झारखंड मुक्ति मोर्चा विकास के लिए राजनीति करती है: सोनाराम मांझी

संजय सागर

बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड के पोटंगा पंचायत में झारखंड मुक्ति मोर्चा बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता सूरज बेसरा एवं संचालन जीतन मुंडा ने किया. मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय सदस्य सोना राम मांझी, विशिष्ट अतिथि मुख्य संयोजक संजय कुमार सिंह शामिल हुए. सोनाराम मांझी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा जन समस्याओं की मांग को लेकर एवं शोषण के विरुद्ध आंदोलन करने वाली पार्टी है. यह जात – पात पार्टी राजनीति नहीं करती है. बल्कि विकास की राजनीति करती है. इसलिए झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर जनता का रुझान है. मौके पर संजय करमाली, संजय भुईयां, विशेश्वर राम, रेशमी टुडू, इंद्रदेव राम, मोहन सोरेन शामिल होकर पार्टी के मजबूती को लेकर अपने अपने विचार रखे. बैठक में पंचायत कमेटी का गठन किया गया. जिसमे अध्यक्ष रविंद्र सोरेन, उपाध्यक्ष राजेंद्र गंझू, बिरसा हेंब्रम, दिनेश मुंडा, सचिव विनोद हेंब्रम, संयुक सचिव अजय करमाली, अजय बेसरा, विजय सोरेन, संगठन सचिव, सत्यनारायण बेदिया, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सोरेन को बनाया गया. कार्यकारिणी सदस्य अजय मरांडी, बंसी मुर्मू, सुखराम बेसरा, राजू बेसरा, विनोद बेदिया, दशरथ बेदिया, शंभू लाल बेदिया, बाबू गंजू, पंकज हेंब्रम, पप्पू लाल मांझी, उषा देवी, अनीता हसदा, अनीता देवी, तालो किस्कू, महावीर बेसरा, प्रेम सोरेन, अर्जुन मुंडा, उद्न सोरेन, गणेश उरांव, बरनाबास टुडू आदि लोगों को बनाया गया. मौक पर उपस्थित गोपाल मांझी, रमेश हांसदा, संतोष कुमार प्रजापति, साहिल हेंब्रम, धनीराम मांझी, कुलेश्वर मुंडा, अजय गंझु, किशोर करमाली, मुकेश मुर्मू, दीपा मांझी, रघु मांझी, मंगरा मांझी, राखी महतो, संजय मांझी, गणेश कुमार सिंह समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित थे.

Related posts