मेदिनीनगर: मनातू थाना की पुलिस ने महिला के साथ छेड़खानी करने के आरोप में मनातू थाना क्षेत्र के पन्नाडीह गांव निवासी बैजनाथ बैठा उम्र 50 वर्ष को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव ने बताया कि पन्नाडीह गांव की एक महिला जो आंगनबाड़ी में सेविका है।वह कुछ दिन पहने घर में आंगनबाड़ी जाने के लिए कपड़ा बदल रही थी। इसी बीच गांव का बैजनाथ बैठा टांगी लेकर महिला के घर घुस गया और महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। छेड़खानी करने पर महिला चिल्लाने लगी। महिला को चिल्लाते देख आसपास के ग्रामीण जनता महिला के घर पहुंचे। तब तक आरोपी बैजनाथ बैठा वहां से फरार हो गया था। इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी मनातू थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित महिला से घटना से संबंधित मामले की जानकारी ली।वही घटना के बाद महिला के द्वारा थाना में छेड़खानी से संबंधित लिखित आवेदन दिया गया। आवेदन के आधार पर पुलिस ने आरोपी बैजनाथ बैठा को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
महिला के साथ छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
