कदमा में लोकसभा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन 

जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जमशेदपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के कर कमलों द्वारा शनिवार जमशेदपुर महानगर के पश्चिम विधानसभा स्थित कदमा “मंडल चुनावी कार्यालय” का उद्घाटन किया गया। इस दौरान कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने फीता काटकर मंडल कार्यालय का विधिवत रूप से उद्घाटन भी किया। मौके पर मुख्य रूप से महानगर जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, नंदजी प्रसाद, चंद्रशेखर मिश्रा, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, रामबाबू तिवारी, देवेंद्र सिंह, अजय श्रीवास्तव, कमल किशोर, अनिल मोदी और रीता मिश्रा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts