बड़कागांव में बसंती दुर्गा पूजा समिति द्वारा निकाला गया कलश यात्रा

संजय सागर

बड़कागांव : बड़कागांव के बसंती दुर्गा मंदिर में माता दुर्गा की षष्टी रूपा माता कात्यानी की पूजा के मौके पर बसंती दुर्गा पूजा समिति के नेतृत्व मे कलश यात्रा सह शोभा यात्रा निकाली गई. इसमें महिलाएं ,युवतियां एवं बच्चों ने कलश लेकर शामिल हुए. इसमें रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा भी शामिल हुए.कलश यात्रा की शुरुआत दुर्गा मंदिर से शुरू किया गया. जो डेली मार्केट कोरियाडीह, गोविंदडीह ,गौरव बाजार, लोहार टोला, दुसाध मोहल्ला, अंबेडकर मोहल्ला, बरगद मोहल्ला मुस्लिम मोहल्ला, रेंज ऑफिस, बड़कागांव मुख्य चौक, थाना रोड होते हुए छावनियां नदी पहुंचा. जहां माता गंगा की स्तुति कर कलश यात्रियों ने जल भरकर पुन: दुर्गा मंदिर पहुंचे. एवं माता कात्यानी की पूजा अर्चना की गई. रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा, के नेतृत्व में कलश यात्रियों को शरबत पिलाया गया. एवं मंदिर स्थल में भी बसंती दुर्गा पूजा समिति द्वारा भी चना एवं शरबत श्रद्धालुओं को दिया गया. कलश यात्रा में बड़कागांव मध्य पंचायत के मुखिया मोहम्मद तकरीमुला खान, महासमिति के अध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा एवं बसंती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार वर्मा, सचिव मनोज सोनी, कोषाध्यक्ष महेश सोनी, उपाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद, राजू सोनी, मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, संरक्षक मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, रामसेवक सोनी, मीडिया प्रभारी संजय सागर, पूजा प्रभारी राजू साव, शंभू सोनी, संयोजक सरोज सोनी, मनोरंजन मंत्री शंभू चौरसिया, सांवरमल अग्रवाल, बृजेश वर्मा, लखनलाल विश्वकर्मा, रवि सोनी, अर्जुन सोनी ,दीपक वर्मा , प्रकाश सोनी, सरोज सोनी चंदन कुमार सोनी, रामू सोनी आदि शामिल हुए.

Related posts