टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन ने वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

जमशेदपुर : टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन द्वारा 18 से 20 जनवरी तक टाटा स्टील स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, वेस्ट बोकारो में आयोजित 12 वें वार्षिक फूल और सब्जी प्रदर्शनी का गुरुवार शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर अनुराग दीक्षित महाप्रबंधक वेस्ट बोकारो डिवीजन टाटा स्टील ने रक्षा दीक्षित, महेश प्रसाद अध्यक्ष राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन और पीके सिंह सचिव राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन भी किया। इस दौरान अनुराग दीक्षित ने कहा कि क्षेत्र के प्रकृति, कला और संस्कृति से जुड़े लोगो और संस्थाओं को टाटा स्टील वेस्ट बोकारो वार्षिक पुष्प एवं सब्जी प्रदर्शनी के माध्यम से एक मंच प्रदान करता है। जिससे सामुदायिक गौरव और रचनात्मकता की भावना को बढ़ावा मिलेगा। पिछले वर्ष आशा से ज्यादा लोगो की भागीदारी रही। जिसे देखते हुए इस वर्ष हमने इस प्रदर्शनी को और बड़े पैमाने पर आयोजित किया है। ताकि अधिक से अधिक लोग और संस्थाएं इसका लाभ उठा पाएं। इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में विभिन्न संस्थानों, वेंडर पार्टनर्स और स्कूलों के कुल 54 स्टॉल के साथ 12 फूड स्टॉल भी लगाए गए है। कार्यक्रम में सैंड पेंटिंग, रंगोली, स्केच पेंटिंग, कलर पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट के अलावा आस-पास की नर्सरी के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही झारखंड की संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। जिसका समापन 20 जनवरी को होगा। मौके पर बीवी सुधीर कुमार चीफ कोल बेनीफिशियेशन वेस्ट बोकारो, राजेश पटेल चीफ क्वेरी एबी, मजहर अली चीफ इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्स, राजेश कुमार चीफ सीईपी, प्रवीण हेड प्लानिंग टाटा स्टील समेत अन्य अधिकारी, यूनियन पदाधिकारी, कर्मचारी और समुदाय के लोग मौजूद थे।

Related posts