गुरुपर्व में सिरोपा और होर्डिंग पर रोक पर सम्मानित किए गए प्रधान भगवान सिंह

जमशेदपुर : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान भगवान सिंह द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 554 वें प्रकाश पर्व पर निकली नगर कीर्तन में होर्डिंग पर गुरुओं की तस्वीर और सिरोपा पर रोक लगाने की सकारात्मक पहल के लिए शहर के प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने शनिवार उन्हें सम्मानित किया। साथ ही पत्रकारिता के क्षेत्र में सिख कौम की सेवा के लिए प्रवक्ता बलजीत संसोआ का भी सम्मान किया गया। इस दौरान सीजीपीसी कार्यालय में हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने गुरमत प्रचार सेंटर का प्रतिनिधित्व करते हुए भगवान सिंह और बलजीत संसोआ को गुरबाणी लिखी स्मारिका भेंटकर उनका सम्मान भी किया। वहीं जमशेदपुरी का कहना है कि इस पहल के लिए पूरी सीजीपीसी की टीम सम्मान की हकदार है। जबकि भगवान सिंह ने कहा कि संगत को गुरुमत अनुसार गुरु घर से जोड़ने के लिए सीजीपीसी तत्पर है। साथ ही संगत के सहयोग से कौम हित में आगे भी सकारात्मक फैसले लिए जा सकते हैं। इसी तरह शहर के युवा प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने होर्डिंग की गैरमौजूदगी और सिरोपा न देने के क्रम पर सख्त रहने के लिए सरदार भगवान सिंह के नेतृत्व की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी अमृतसर के आदेश को लागु कर भगवान सिंह की टीम ने एक उदहारण पेश किया है। इसकी जितनी भी सराहना की जाय वह कम है। मौके पर महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, सुरेंदर सिंह छिंदे, प्रभजोत सिंह, चरणजीत सिंह, सुखराज सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

Related posts