सदन में आजसू विधायक सुदेश कुमार महतो ने अपनी बात को रखते हुए कहा कि परिस्थिति कुछ भी हो लेकिन वर्तमान और झारखंड के आंदोलनकारी मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि इस बात की खुशी है कि आज एक झारखंड आंदोलनकारी चंपाई दा मुख्यमंत्री बने हैं। व्यक्तिगत तौर पर हेमंत सोरेन के प्रति मेरी संवेदना है, मगर हेमंत जी ने झारखंड आंदोलन में प्रत्यक्ष तौर पर हिस्सा नहीं लिया। इसलिए वो झारखंड आंदोलन की बात न करे। सुदेश महतो ने कहा कि जब आप गलत नहीं हैं तो सामना करें। भागे क्यों रहे थे। देश के प्रधानमंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता भी एजेंसी के पास गये हैं। मगर इसके लिए किसी पार्टी को दोष देना या किसी सरकार को दोष देना उचित नहीं है।
आप गलत नहीं हैं तो सामना करें, भागे क्यों रहे थे : सुदेश महतो
