मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना

रांची : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, गृह सचिव अविनाश कुमार और डीजीपी अजय कुमार सिंह दिल्ली गए। झारखंड के 24 में से 8 जिले अति माओवाद प्रभाव वाले

झारखंड के आठ जिले माओवादियों की सक्रियता के लिहाज से अति माओवाद प्रभाव श्रेणी में हैं। राज्य के 16 जिलों में माओवादियों का प्रभाव है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक, पूर्व में देशभर के 90 जिले माओवाद प्रभावित थे लेकिन अब इसकी संख्या घटकर 70 रह गयी है। केंद्र ने 70 में से 25 जिलों को अति माओवादी प्रभाव वाला माना है। देश के अति माओवाद प्रभाव वाले 25 में आठ जिले झारखंड के हैं।

झारखंड में माओवाद प्रभाव वाले 16 जिलों में रांची, खूंटी, बोकारो, चतरा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। आठ अति माओवाद प्रभावित जिलों में चतरा, गिरिडीह, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।

Related posts