पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जयंती पर दी जेएन टाटा को श्रद्धांजलि 

 

जमशेदपुर : स्व. जमशेदजी नुसरवान जी टाटा ने लौहनगरी जमशेदपुर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक सुविधाओं का शहर बनाने का सपना देखा था। यहां रहने वाले हर वर्ग के नागरिकों को बेहतर और गुणात्मक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का सपना उन्होंने देखा था। उनकी दूरदर्शी सोच का परिणाम हैं कि जमशेदपुर आज देश के प्रसिद्ध एवं उन्नत शहर के रूप मे विश्व विख्यात हैं। वहीं सोमवार 3 मार्च जेएन टाटा के 186 वीं जयंती के अवसर पर बिस्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts