गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित हो – सतनाम सिंह गंभीर

– मुख्यमंत्री को ट्वीट कर रखी मांग

जमशेदपुर : आगामी 17 जनवरी को सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती झारखंड में मनाई जा रही है। मगर झारखंड सरकार द्वारा सरकारी अवकाश की घोषणा नहीं की गई है। जिससे सिखों में उदासी है। उक्त बातें ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीटर पर ट्वीट कर कही। उन्होंने मुख्यमंत्री से यह भी मांग की है कि 17 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित किया जाए। साथ ही सभी विद्यालयों में छुट्टी भी घोषित की जाए।

Related posts