झारखंडी भाषा खतियान-संघर्ष समिति का विश्रामपुर पंचायत कामिटी का गठन हुआ, विश्रामपुर पंचायत अध्यक्ष बनाए गए हरि गंझु 

Md Mumtaz

खलारी: खलारी प्रखंड के विश्रामपुर पंचायत में मंगलवार को झारखंडी भाषा खतियान-संघर्ष समिति के जिला व प्रखंड के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक में विश्रामपुर पंचायत कामिटी का गठन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से विश्रामपुर के रैयतो और विस्थापितो की समस्याओ पर चर्चा करने के साथ पंचायत कमेटी का विस्तार किया गया। बैठक में झारखंडी भाषा खतियान-संघर्ष समिति बमने पंचायत का अध्यक्ष पद पर हरि गंझु, सचिव-सोनू गंझू, उपाध्यक्ष प्रेमदेव गंझू, उपसचिव-दीपक महतो, कोषाध्यक्ष-बलदेव महतो, उप कोषाध्यक्ष के पद पर महावीर गंझू का चयन किया । इस दौरान सभी समर्पित कार्यकर्ता ने जयराम महतो के विचारों को मजबूती से जन-जन तक पहुंचाने और अपनी भाषा, संस्कृति हक, अधिकार शोषित, वंचित, पीड़ितों तक उनके विचारों को पहुंचाने का संकल्प लिया गया। मौके पर उपस्थित रतिया गंझू ने कहा झारखंड के सभी प्रखंडों में सिर्फ लूट चल रहा है। इसे जड़ से खत्म करने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि स्थानीय नीति नियोजन नीति में विस्थापन नीति नव उद्योग नीति किसी तरह का कोई अस्थाई नीति नहीं बनने के चलते झारखंड के अस्थाई खातिरदारी भाइयों के साथ छलने का काम कर रही है ये हम झारखण्डियो को बर्दाश्त नहीं। वही कई लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया। बैठक में रवि तुरी, विकास कुमार, जियाउल अंसारी, संजय गंझु, कृष्ण कुमार, कृष्ण बड़का महतो, संतोष गंझू, देवराज गंझु, अखिलेश, निलेश, शिवराज गंझु, कृष्ण मोहाली, सुखदेव गंझु, कुशल चंद्र महतो, विजय गंझु, दिलीप महतो, दीपक गंझु, दामोदर गंझु, अर्जुन चौहान, पवन कुमार ठाकुर, अरुण ठाकुर, देव लोहरा, अरुण चौहान, रामचंद्र गंझु, दिनेश गंझु, शिवराज गंझु, शंकर कुमार महतो, राजेंद्र महतो, रविंद्र, उपेंद्र महतो, नरेंद्र कुमार सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

Related posts