बड़कागांव के 23 पंचायत अध्यक्षों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

संजय सागर

बड़कागांव : बड़कागांव के पूर्वी पंचायत में झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने की. ट्रक में मुख्य रूप से निर्णय लिया गया कि 14 दिसंबर को मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम रांची में बड़कागांव प्रखंड कमेटी व 23 पंचायत के अध्यक्ष भी भाग लेंगे. प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि 14 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के साथ हजारीबाग जिला अध्यक्ष, बड़कागांव प्रखंड के सभी 23 पंचायत के पंचायत अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. संवाद में पार्टी संगठन की मजबूती एवं बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विकास पर विशेष चर्चा की जाएगी. जिसे लेकर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह ने नवनिर्वाचित प्रखंड व सभी 23 पंचायत के झामुमो के चुने गए नए पदाधिकारीओ को उपस्थिति अनिवार्य बताया है. मौके पर सचिव सरोज कुमार मेहता, प्रखंड प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय भुईयां, मुजफ्फर अली, रविकांत कुमार मेहता, राजेंद्र मुंडा, चुरामन गंझु, राजेश हंसदा, मुंद्रिका सिंह, हरिलाल मांझी, शंकर साव, दिलीप मेहता, प्रयाग महतो, मो सफीक, सूरज कुमार वर्मा, कृष्णा प्रजापति, रूपेश महतो, राजेंद्र मुंडा, अजय भुईयां, मोती भुईयां, सुनील राम, मो हसन, मो तालीम, राजकुमार सिंह, विजय भुईयां, सुरेश यादव, दिनेश मुंडा, राजेंद्र भुईयां, लहसुन गंझु, अशोक गुप्ता, कर्म देव भुईयां, बालेश्वर राम, विनोद यादव, मुकेश प्रजापति, अक्षय महतो, अरविंद महतो, हरेंद्र गंजू, रामसागर महतो, रघुवीर महतो, सुरेंद्र मांझी, परमेश्वर सोरेन, रविंद्र सोरेन, विनोद हेंब्रम एवं 23 पंचायत अध्यक्ष सचिव उपस्थित थे.

Related posts