कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक

बड़कागांव : झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड स्तरीय बैठक पश्चिम पंचायत भवन में बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता मुख्य संयोजक संजय कुमार सिंह ने की बैठक में 23 पंचायत के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष संगठन सचिव उपसचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित हुए. मुख्य संयोजक संजय कुमार सिंह ने कहा कि बड़कागांव प्रखंड में आगामी 10 दिसंबर को जीडीएम बालिका उच्च विद्यालय में प्रखंड स्तरीय, झामुमो कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा. जिसमें झारखंड सरकार राज्य परिवहन प्राधिकार सदस्य सह झामुमो केंद्रीय सचिव संजीव कुमार बेदिया के अलावा कई विशिष्ट झामुमो नेता व सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे. मौके पर उपस्थित मुख्य संयोजक संजय सिंह, मोहन सोरेन, रश्मि टुडू, सफीउल्लाह अंसारी, संजय भुईयां, नंदकीशोर भुईयां, पवन तुरी, सरोज मेहता, राजेंद्र भुईयां, राजेंद्र मुंडा, रविकांत महतो, राजेंद्र हसदा, गणेशा राम, सुनील राम, रामसागर महतो, जय सरण महतो, रघुवीर महतो, मुंद्रिका सिंह, सोहन यादव, मो हेशाम विजय भुईयां, विजय भुईयां, करमदेव भुईयां, प्रभु भुईयां, उगनी देवी, गीता देवी, सूरज वर्मा, कृष्ण प्रजापति, रघुवीर पासवान, विनोद यादव, रामवृक्ष राम, मो अयूब, संदीप कुमार, फलेंद्र गंझु, मिथुन कुमार, मो करामात, मो हुसैन, प्रयाग महतो, नरेंद्र कुमार, गणेश, मो अख्तर अंसारी, सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थे.

Related posts