दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन व्यक्ति घायल, दो की स्थिति गंभीर

मेदिनीनगर: सतबरवा थाना क्षेत्र के पत्थल चट्टी गांव में दो पक्षों के बीच हुवे मारपीट में शुक्रवार की रात महिला सुभावती देवी उम्र 45 वर्ष, अर्जुन चौधरी उम्र 35 वर्ष, सीमा देवी उम्र 34 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।इसके बाद परिजनों के द्वारा तीनों घायलों को इलाज के लिए सतबरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां चिकित्सको ने तीनो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां इलाज के बाद भी अर्जुन चौधरी और सुभावती देवी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वही इस घटना के बाद परिजनों के द्वारा इसकी जानकारी सतबरवा थाना की पुलिस को दी गई। वही घटना की जानकारी मिलते ही सतबरवा थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है। वही इस घटना के बारे में घायल अर्जुन चौधरी ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 10 बजे उसके भाई सरबजीत चौधरी रेलवे थर्ड लाइन प्राइवेट कंपनी में गार्ड का काम करने गए हुए थे। इसी बीच कंपनी में गांव के छोटू चौधरी, नंदकुमार चौधरी, विनोद चौधरी, अरुण चौधरी सहित अन्य लोग वहां पहुंचे और सरबजीत से रेलवे का प्लेट और छड मांगने लगे। नहीं देने पर सरबजीत के साथ गाली गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए। इस घटना को देखकर रेलवे थर्ड लाइन में कार्यरत अन्य कर्मी वहां पर जुटे तो उन्हे देख सभी लोग वहा से फरार हो गए। इसके वे सब लोग गांव पहुंचे और सरबजीत के परिजनों को लाठी डंडे लोहे के रॉड से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।सभी घायलों का इलाज मेदिनीनगर सदर अस्पताल में चल रहा है।

Related posts