रांची: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े मामले में फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मास्टरमाइंड मोहम्मद सद्दाम को ईडी ने गिरफ्तार किया है। हालांकि जमीन से जुड़े एक अन्य मामले में ईडी ने सद्दाम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था। ईडी कोर्ट के आदेश पर फिर से ईडी मंगलवार को सद्दाम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पेशी के दौरान ईडी के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार ने ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की कोर्ट से आग्रह किया कि आरोपित से सात दिनों तक पूछताछ की…
Read MoreCategory: रांची
14 अप्रैल को कलश यात्रा तथा 15 को प्राण प्रतिष्ठा और 17 अप्रैल को ऐतिहासिक रामनवमी मेला को लेकर महावीर महा मंडल की बैठक संपन्न
संवाददाता पंकज सिंह बुडमू: बुडमू प्रखंड के उमेडंडा प्राचीन महादेव मंदिर बजरंगबली मंदिर और भगवती मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करने को लेकर बैठक दारा सिंह के अध्यक्षता में आयोजित किया गया बैठक में आगामी 14 अप्रैल को कलश यात्रा तथा 15 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा और 17 अप्रैल को ऐतिहासिक रामनवमी मेला लगाने को लेकर 84 मौजा के अखाड़ा धारी और 104 गांव के ग्रामीण स्थानीय जनप्रतिनिधि समाजसेवी मौजूद हुए बैठक में तीनों दिन के कार्यक्रम का सफल आयोजन करने को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया 14 अप्रैल…
Read Moreबिरसा मुंडा केंद्रीय कारा का डीसी और एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण
रांची: रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी चंदन सिन्हा के संयुक्त नेतृत्व में होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (जेल) का औचक निरीक्षण किया गया। रविवार देर रात अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान अलग-अलग 16 टीम बनाकर सभी वार्ड, महिला वार्ड, सेल तथा अस्पताल आदि की जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कारा के जेलर एवं जेल सुपरीटेंडेंट उपस्थित रहे, जिनसे उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने केंद्रीय कारा की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, अस्पताल की…
Read Moreरांची में पोलिटेकनिक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर निषेधाज्ञा लागू
रांची: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से रांची में पोलिटेकनिक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा सात अप्रैल को आयोजित होगा। परीक्षा पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न एक बजे तक नौ परीक्षा केन्द्रों पर होना है। इनमें विवेकानन्द विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मनन विद्या मंदिर, संत जॉन हाई स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, संत पॉल कॉलेज, संत अलोईस इंटरमिडिएट कॉलेज, संत अन्ना इंटरमिडिएट कॉलेज और संत अन्ना गर्ल्स हाई स्कूल शामिल है। इन परीक्षा केन्द्रों पर कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा का आयोजन कराने और विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए…
Read Moreटांगी से मारकर वृद्ध महिला की हत्या, पोती गंभीर
रांची: रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के कुम्भा टोली में एक बुजुर्ग महिला की टांगी से मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में मृत महिला की पोती भी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला दृष्टि मुंडा (65) का अपने पड़ोसी सूरज से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि सूरज ने बुजुर्ग महिला पर टांगी से हमला कर दिया। इससे बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। बताया गया…
Read Moreलोडेड पिस्टल और गांजा के साथ एक अपराधी गिरफ्तार
रांची: पुलिस ने लोडेड पिस्टल और गांजा के साथ राजन कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक पिस्टल, तीन गोली, चार किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नयासराय में राजन कुमार चौधरी उर्फ लालु के घर अवैध मादक पदार्थ की खरीद बिक्री की जाती है। सूचना के डीएसपी हटिया के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने राजन कुमार चौधरी के घर घेराबंदी किया गया,…
Read Moreरंगदारी के 50 लाख रुपए लेने आये कुख्यात अपराधी अमन साहू के गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
