झामुमो तुमांग पंचायत कमेटी का हुआ गठन

मोहम्मद मुमताज अहमद

खलारी : करकट्टा बस्ती में झारखंड मुक्ति मोर्चा तुमांग पंचायत कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो खलारी प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान एवं संचालन संयुक्त सचिव चितरंजन सिंह ने किया।

बैठक में ग्रामीणों को राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया। वहीं अनिल कुमार पासवान ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि झारखंड सरकार की जो भी योजना है उसे जरूरतमंद व्यक्ति को जरूर दिलाने का प्रयास करें। क्योकिं सरकार का प्रयास है की संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक मिले। कहा कि यह तभी संभव है जब पंचायत कमेटी के कार्यकर्ता पूरी लगन से जमीनी स्तर पर काम करेंगे।

वहीं बैठक में तुमंग पंचायत कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष मंजिता देवी, उपाध्यक्ष बीनेष्वर मुंडा, सचिव विक्की मुंडा, संयुक्त सचिव संजीत मुंडा, सचिव संदीप मुंडा के अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में प्रदीप मुंडा, उमेश मुंडा, संजय मुंडा, भीम मुंडा, अरुण मुंडा, दिनेश मुंडा, सुनील मुंडा, पूजा देवी, संगीता देवी, सतीश मुंडा, सुनील मुंडा सहित अन्य को षामिल किया गया है। बैठक में मुख्य रूप से राजेश प्रसाद, राजकुमार गंझू, सुभाष प्रजापति, शंभू दास, गौतम यादव, अजय मुंडा, हैदर अली खान सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

Related posts