आपसी विवाद में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल

मेदिनीनगर : सतबरवा थाना क्षेत्र के झाबर गांव निवासी कपड़ा दुकानदार जलील अंसारी और उनके पुत्र इल्याश अंसारी को उसी गांव के अभिषेक दुबे ने रविवार की सुबह लोहे के रॉड और इट से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इसके बाद स्थानीय दुकानदारों के द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए सतबरवा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों बाप बेटे को बेहतर इलाज के लिए मेदनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। चाहे इलाज के बाद भी इल्याश अंसारी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बारे में घायल जलील अंसारी ने बताया कि रविवार की सुबह झाबर गांव के अभिषेक दुबे उनके दुकान पर पहुंचे और कपड़ा लेने को लेकर भी बात करने लगे इस बीच मेरे बेटे इल्याश अंसारी और उनके बीच बहस होने लगी। इस बीच अभिषेक दुबे ने लोहे के रॉड से मेरे बेटे इल्याश अंसारी के ऊपर हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसके बाद स्थानीय दुकानदारों के द्वारा इस घटना की जानकारी जब हमें मिली तो मैं भी घटनास्थल पर पहुंचा। घटनास्थल पर पहुंचते ही अभिषेक दुबे ने हमारे ऊपर भी हमला कर दिया जिसमें हम दोनों बाप बेटे गंभीर रूप से घायल होगा।वही इस घटना के बाद घायल के द्वारा घटना से संबंधित मामला सतबरवा थाना में दर्ज कर दिया गया है। मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

Related posts