40 हजार का इनामी शार्प शूटर हरीश सिंह गिरफ्तार

जमशेदपुर : पुलिस ने गैंगस्टर अखिलेश सिंह के शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि गैंगस्टर अखिलेश सिंह के मुख्य शूटर हरीश सिंह को पुलिस ने बिहार के पटना से गिरफ्तार किया है। जमशेदपुर पुलिस रविवार को इस पूरे मामले का खुलासा करेगी।

हरीश सिंह के खिलाफ झामुमो नेता सह ट्रांसपोर्टर उपेंद्र सिंह की कोर्ट परिसर में हुई हत्या समेत लूट, आर्म्स एक्ट के 12 मामले दर्ज हैं। हरीश सिंह, छोटू सिंह उर्फ रेहान के नाम से भी जाना जाता है। 30 नवंबर, 2016 को जमशेदपुर न्यायालय परिसर में उपेंद्र सिंह की हत्या हरीश सिंह ने की थी। मूल रूप से बिहार भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र स्थित नसरत निवासी हरीश सिंह उर्फ छोटू सिंह उर्फ मोहम्मद रेहान पर हाल ही में 40 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

Related posts