रांची: ओरमांझी थाना पुलिस ने जेल में बंद कुख्यात अपराधी अमन साहू के गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में प्रमोद सिंह और अमजद खान शामिल है। इनके पास से एक देशी रिवाल्वर, आठ जिंदा गोली, तीन एंड्राइड मोबाइल फोन, एक टाटा नेक्सोन कार बरामद किया है। एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि भारत माला प्रोजेक्ट में काम करने वाले ठेकेदार से 50 लाख की रंगदारी वसूलने आये दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने बताया कि…
Read Moreहोटवार जेल पहुंचे मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, हेमंत सोरेन से की मुलाकात
रांची: रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और मंत्री बसंत सोरेन ने मुलाकात की है। जानकारी के अनुसार इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर इनके बीच चर्चा हुई है। हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद झामुमो ने दुमका और गिरिडीह लोकसभा सीट से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। दुमका से नलिन सोरेन और गिरिडीह से मथुरा प्रसाद महतो को उम्मीदवार बनाया गया है। होटवार जेल में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात पर कांग्रेस…
Read More84 मौजा का लगने वाला ऐतिहासिक रामनवमी मेला को लेकर बैठक
रत्न प्रकाश सिंह चुने गए उमेडंडा महावीर मंडल के अध्यक्ष Pankaj बुढ़मू : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उमेडंडा में आगामी 17 अप्रैल को 84 मौजा और 104 गांव का लगने वाले ऐतिहासिक भव्य रामनवमी मेला का सफल आयोजन करने हेतु उमेदंडा दुर्गा मंदिर के समीप महावीर मंडल उमेदंडा का बैठक आयोजित किया गया। बैठक में ग्रामीणों द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि प्राचीन महादेव मंदिर, हनुमान मंदिर एवं भागवती मंदिर के मुर्ति को बीते दिन उपद्रवी द्वारा खंडित कर दिया गया था। जिसे नवरात्रि में ही विधिवत पूजा अनुष्ठान कर…
Read More84 मौजा का लगने वाला ऐतिहासिक रामनवमी मेला को लेकर बैठक
रत्न प्रकाश सिंह चुने गए उमेडंडा महावीर मंडल के अध्यक्ष बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उमेडंडा में आगामी 17 अप्रैल को 84 मौजा और 104 गांव का लगने वाले ऐतिहासिक भव्य रामनवमी मेला का सफल आयोजन करने हेतु उमेदंडा दुर्गा मंदिर के समीप महावीर मंडल उमेदंडा का बैठक आयोजित किया गया। बैठक में ग्रामीणों द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि प्राचीन महादेव मंदिर, हनुमान मंदिर एवं भागवती मंदिर के मुर्ति को बीते दिन उपद्रवी द्वारा खंडित कर दिया गया था। जिसे नवरात्रि में ही विधिवत पूजा अनुष्ठान कर…
Read Moreसरकारी विद्यालयों में वार्षिक मूल्यांकन शुरू
संजय सागर बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड के 125 सरकारी विद्यालयों में वार्षिक मूल्यांकन 2 अप्रैल से शुरू हो गई है, जो 4 अप्रैल तक चलेगा. सरकारी विद्यालयों में वर्ग प्रथम से लेकर वर्ग सातवां तक के विद्यार्थियों का परीक्षा हो रही है.आज विद्यार्थियों ने प्रथम पाली में अंग्रेजी एवं द्वितीय पाली में विज्ञान की परीक्षा लिखा. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जवाहर प्रसाद के नेतृत्व परीक्षा हो रही है. आदर्श मध्य विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, शिक्षक चेतलाल राम, बिना साहु , विनोद रजक , दीपक राणा, कमलेश श्रीवास्तव, मुनेश…
Read Moreझारखंड में इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी, अभी ही पारा 40 के पार
रांची: राज्य के कई जिलों में तापमान अब बढ़ने लगा है। कई जिलों तापमान 35 डिग्री के पार हो गया है। वहीं गोड्डा में तापमान 40 के आंकड़े को पार कर चुका है। अभी से ही लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं। भीषण गर्मी के कारण घर से निकलना मुश्किल हो गया है। रांची मौसम केन्द्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अप्रैल से जून तक राज्य में भीषण गर्मी पड़ेगी। सभी जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। कोल्हान में चार और…
Read Moreरांची में भारी मात्रा में नशे का सामान बरामद, एक गिरफ्तार
रांची: रांची की दशम फॉल थाना पुलिस ने मैसुडीह गांव में छापेमारी कर एतवा मुंडा को गिरफ्तार किया। इसके पास से एक किलो 300 ग्राम अफीम, 50 किलो डोडा, 20 लीटर देशी महुआ शराब, किंगफिशर का बीयर 24 पीस, मैक डॉवेल्स 375 एमएल का 24 पीस, मैक डॉवेल्स 180 एमएल का सात पीस, एम्पीरियल ब्लू 375 एमएल का तीन पीस, एट पीएम ब्लैक 375 एमएल का छह पीस बरामद किया गया है। ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि…
