होमगार्ड जवानो ने सर्वोच्य न्यायालय के आदेश पर खुशी व स्वागत  समारोह किया

बोकारो : झारखंड वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले मां अंबे गार्डन सेक्टर 2D  काली मंदिर, में सर्वोच्य न्यायालय के आदेशों का खुशी व स्वागत  समारोह किया गया। जिसमे इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जेएमएम के  मंटू यादव और प्रतिनिधि कलम हसन मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित हुए। वहीं होमगार्ड जवान के अध्यक्ष ने  होमगार्ड की समस्याओं पर भी  चर्चा की और सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को सरकार द्वारा लागू करवाने  की मांग की। सर्वोच्च न्यायालय ने आदेश जारी किया है कि होमगार्ड जवानों को झारखंड पुलिस के सिपाही की तरह समान काम का समान वेतन मिले।
 राज्य के 20 हजार होमगार्ड जवानों को फायदा होगा। 12 जनवरी 2023 को झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा दायर एसएलपी की सुनवाई के दौरान आदेश दिया था कि होमगार्ड जवानों को तीन माह के अंदर पुलिसकर्मियों के अनुमान्य मूल वेतन के बराबर समान कार्य का समान वेतन का लाभ दिया जाए। जिसपर जे एम एम के नेताओं ने भी भरोसा देते हुए कहा की हम लोग आपलोगों की बातों से सरकार को अवगत कराने का काम करते हुए कोशिश रहेगा की सर्वोच्य न्यायालय द्वारा पारित आदेश को जल्द से जल्द लागू करते हुए जिले व राज्य के होमगार्ड जवानो को लाभ मिल सके।
 मौके पर  झारखंड होम गार्ड वेल्फेयर असोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी महासचिव राजीव कुमार तिवारी जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार द्विवेदी. ज़िला सचिव रामानन्द सिंह  बर्षकार पांडे, दीपक  कुमार ,मुख्तार संजीव राय उमेश कुमार पांडेय अजय कुमार सुशील मंडल ध्रुव कुमार सरोज कुमार संजय कुमार धर्मेंद्र कुमार , वरुण कुमार,  तरूण कुमार,  हेमंत कुमार आदि सैकड़ों होमगार्ड जवान मौजूद।

Related posts