नीलाम्बर पीताम्बर सनशाईन इंग्लिश मीडियम स्कूल में हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन

Md Mumtaz

खलारी: जामडीह स्थित नीलाम्बर पीताम्बर सनशाईन इंग्लिश मीडियम स्कूल में रविवार को बच्चों के द्वारा निर्मित हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन चुरी पश्चिमी पंचायत मुखिया शांति देवी तथा विद्यालय निदेशिका अनिता गंझू ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। फूलों झानो, सावित्रीबाई फुले और फूलन देवी हाउस के बच्चों के द्वारा हाथों से बनाए गए लाल किला सहित कई एतिहासिक धरोहर व मिट्टी के खिलौनों का प्रदर्शन किया। मौके पर विद्यालय निदेशिका अनिता गंझू ने कहा कि बच्चों के द्वारा अपने हाथों से बनाए गए एक से बढ़ कर कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है। मुखिया शांति देवी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने से बच्चों का ज्ञान बढ़ता है और उनका बौद्धिक विकास होता है। वहीं बच्चों के अभिभावकों को बच्चों का परिक्षा फल रिर्पोट भी वितरण किया गया। मौके पर शिक्षिका अनिता टोप्पो, अनिता तिग्गा, शबा रहमत कुलवंती उरांव, सुमन कुमारी, निराशो देवी, विमल उरांव, हायना गंझू, शिवनाथ गंझू, संजय गंझू, संतोष उरांव, राजकुमार गंझू सहित बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।

Related posts