बढ़ते ठंड के मद्देनजर मानगो नगर निगम ने की अलाव की व्यवस्था

जमशेदपुर: बढ़ते ठंड के मद्देनजर उपायुक्त के निर्देश पर मानगो नगर निगम क्षेत्र के चौक चौराहों में अलाव जलाने का कार्य किया जा रहा हैं। इस संबंध में उपनगर आयुक्त सुरेश यादव ने बताया कि तापमान में गिरावट और बढ़ते ठंड को देखते हुए चौक चौराहों पर अलाव जलाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं ठंड में राहगीरों के लिए असुविधा न हो। साथ ही सड़क किनारे फुटपाथ के आस-पास रहने वाले लोगों को ठंड से कठिनाई न हो। इस दौरान मानगो चौक, डिमना चौक, पारडीह, एमजीएम आदि जगहों के चौक चौराहा पर अलाव जलाने का कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि ठंड को देखते हुए प्रतिदिन चौक चौराहा के आस-पास अलाव जलाया जाएगा।

Related posts