जनशक्त‍ि दल ने किया चुनावी रणनीति का शंखनाद

बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में हम होंगे अव्वल, बनाएंगे अलग पहचान:सूरज महतो

धनबाद: कतरास जनशक्त‍ि दल के प्रधान कार्यालय कांको में शनिवार 15 जून को संगठन के हजारों सक्रिय कार्यकर्ताओं का महाजुटान हुआ। बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के समस्त पंचायतों एवं सभी वार्ड से आए कार्यकर्ताओं के बीच संगठन के सुप्रीमो सह बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी सूरज महतो ने चुनावी रणनीति का आगाज कर दिया। उन्होंने कार्यक्रम का शंखनाद करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के खिलाड़ी और विजेता हम होंगे। हमारा संगठन अव्वल होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में वे जीत का परचम लहराते हुए बाघमारा का अलग पहचान बनाएंगे। इसके लिए वे अभी से ही अपनी मजबूत रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। श्री महतो ने अपने सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कमर कस लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनशक्त‍ि दल के गठन से महज एक साल के भीतर पूरे बाघमारा में आस्था रखने वाले 20 हजार लोगों को संगठन से जोड़कर एक कृतिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि आज से एक साल पहले हमलोगों ने जिस उद्देश्‍य के तहत संगठन की नीव रखी थी वह साकार होता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे सुधी कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ की हड्डी हैं। इसके बिना संगठन का सपना पूर्ण कर पाना असंभव है। उन्होंने अभियान में जोरशोर के साथ में जुटते हुए पंचायत व वार्ड के एक-एक घर पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि घर-घर जाकर संगठन के उदेश्‍यों को बताएं तथा कम से कम एक व्यक्त‍ि को संगठन से जोड़ने का काम करें। उन्होंने कहा कि बाघमारा में कोई नहीं बाहरी हैं। सभी हमारे भाई-बंधू हैं। हम जात-पात की राजनीति पर नहीं समरता पर विश्‍वास करते हैं। इस बीच कार्यक्रम में शामिल हुए सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के गगनचुबी नारों से पूरा वातावरण गुंज्यमान हो उठा। कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त जोश व जज्बा देखने को मिला। बैठक देर शाम तक चला।

Related posts