सिदगोड़ा स्वर्णरेखा नदी से शव बरामद, पुलिस पहचान में जुटी 

 

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बाबूडीह लाल भट्टा के पास स्वर्णरेखा नदी से रविवार की सुबह एक शव देखा गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना संबंधित थाने को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोग नदी में नहाने के लिए गए थे। इसी बीच उनकी नजर पानी में तैरते हुए शव पर पड़ी। शव सड़ चुका था। साथ ही शव के शरीर पर काले रंग की टीशर्ट और काले रंग का हाफ पैंट था। उसकी उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस शव की पहचान करने में जुटी हुई है।

Related posts