छठ पूजा को देखते हुए मुखिया ने पंचायत के सभी छठ घाटों का किया निरीक्षण

छठ घाटों पर बहाल करवाई गई सभी मूलभूत सुविधाएं तो चपुआडीह में छठ व्रतियों के लिए किया जा रहा है छठ घाट का निर्माण

गिरिडीह:- बेंगाबाद प्रखण्ड मुखिया संघ अध्यक्ष सह चपुआडीह पंचायत के मुखिया मो. शमीम ने आगामी छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए पंचायत के सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया और वहां पर उपलब्ध सुविधाओं एवं कमियों का जायजा लिया।

मुखिया मो. शमीम ने अपने भ्रमण के दौरान पंचायत के मुंडहरी, बिशनपुर, डुमरजोर, सोबराजपुर, फुच्चो एवं बिराजपुर आदि गांवों में निर्मित छठ घाटों का जायज़ा लिया। बताते चलें कि मुखिया मो. शमीम के सौजन्य से छठ पूजा को देखते हुए चपुआडीह में एक नया छठ घाट का निर्माण करवाया जा रहा है।

मौके पर मुखिया मो. शमीम ने कहा कि छठ पूजा एक महान धार्मिक आस्था का त्यौहार है। इस त्यौहार के दौरान उनके द्वारा साफ-सफाई का व्यापक प्रबंध किया जाता है। छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी छठ घाटों को सुविधासंपन्न किया जा रहा है। छठ घाटों एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं रौशनी का समुचित प्रबंध किया जाएगा।

उन्होंने अपने पंचायत एवं बेंगाबाद प्रखण्ड वासियों को छठ पूजा की बधाई देते हुए सभी से शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में मिल-जुलकर त्यौहार मनाने का आग्रह किया।

Related posts