बड़कागांव में गायत्री हवन का आयोजन

बड़कागांव : गायत्री परिवार के तत्वाधान में बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर राम जानकी मंदिर में गायत्री हवन यज्ञ का आयोजन . इसका नेतृत्व ब गायत्री परिवार के पिंटू गुप्ता ने किया. गायत्री हवन यज्ञ हजारीबाग के शक्तिपीठ के प्रतिनिधि रामनाथ प्रिंगराज व शीला भारती ने मंत्र उच्चारण के साथ करवाया एवं कथा वाचन प्रस्तुति की. रामनाथ प्रिंगराज ने कहा कि 1000 गायत्री मंत्रों का जाप करने एवं दूध, दही, घी एवं शहद को मिलाकर किए गए हवन से चेचक, आंखों के रोग एवं पेट के रोग समाप्त हो जाते है.

गायत्री मंत्रों के साथ नारियल का चूरा एवं घी का हवन करने से शत्रुओं का नाश हो जाता है. नारियल के चूरे में यदि शहद मिला दिया जाए तो सौभाग्य में वृद्धि होती है.

लक्ष्मी की इच्छा रखने वाले मनुष्यों को गायत्री के साथ रक्त कमल के पुष्पों से हवन करना चाहिए. इससे शोभा, पुष्टि और कीर्ति भी मिलती है.पिंटू गुप्ता ने कहा कि हर महीने गायत्री हवन यज्ञ होने से क्षेत्र के वातावरण शुद्ध होता है.

मौके पर पुजारी चिंतामणि महतो, गायत्री देवी, पिंटू गुप्ता, मोनिका गुप्ता, रविंद्र गुप्ता ,कैलाश महतो, यशोदा देवी, झरना देवी, , अंतू महतो, बंधन महतो, इंग्लेश सोनी ,रीता कांदू ,माही कुमारी, स्मृति कुमारी, शिवम कुमार ,श्वेता कुमारी, माला देवी, धनेश्वरी देवी, मयंक कुमार, सविता देवी ,सुनीता देवी, चंदा देवी,  सोनी देवी ,राशि गुप्ता, डोमन महतो आदि ने मुख्य भूमिका निभाई.

Related posts