चित्रांश परिवार ने समर्पित किया भगवन चित्रगुप्त जी को वार्षिक आय – व्यय का लेखा-जोखा

टंडवा : “लेखनि-कटनि हस्त चित्रगुप्त! नमोऽस्तुते।” श्लोक के साथ टंडवा के विभिन्न क्षेत्रों के चित्रांश परिवार ने लेखनि को गति प्रदान करने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा की और वार्षिक लेखा-जोखा भगवान को समर्पित किया। इस दौरान टंडवा के खद्धैया,वृंदा, कसियाडीह, टंडवा में सामूहिक रुप से पूजा अर्चना की। इस पूजा सबसे बडी महत्ता है कि हर चित्रांश परिवार सालाना आय-व्यय की वार्षिक लेखा-जोखा का व्यौरा भगवान के चरणों में समर्पित करते हैं जो कि अद्वितीय रुप से की जाती है। खधैया में सामूहिक पूजा में किशोरी मोहन प्रसाद, अनिल सिन्हा, विजय सिन्हा, मनोज सिन्हा, सच्चिदानंद प्रसाद, विकास अंबष्ट, विनय सिन्हा, भोला प्रसाद, प्रकाश सिन्हा, अनूप सिन्हा, प्रदीप सिन्हा, निरज सिन्हा , राकेश सिन्हा, अमित सिन्हा, पियुष सिन्हा, शुभम सिन्हा, आर्यन, किसन, सावन, प्रतीक, रौनक, आनंद, उज्ज्वल लाला, सुधांशु सिन्हा, उत्कर्ष, पार्थ आदि शामिल हुए । साथ हीं सभी घरों में बहनो ने अन्नकूट कर भाईदूज की पूजा की और सूती के रक्षा सूत्र भाई की कलाई पर बांध उनके दिर्घायु रहने की कामना की।

Related posts