भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता को लेकर कांग्रेसियों ने श्यामडीह में की सभा

कतरास: फरवरी में धनबाद में प्रस्तावित भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम की सफलता को लेकर मंगलवार को श्यामडीह में कांग्रेस की सभा हुई। पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि न्याय और अधिकार से वंचित लोगों के लिए ही न्याय यात्रा चल रही है। वैसे लोगों को हक अधिकार दिलाना ही पार्टी का उद्देश्य है। उन्होंने कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील लोगों से की। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने पार्टी के कार्यक्रम पर विस्तृत प्रकाश डाला अध्यक्षता राजेश राम व संचालन राहुल महतों ने किया। लगनदेव यादव, प्रदीप पांडे, जनक लाल, करीम अंसारी, पिंकू पांडेय, जियाउल हक, समद अंसारी, बलराम महतों, शौकत खान, विनोद शर्मा, योगेंद्र रजक, राजकुमार अग्रवाल, रामरतन मंडल, अजय पासवान आदि मौजूद थे।

Related posts