चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति ने चिकित्सकों और पत्रकारों को किया सम्मानित

रांची : चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति ने पूजा पंडाल प्रांगण में रांची के कई चिकित्सकों को सम्मानित किया। मौके पर समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह ने रांची सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार को चुनरी ओढ़ाकर स्मृति चिह्न दिया।

इस दौरान सीएस ने कहा कि शहर के सभी इलाके में दुर्गोत्सव का आयोजन किया जाता है लेकिन चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति की परंपरा अनूठी और सराहनीय है। रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉ विकास कुमार ने कहा कि मरीजों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। मां भवानी की पूजा के बीच सम्मान मिलने से मनोबल ऊंचा होता है। मां दुर्गा हम लोगों को शक्ति दें, ताकि और अच्छे ढंग से मरीजों की सेवा कर सकें। इस दौरान कई पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।

Related posts