डीवीसी के चेयरमैन ने सरयू राय से कहा दामोदर में नहीं गिराएंगे छाई और राख, भविष्य में नहीं दोहराई जाएगी गलती

रांची/जमशेदपुर : बोकारो थर्मल पावर स्टेशन बीते कई दिनों से छाई और राख दामोदर नद में गिरा रहा था। वहीं जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने इस संदर्भ में झारखंड राज्य प्रदूषण बोर्ड के अध्यक्ष, मुख्य सचिव, झारखंड सरकार, अपर मुख्य सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उपायुक्त बोकारो को पत्र लिखकर गहरी नाराजगी जताई थी।

उन्होंने लिखा था कि अनेक वर्षों के हमारे प्रयास से दामोदर नदी स्वच्छ हुआ है। मगर बोकारो थर्मल ने अपनी पुरानी हरकत फिर से शुरू कर दी है.श। सोनार और दामोदर में छाई और राख चोर दरवाजा से सीधे बहा रहा है। पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए बोकारो थर्मल पर कारवाई करें। साथ ही अविलंब छाई और राख सोनार के माध्यम से दामोदर नदी में प्रवाहित करने से रोकें। उनके इस पत्र के आलोक में सोमवार विधायक सरयू राय से डीवीसी के चेयरमैन ने फोन पर बात कर उन्हें आश्वस्त किया कि भविष्य में इस तरह की कोई गलती दोहराई नहीं जाएगी। इससे पूर्व दामोदर घाटी निगम के कार्यकारी निदेशक परिचालन संजय कुमार घोष, कार्यकारी निदेशक मानव संसाधन राकेश रंजन, सीनियर जीएम बीटीपीएस एसएन प्रसाद, सीनियर जीएम संजय कुमार ने रांची में सरयू राय, युगांतर भारती के कार्यकारी अध्यक्ष अंशुल शरण, दामोदर बचाओ आंदोलन के संयोजक प्रवीण कुमार सिंह से शिष्टाचार भेंट भी की। इस दौरान संजय कुमार घोष ने राख और छाई सीधे दामोदर नदी में गिराने पर तकनीकी सपष्टिकार दिया।

उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद तुरंत उत्पादन को रोक दिया गया। साथ ही उन्होंने सरयू राय को आश्वस्त किया कि ऐसा जघन्य अपराध पुनः नहीं होगा।

Related posts