गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपाइयों ने किया गुरु जनों को सम्मानित

टंडवा : गुरू पूर्णिमा के अवसर पर भाजपाइयों के द्वारा कई गुरु जनों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष संजीव पांडेय एवं भाजपा नेता ईश्वर दयाल पांडेय के संयुक्त नेतृत्व में किया गया। जिन गुरु जनों को सम्मानित किया गया उसमें प्रमुख रूप में किसुनपुर निवासी सेवा सेवा निवृत्त शिक्षक बिरंची पाठक, सेरेनदाग निवासी सेवा निवृत्त शिक्षक बालेश्वर प्रसाद साहु, शिक्षाविद्य बिशुन साव थे, इन सबों को अंग वस्त्र देकर एवं शुभ संस्कार व राष्ट्र निर्माण के संकल्प पत्र के साथ सम्मानित किया गया। इस सम्मान के अवसर पर भाजपा नेता ईश्वर दयाल पांडेय ने कहा कि गुरू के संबंध में कहा गया है कि

गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरः।
गुरु साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥

अर्थात गुरू शिष्यों के ह्रदय में शुभ संस्कारों के सर्जक के नाते ब्रह्मा हैं, उनके रक्षण वर्धन के नाते विष्णु हैं तथा अशुभ संस्कारों, कुप्रवृत्यों एवं अंतर्विकारों के अपाकरण के कारण साक्षात प्रलयंकर शंकर हैं। गुरू शिष्य के अज्ञानांधकार को दूर करता है तब ही लोग शुभ संस्कार युक्त व राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सम्मानित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संजीव पांडेय, भाजपा नेता ईश्वर दयाल पांडेय, फूलचंद साव, प्रो० प्रमोद पाठक, झमन साव, हीरालाल साव व अन्य थे।

Related posts