान 24 सितंबर को रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल मैदान में आयोजित होगा। इस वर्ष कुल 39 प्रत्याशियों के बीच कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। इसके साथ साउथ और नॉर्थ छोटानागपुर प्रमंडल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का चुनाव भी होगा। इन दो प्रमंडल में दो-दो प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों को सीरियल नंबर अलॉट कर दिया गया है। इसके अलावा बाकी बचे चार प्रमंडल कोयलांचल, कोल्हान, पलामू और संताल परगना प्रमंडल में 1-1 प्रत्याशी…

Read More

रांची : एसएसपी ने पांच इंस्पेक्टर और एक सब इंस्पेक्टर का किया तबादला

  रांची :  राजधानी रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने पांच इंस्पेक्टर और एक सब इंस्पेक्टर का तबादला किया है। सुनील तिवारी को नामकुम थाना प्रभारी बनाया गया है। जबकि आलोक सिंह को ओरमांझी थाना प्रभारी, राजीव कुमार सिंह को ट्रैफिक थाना प्रभारी लालपुर , प्रदीप मिंज को डेली मार्केट थाना प्रभारी, मधुसूदन मोदक को पुलिस केंद्र लाइन भेजा गया है, और अमरेंद्र कुमार को ठाकुरगांव थाना प्रभारी बनाया गया है। इस संबंध में एसएसपी की ओर से शनिवार देर रात अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

Read More

लोकसभा और विधानसभा के चुनाव की तैयारी के लिए मैदान में उतरी सीपीआई

रांची: लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में इंडिया गठबंधन को जीत दिलाने एवं भारतीय जनता पार्टी और उसके समर्थकों को हराने के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने जिले में प्रभारी नियुक्त किया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय परिषद के सदस्य कन्हाई माल पहाड़िया की अध्यक्षता में रांची राज्य कार्यालय में हुई । जिसमें मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, राज्य सचिव महेंद्र पाठक उपस्थित थे । बैठक में दिवंगत साथियों के सम्मान में 1 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि…

Read More

तमाड़ : दुर्गादास मोदक ने पूर्वी अफ्रीका से पीएचडी की डिग्री प्राप्त किया

तमाड़ : आंगनबाड़ी सेविका के पुत्र तमाड़ निवासी दुर्गादास मोदक पिता भगीरथ रूज मोदक ने सेंट्रल क्रिस्चन यूनिवर्सिटी, मलावी, पूर्वी अफ्रीका से पीएचडी की डिग्री मानव संसाधन प्रबंधन में शोध पूर्ण करके प्राप्त किया है। शनिवार 9 सितंबर 2023 की शाम गोवा में यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित एक दीक्षांत समारोह में गोवा के पूर्व मुख्य मंत्री दिगंबर कामत एवं प्रोफेसर आर सी कुहड़ (यूजीसी मेंबर) तथा अन्य गणमान्य अतिथियों के उपस्थिति में डा. दुर्गादास मोदक को पीएचड की डिग्री से सम्मानित किया गया। डा. दुर्गादास मोदक ने मानव संसाधन प्रबंधन में…

Read More