आरपीआई अम्बेडकर प्रदेश संगठन सचिव प्रवीण कुमार रंजन की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया 

Md Mumtaz

रांची: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अंबेडकर के प्रदेश संगठन सचिव प्रवीण कुमार रंजन की अध्यक्षता में रांची के हेहल में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन सचिव प्रवीण कुमार रंजन ने सर्व प्रथम डाक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर में माल्यार्पण किया जिसके बाद आरपीआई अम्बेडकर के कार्यकर्ता ने अम्बेडकर की तस्वीर पर बारी बारी से माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। मौके पर श्री रंजन ने कहा कि आज का दिन पूरे भारतवासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। देश का संविधान कई सिद्धांतों को समेटे है जिनके आधार पर देश की सरकार और नागरिकों के लिए मौलिक राजनीतिक सिद्धांत प्रक्रियाएं अधिकार दिशा-निर्देश कानून वगैरह तय किए गए हैं। 26 नवंबर 1949 में भारतीय संविधान सभा की ओर से संविधान को अंगीकार किया गया था। संविधान दिवस मनाने की परंपरा की शुरुआत साल 2015 से की गई। संविधान दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। इसकी मुख्य ये है कि 26 नवंबर 1949 में भारतीय संविधान सभा की ओर से संविधान को अंगीकार किया गया था। संविधान दिवस मनाने की परंपरा की शुरुआत साल 2015 से की गई । वही उन्होंने कहा कि कुछ राजनैतिक दलों के द्वारा हमारे संविधान को बदलने की साज़िश भी की जा रही है जो बर्दाश्त नहीं है। मौके पर रामकुमार नायक, बिरेंद्र मुंडा हेमा मिंज धर्मशिला देवी सहित अन्य कई लोग शामिल थे।

Related posts