हाउसिंग कॉलोनी में शरारती तत्वों ने झोपड़ी में लगाई आग, पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से बुझाया गया

मेदिनीनगर: शहर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कलोनी में गुरुवार की शाम सरारती तत्वों के द्वारा हाउसिंग कलोनी स्थित यज्ञ स्थल के झोपड़ी में आग लगा दिया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी शहर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही टीओपी 3 टाइगर मोबाइल के जवान आरिफ खान, मनोज कुमार, शरवन कुमार, सत्येंद्र यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से झोपड़ी में लगे हुए आग को बुझाया। आग लगने की घटना को देखने के लिए वहां पर स्थानीय लोगों की सैकड़ो की उमड़ी हुई थी। वही इस घटना के बाद से पुलिस आग लगने से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई।

Related posts