Read Moreरांची के होटलों में देह व्यापार कराने को लेकर पुलिस ने की छापेमारी
रांची: राजधानी रांची में बंगाल और बांग्लादेश की लड़कियों से देह व्यापार कराने का मामला सोमवार प्रकाश में आया है। रांची एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने कई होटलों में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। छापेमारी के दौरान सदर थाना क्षेत्र से दस और बरियातू थाना क्षेत्र से दो सेक्स वर्कर पकड़ी गई हैं । छापेमारी के दौरान छह युवकों को भी पकड़ा गया है, सभी पैसे का भुगतान कर होटल के कमरे में लड़कियों के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गए हैं।…
Read Moreट्रैफिक नियम का उल्लघंन करने वाले से 328 का कटा चालान
रांची: रांची के ट्रैफिक ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। पिछले दो दिनों में कुल 328 लोगों का नियम के उल्लंघन करने के मामले में चालान काटा गया है। इनमें 178, और 150 चालान शामिल है। ट्रैफिक एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने सोमवार को बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बिना हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस ,अनाधिकृत रूप से अपने चार पहिया वाहन के शीशे में ब्लैक फिल्म, अनाधिकृत रूप से सूचक पट्ट लगाकर घुमने वालों के खिलाफ…
Read Moreरांची में पीएलएफआई का उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद
रांची: राजधानी की पिठौरिया थाना पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के सक्रिय सदस्य सूरज महतो उर्फ सूरज गोप को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक पिस्टल, दो लोडेड मैगजीन, 10 गोली, दो मोबाइल फोन, 10 उग्रवादी पर्चा, एक बैग, वाहन रजिस्ट्रेशन कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड बरामद हुआ है। इसके अन्य तीन सहयोगी रात तथा जंगली क्षेत्र होने का लाभ उठाकर भाग गये। एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि रंगदारी के लिए क्रशर में आगजनी मामले का खुलासा करते हुए एक…
Read Moreआदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अबतक 25 गिरफ्तार
रांची: रांची पुलिस ने चुनाव आयोग की ओर से आदर्श आचार संहिता लागू करने के बाद से अबतक अवैध रुप से शराब के निर्माण और व्यापार एवं अवैध कार्यों में संलिप्त 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को बताया कि लोकसभा चुनाव के स्वतंत्र निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित कराने के लिए अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब निर्माण, भंडारण , व्यापार और तस्करी के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से सघन अभियान चलाया जा रहा है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अबतक विभिन्न थाना,ओपी…
Read Moreजेपीएससी कार्यालय का घेराव एक अप्रैल को
रांची: रांची के मोरहाबादी मैदान में शुक्रवार को जेपीएससी कार्यालय घेराव की रणनीति पर चर्चा के लिए एक बैठक हुई। तय हुआ कि राज्य के सभी जिलों से जेपीएससी के छात्र बापू वाटिका, मोरहाबादी पहुंचेंगे और वहीं से जेपीएससी कार्यालय पहुंच कर शांतिपूर्ण तरीके से घेराव करेंगे। झारखंड यूथ एसोसिएशन के संयोजक इमाम सफी ने कहा कि 11वीं जेपीएससी हड़बड़ी में गड़बड़ी कर दिया है। छात्रों के विरोध पर परीक्षा रद्द करने की बजाय जल्दबाजी में गलत उत्तर कुंजी जारी कर दिया, जिससे छात्रों में सरकार के प्रति काफी आक्रोश…
Read Moreबेड़ो प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर जामटोली मे राजी पाड़हा के समिति द्वारा सरना प्रार्थना सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे शामिल हुई : विधायक शिल्पी नेहा तिर्की
Md Mumtaz बेड़ो: बेड़ो प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर जामटोली पंचायत मे सरना धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस प्रार्थना सभा मे स्थानीय विधायक शिल्पी नेहा तिर्की पहुंची।। सरना स्थल मे सरना धर्म भक्तो के साथ पानी ढाल कर एवं माथा टेक्कर मांडर विधानसभा क्षेत्र के वासियो के सुख समृद्धि एवं उनके लम्बे जीवन के लिए प्रार्थना भी किया।। सरना स्थल मे विधिवत प्रार्थना के पश्चात विधायक ने उपस्थित तमाम लोगो को सम्बोधन किया। सम्बोधन करते हुए कहा कि आदिवासी सभ्यता संस्कृति को बरकरार बनाए रखने के लिए सरना प्रार्थना…
