हजारीबाग में पांच आरोपितों को भेजा जेल

हजारीबाग: जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत बलोदर गांव में पक्की सड़क एवं पुल निर्माण कार्य कर रहे लाल कंस्ट्रक्शन में कार्यरत जेसीबी को जलाने के प्रयास और फायरिंग के मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव, हजारीबाग के नेतृत्व में पुअनि मुकेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी बड़कागांव थाना, थाना रिजर्व गार्ड एवं विशेष छापेमारी दल ने सुलेन्द्र गंझू, एरियल सिंह भोक्ता उर्फ एरियल गंझू उर्फ बल्लू भोक्ता, राजेश गंझू उर्फ बंधन गंझू को पकड़ा। इनकी निशानदेही पर सुनील यादव, प्रिंस कुमार सिंह को कोडरमा जयनगर स्थित घर से गिरफ्तार किया गया। शेष अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है। इनके पास से पुलिस ने कट्टा, गोली और मोबाइल बरामद हुआ है।

Related posts