अपराधियों ने युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

मेदिनीनगर : गढ़वा थाना क्षेत्र के मझिआव गांव निवाशी ललन पांडे के पुत्र हर्ष पांडे को अज्ञात अपराधियों ने गुरुवार की रात बाया पैर में गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया की हर्ष पांडे सदर प्रखंड के राजवाडीह बड़का गांव में अपने रिश्तेदार के घर रह कर पढ़ाई करता है।

गुरुवार की रात वह बाइक पर सवार होकर कही जा रहा था।इसी बीच रास्ते में उसे किसी व्यक्ति से झगड़ा हो गया।इसी बीच अपराधियों ने हर्ष पांडे के पैर में गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।इसके बाद स्थानीय लोगो के द्वारा घायल को इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल हर्ष का इलाज करवा रहे हैं।वही घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय अपने दल बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचकर घायल व्यक्ति से घटना के बारे में पूछताछ की।वही थाना प्रभारी ने बताया कि घायल व्यक्ति जिस जगह पर घटना के बारे में बता रहा है।वहां के लोगों ने इस तरह की घटना के बारे में कुछ भी नहीं बता रहे हैं। वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

Related posts