युवक के उपर दुकान का दीवार गिरा गंभीर रूप से घायल

मेदिनीनगर: शहर थाना क्षेत्र छह मुहान चौक स्थित मिलन कार्ड गैलरी दुकान में काम करने वाले स्टाफ रंजन पासवान के ऊपर बुधवार की शाम दुकान का दीवार गिर गया।जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।इसके बाद दुकान के अन्य स्टाफ के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल लगा गया। जहां इलाज के क्रम में उसके सिर में 10 टांके लगे है।वही इलाज के बाद भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।वही इस घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।जानकारी मिलने पर घायल के परिजन सदर अस्पताल पहुंचने वाले है।वही घटना की जानकारी मिलने पर शहर थाना टिओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान सदर अस्पताल पहुंच कर घायल से घटना के बारे में पूछताछ की।

Related posts