भ्रष्टाचार मुक्त समाज के लिए गांधी के रास्ते चलना होगा – दीप नारायण सिंह

गोमो: 30 जनवरी को श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पुण्य तिथि मनाई गई। जिसमें मुख्य रूप से जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुरुआत महात्मा गांधी जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने कहा कि ग्राम स्वराज की स्थापना और भ्रष्टाचार से मुक्त के लिए गांधी के रास्ते चलना होगा। श्री सिंह ने कहा कि गांधी जी अहिंसा के रास्ते चल कर देश को आजादी दिलाई। आज इनके पुण्य तिथि के अवसर पर हम भ्रष्टाचार मुक्त समाज के लिए शपथ लें। इस अवसर पर जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिन्दु देवी, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ धनबाद जिला अध्यक्ष इम्तियाज खान, जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ धनबाद जिला महासचिव अशोक कुमार दास, जमशेद अंसारी, राजेश शर्मा, शब्बीर अंसारी, सुभाष सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts