जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर द्वारा साकची धालभूम क्लब मैदान में आगामी 25 मार्च को जीण माता का 19 वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। समारोह के दौरान दोपहर में मां भवानी जीण शक्ति का महामंगल पाठ और संध्या में भजनों की अमृत वर्षा होगी। महा मंगलपाठ 1501 महिलाओं द्वारा किया जायेगा। इसके लिए बाहर से प्रसिद्ध 11 पाठ वाचक कलाकार शहर आ रहे हैं और जो संगीतमई नृत्य नाटिका (देवांजली डांस ग्रुप के कलाकारों) की प्रस्तुति के साथ पाठ का वाचन एक साथ करेंगें। साथ ही कोलकात्ता के कारीगरों द्वारा फूलों से माता का भव्य दरबार भी सजाया जायेगा। इस संबंध में श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर के विनोद खन्ना एवं सुनील देबूका ने संयुक्त रूप से रविवार एक प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर बताया कि 19 वां वार्षिक महोत्सव को लेकर संस्था के सभी सदस्यों के सहयोग से तैयारियां चल रही हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि महामंगल पाठ के लिए कूपन का वितरण का शुभारंभ कर दिया गया हैं। इसके लिए कोई भी भक्त संस्था के किसी भी सदस्य से संपर्क कर सकते हैं।
साकची धालभूम क्लब में सजेगा जीण माता का भव्य दरबार
