तमाड़ : थाना क्षेत्र के रांची- टाटा मार्ग एनएच 33 रड़गांव के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो मोटरसाइकिल सवार युवक बुरी तरह घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान कोकाडीह के चाकुड़िया निवासी विषम मुंडा और फुलचंद स्वांसी के रूप में की गयी। मिली जानकारी के अनुसार दोनो युवक रंगामाटी से तमाड़ की तरफ अपने स्पेलेंडर बाइक से आ रहे थे। वही पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को धक्का मार दिया। जिससे दोनो बीच सड़क पर जा गिरे। जहां दोनो…
Read MoreCategory: रांची
जेहलीटांड पुल से गाय की गिर कर मौत, जर्जर रेलिंग बना मौत कारण
खलारी: जेहलीटांड स्थित सोनाडुब्बी नदी पर बने पुल से शुक्रवार की सुबह एक गाय की गिरने से मौत हो गयी। जानकारी देते हुए आस पास के ग्रामीणो ने बताया कि प्रतिदिन की तरह कुछ गाय पुल पर बैठी हुई थी। इसी क्रम दौरान सुबह करीब 10 बजे दो गाय आपस में लड़ रही थी। जिस क्रम में एक गाय पुल के रेलिंग को तोड़ते नीचे गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गयी। वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग से गाय को दफना दिया गया। इधर स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जेहलीटांड़…
Read Moreराज्य सरकार सुनील तिवारी के हर कार्यों की जांच कराए और सच सबके सामने लाए: झामुमो
झामुमो ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर जमकर साधा निशाना रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की ओर से सुनील तिवारी को लेकर चिंता जाहिर करने, केंद्र और राज्य सरकार को पत्र लिखकर सुरक्षा मांगे जाने पर कई गंभीर सवाल खड़े किये हैं। भट्टाचार्य गुरुवार को पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। भट्टाचार्य ने कहा कि आखिर यह सुनील तिवारी हैं कौन, क्या करते हैं, जिनकी सुरक्षा के…
Read Moreझारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष बने पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा
रांची: राज्य सरकार ने पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष बनाया है। इस संबंध में गुरुवार देर शाम कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि नीरज सिन्हा को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में अध्यक्ष के पद पर 27 सितम्बर के प्रभाव से नियुक्त किया जाता है। नीरज सिन्हा पदभार करने की तिथि से अधिकतम 65 वर्ष की आयु पूरी करने तक आयोग के अध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहेंगे।
Read Moreअपराधियों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली
रांची : कांके ब्लॉक चौक के पास अपराधियों ने आज सुबह जमीन कारोबारी को गोली मार दी. पल्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, दो अपराधी पैदल आये थे और घटना को अंजाम देने के बाद एक बाइक लूटकर फरार हो गये. जमीन कारोबारी की पहचान अवधेश कुमार के रूप में हुई है. ग्रामीण एसपी ने कहा कि एक व्यक्ति को गोली मारी गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
Read Moreएनजीटी के रोक के बावजूद खलारी मैक्लुस्कीगंज की नदियो से हो रहा है अबैध बालु का उठाव
बालु के इस खेल में सफेद पोश भी शामिल हैं प्रशासनिक अधिकारी हैं मौन खलारी : खलारी, मैक्लुस्कीगंज की नदियो से मनाही के बाद भी बालू की तस्करी बदस्तूर जारी । बालु माफियाओं के द्वारा प्रखंड के सपही नदी दमोदर नदी सहित अन्य नदियों से प्रतिदिन बड़े बालु उठाव में लगे लोगों का कहना है कि इसके लिए स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को इसके बदले मोटी रकम दी जाती है । वही मैक्लुस्कीगंज में विगत कुछ दिनों जो हादसा रात में हुई है वह बालू ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर और टर्बो…
Read Moreझारखंड सरकार से जुड़ी प्रत्येक खबरों पर नजर रखने के लिए प्रिंट मीडिया मॉनिटरिंग पोर्टल लॉन्च
रांची : झारखंड सरकार ने सरकार से जुड़ी प्रत्येक खबरों पर नजर रखने के लिए प्रिंट मीडिया मॉनिटरिंग पोर्टल को लॉन्च किया है। इसके अंतर्गत अगर अब समाचार पत्रों, ई-पेपर, वेबसाइट इत्यादि में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से संबंधित प्रकाशित वैसी खबरें जिससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है, इसकी सत्यता की जांच की जायेगी। अगर खबर सत्य आधारित होगी तो त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई की जायेगी और इसका एटीआर भी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को सौंपा जायेगा। वहीं, अगर खबरें भ्रामक, फेक या सत्यता से परे होंगी तो…
Read More