परसुडीह में झारखंड राज्य स्तरीय इंडियन अबेकस ओलंपियाड 2024 का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : झारखंड राज्य स्तरीय इंडियन अबेकस ओलंपियाड 2024 का आयोजन परसुडीह स्थित खासमहल में किया गया। जिसमें झारखंड के सभी प्रमुख शहरों के छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रोफेसर संजय पात्रो डीन एक्सएलआरआई जमशेदपुर सभी प्रतिभागियों को प्रेरित करने के लिए बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस आयोजन का उद्देश्य सभी स्तर के छात्रों को एक मंच पर लाना और उनके मानसिक अंकगणित और मस्तिष्क कौशल का आकलन करना था। इस कार्यक्रम का आयोजन इंडियन अबेकस झारखंड ने किया। इस दौरान विजेताओं और भाग लेने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र, पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया गया। मौके पर इंडियन अबेकस झारखंड के स्टेट हेड संजीव सिंह ने कहा कि सभी छात्र पिछले तीन माह से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे थे। इंडियन अबेकस केवल संख्याओं और गणना के बारे में नहीं है। बल्कि यह अरिथमेटिक को आसान और स्ट्रेस फ्री बनता है। साथ ही छात्रों के मस्तिष्क शक्ति, एकाग्रता और पिक्चर मेमोरी को भी बढ़ाता है।

Related posts