Read Moreउत्पाद विभाग की टीम ने नकली विदेशी शराब बनाने वाली एक बड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया
रांची: उत्पाद विभाग के सहायक उत्पाद आयुक्त अरुण मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने नामकुम के लोवाडीह में बुधवार देर शाम छापेमारी की और भारी मात्रा में अलग-अलग विदेशी ब्रांड की नकली शराब, खाली बोतले, स्प्रीट, स्टीकर और अन्य केमिकल जब्त किये हैं. छापेमारी के दौरान उत्पाद की टीम ने नकली शराब बनाने वाले किंगपिन नरेश सिंघानिया और उसके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है. उत्पाद की टीम गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है. नरेश सिंघानिया लंबे समय से नकली विदेशी शराब बना रहा था. इसकी सूचना उत्पाद…
Read Moreझारखंड में भाजपा ने चतरा से कालीचरण सिंह, धनबाद से ढुल्लू महतो और दुमका से सीता सोरेन को दिया टिकट
– भाजपा ने जारी उम्मीदवारों की पांचवीं सूची रांची: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार को उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में झारखंड की तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इनमें चतरा से कालीचरण सिंह, धनबाद से ढुल्लू महतो और दुमका से सीता सोरेन को मैदान में उतारा गया है। भाजपा ने इससे पहले अन्य उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। तीनों सीटों पर नए चेहरों को मौकाः चतरा लोकसभा सीट से कालीचरण सिंह को भाजपा ने उतारा है। सुनील कुमार…
Read Moreरांची एसएसपी ने होली पर हुड़दंगियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बाइक दस्ता किया रवाना
रांची: रांची एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर राजधानी रांची में होली पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बाइक दस्ता मुस्तैद है। शहर के आठ थाना क्षेत्रों में 40 बाइक पर 80 पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को तैनात किया गया है। प्रत्येक थाना क्षेत्र में पांच-पांच बाइक दस्ता को सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने रविवार को ब्रीफिंग कर रवाना किया। एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि माहौल खराब करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर है। यदि किसी को जबरन परेशान किया गया तो कार्रवाई की…
Read Moreचुनाव की नाइट ड्यूटी में लगे अधिकारियों-कर्मियों का पारिश्रमिक भत्ता बढ़ा
रांची: राज्य में लोकसभा चुनाव कराने के लिए आयोग दिन रात तैयारियों में जुटा है। चुनाव कार्य में ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए अलग भत्ता देने का भी प्रावधान किया जा रहा है। इसके मद्देनजर चुनाव कार्य में नाइट ड्यूटी करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को दिए जाने वाले अतिरिक्त पारिश्रमिक भत्ता को बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है। इसके अनुसार कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में हुई वृद्धि एवं सप्तम वेतन आयोग द्वारा संशोधित वेतनमान आदि को ध्यान में रखते…
Read Moreझारखंड में जल, थल और वायु मार्ग से मतदान कराने जाएंगे निर्वाचनकर्मी
संवेदनशील इलाके में विशेष चौकसी बरतने के निर्देश रांची: राज्य में लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में भी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना और पोलिंग पार्टी को सुरक्षित पहुंचाना प्रशासन के लिए चुनौती है। राज्य में लोकसभा चुनाव चार चरणों में होगा। इसके लिए सभी प्रशासनिक तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है। चार चरणों में होनेवाले चुनाव के लिए आयोग ने 29521 मतदान केंद्र बनाए हैं, जो पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव के तुलना में 57 मतदान…
Read More24 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
रांची: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हटिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन से एक तस्कर को 24 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम गुलशन कुमार बताया गया है। वह उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का रहने वाला है। इसके पास से चार पैकेट में कुल 24 किलो गांजा बरामद किया गया।बरामद गांजा का बाजार मूल्य दो लाख 40 हजार बताया जा रहा है। रविवार को मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर हटिया स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। हटिया रेलवे स्टेशन के…
Read More