अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महासचिव कर्नल महेश गांधी का हुआ निधन

जमशेदपुर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर में वर्षों से अपनी सेवा देने वाले प्रिय, हंसमुख, कर्मठ, मिलनसार और सेवाभावी संगठन के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महासचिव कर्नल महेश गांधी के निधन की खबर गुरुवार को मिली।

उनका जाना सैन्य समाज एवं नागरिक परिवेश के लिए भारी क्षति है। उनके निधन पर परिषद प्रतिनिधियों ने भावभीन श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री ने उनके निधन पर शोक भी जताया। संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने उनसे मुलाकात कर अपनी यादें साझा कर उन्हें नमन किया। उनका जाना संगठन के साथ साथ सभी के लिए अत्यंत दुखद है। वर्ष 2009 में लौहनगरी के पूर्व सैनिकों को उनके द्वारा प्रशिक्षित होने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ था।

उस तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्मारोह में महेश गांधी ने संगठन को किस तरह राज्यों में मजबूत करना है, इसपर सभा को संबोधित भी किया था। वे वर्तमान में संगठन विस्तार के कर्मठ स्वयंसेवक थे। ईश्वर उनकी आत्मा को परमधाम प्रदान करें।

Related posts